एक्सप्लोरर

Badrinath Dham: मास्टर प्लान से बदलेगी बदरीनाथ धाम की तस्वीर, तीन चरणों में होने हैं विकास कार्य

Badrinath Dham: तीर्थ स्थल बदरीनाथ धाम में श्रद्धालुओं को ध्यान में रखते हुए मास्टर प्लान के तहत कई कार्य शुरू किये जाएंगे. इसके तहत तीन चरणों में काम किया जाना है.

Badrinath Dham: बदरीनाथ धाम में मास्टर प्लान के तहत जल्द ही निर्माण कार्य शुरू हो जाएंगे. चमोली के जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने रविवार को बदरीनाथ में बैठक के दौरान प्रस्तवित कार्यों की समीक्षा की. उन्होंने अधिकारियों को प्रस्तावित निर्माण कार्यों को समयबद्ध तरीके से जल्द शुरू करने को कहा.

तीन चरणों में होने हैं विकास कार्य 

बदरीनाथ धाम में पहले चरण के तहत शेषनेत्र एवं बद्रीश झील का सौन्दर्यीकरण, नदी के किनारे विकास, वनवे लूप रोड निर्माण, अस्पताल का विस्तारीकरण तथा बहुउद्देश्यीय आगन्तुक भवन आदि निर्माण कार्य प्रस्तावित हैं, जबकि दूसरे चरण में बदरीनाथ मुख्य मंदिर के आसपास विकास कार्य तथा तीसरे चरण में झील से मंदिर तक आस्था पथ एवं अन्य कार्य किए जाने हैं.

लिंक रोड का काम पहले पूरा किया जाए

जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि प्रभावित होने वाले सरकारी भवनों के तत्काल विस्थापन की कार्रवाई पूरी की जाए और पहले चरण के तहत वे कार्य शीघ्र शुरू किए जाएं, जिनमें कोई समस्या नहीं है. पहले चरण के कार्यों में आसानी के लिए उन्होंने लिंक रोड का कार्य सबसे पहले पूरा करने के निर्देश दिए.

100 साल की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए होगा काम

जानकारी के मुताबिक, बद्रीनाथ धाम शीत ऋतु में श्रद्धालुओं के लिए बंद रहता है, लेकिन यहां केदारनाथ धाम की तरह ही पूरे 12 माह निर्माण कार्य जारी रहेगा. ऋषिकेश, कर्णप्रयाग रेल परियोजना और चारधाम राजमार्ग परियोजना पर भी काम चल रहा है. मास्टर प्लान के तहत आगामी 100 साल की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए विकास कार्य कराए जाएंगे. इसी आधार पर बुनियादी व यात्रियों की सुविधाओं के लिए आवश्यक इंतजाम किए जाने हैं. कुल 85 हेक्टेयर जमीन में चरणबद्ध तरीके से कार्य किए जाएंगे.

ये भी पढ़ें.

यूपी: AAP का जल जीवन मिशन में 30 हजार करोड़ के घोटाले का आरोप, सीबीआई जांच की मांग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी: महिला सुरक्षा के तैयार हो रहा विशेष मॉनिटरिंग सेल, ऐप से होगा कनेक्ट
यूपी: महिला सुरक्षा के तैयार हो रहा विशेष मॉनिटरिंग सेल, ऐप से होगा कनेक्ट
अखिलेश यादव पर मंत्री गिरीश यादव का तंज, 'अयोध्या गए थे तो रामलला...'
अखिलेश यादव पर मंत्री गिरीश यादव का तंज, 'अयोध्या गए थे तो रामलला...'
UPSIDA: फैक्ट्री रजिस्ट्रेशन 3 साल में दोगुने से अधिक, निवेश-रोजगार को रफ्तार
UPSIDA: फैक्ट्री रजिस्ट्रेशन 3 साल में दोगुने से अधिक, निवेश-रोजगार को रफ्तार
UP: ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी@5.0 की तैयारियां तेज, 7000 परियोजनाएं तैयार
UP: ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी@5.0 की तैयारियां तेज, 7000 परियोजनाएं तैयार

वीडियोज

नाना पाटेकर की अंतिम यात्रा की तैयारी शुरू, गांव में पसरा सन्नाटा
एक शिष्य के सुसाइड पर सवाल !
मायानगरी के नाना...ऐसे तो नहीं जाना था
आंदोलन की बदलती 'भाषा', शुरू हुआ रील आंदोलन !
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब कहां रुकेंगे?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Bypolls Result 2026 LIVE Streaming: नंदीग्राम में BJP और तमिलनाडु में चलेगा विजय का जादू? कहां-कैसे देखें रिजल्ट
नंदीग्राम में BJP और तमिलनाडु में चलेगा विजय का जादू? कहां-कैसे देखें रिजल्ट Live
CJP प्रोटेस्ट से पहले सुरक्षा घेरा, दिल्ली में 20000 से अधिक जवानों की तैनाती
CJP प्रोटेस्ट से पहले सुरक्षा घेरा, दिल्ली में 20000 से अधिक जवानों की तैनाती
वैभव सूर्यवंशी के 'सुपरस्टार' बनने पर कपिल देव का बड़ा बयान, कांबली से की तुलना
वैभव सूर्यवंशी के 'सुपरस्टार' बनने पर कपिल देव का बड़ा बयान, कांबली से की तुलना
नाना पाटेकर के निधन पर तनुश्री दत्ता का बड़ा बयान, 'अहंकारी आदमी था, ईश्वर ने ही प्राण हरे हैं...'
नाना पाटेकर के निधन पर तनुश्री दत्ता का बड़ा बयान, 'अहंकारी आदमी था, ईश्वर ने ही प्राण हरे हैं...'
'घर में रहे, Video न शेयर करें', भारतीय दूतावास की सऊदी में अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी
'घर में रहे, Video न शेयर करें', भारतीय दूतावास की सऊदी में अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी
'अभी इंतजार कीजिए', स्टारलिंक विवाद पर क्यों एलन मस्क बोले- थैंक्यू राहुल
'अभी इंतजार कीजिए', स्टारलिंक विवाद पर क्यों एलन मस्क बोले- थैंक्यू राहुल
'ज्ञानेश कुमार की तय हो जवाबदेही', दीपके को डर- '10 अक्टूबर से पहले गिरफ्तार..'
'ज्ञानेश कुमार की तय हो जवाबदेही', दीपके को डर- '10 अक्टूबर से पहले गिरफ्तार..'
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
Embed widget