एक्सप्लोरर

यूपी: AAP का जल जीवन मिशन में 30 हजार करोड़ के घोटाले का आरोप, सीबीआई जांच की मांग

आप के सांसद संजय सिंह ने यूपी में जल जीवन मिशन के तहत हजारों करोडों के घोटाले का आरोप लगाया है. संजय सिंह ने घोटाले की जांच सीबीआई से कराने की मांग की है.

Sanjay Singh News: आम आदमी पार्टी (आप) के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने यूपी में जल जीवन मिशन में 30 हजार करोड़ के घोटाले का आरोप लगाया है. संजय सिंह ने रविवार को एक पीसी कर घोटाले का आरोप लगाया. संजय सिंह ने कहा कि कई राज्यों में ब्लैक लिस्टेड कंपनी रश्मि मेटलिक को यूपी में करोंड़ों का काम दिया गया. संजय सिंह ने कहा कि अगर एक हफ्ते में इसकी सीबीआई या सिटिंग जज की अध्यक्षता में गठित कमेटी से जांच नही हुई तो पार्टी आंदोलन करेगी.

"ब्लैक लिस्टेड कंपनी को दिया काम"
संजय सिंह ने कहा कि कैबिनेट मंत्री महेंद्र सिंह और मिशन से जुड़े आला अफसरों ने मिलकर ना सिर्फ करोड़ों का भ्रष्टाचार किया, बल्कि एक ऐसी कंपनी को करोड़ों का काम दिया जो कई राज्यों में ब्लैक लिस्टेड की गई है. संजय सिंह ने कहा कि उड़ीसा, मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल, झारखंड, पंजाब, हिमाचल, छत्तीसगढ़, जम्मू-कश्मीर, राज्यों के साथ ही सेना ने भी रश्मि मेटलिक को घटिया पाइप सप्लाई करने की वजह से ब्लैक लिस्ट कर दिया है. ऐसे में सवाल मंत्री महेंद्र सिंह ने इसी ब्लैक लिस्टेड कंपनी को करोंड़ों की पाइप सप्लाई का काम क्यों दिया. 

संजय सिंह ने आगे कहा कि जल जीवन मिशन के मौजूदा अधिशाषी निदेशक अखण्ड प्रताप सिंह ने इस पूरे मामले की जांच झांसी के अपर जिलाधिकारी को सौंपी. एक महीने के बाद जो जांच रिपोर्ट सामने आई उसमें खुलासा हो गया कि कंपनी की सप्लाई की गई पाइपों की क्वालिटी घटिया है.

"पाइप की क्वालिटी बेहद घटिया"
संजय सिंह के अनुसार, यूनिट को ऑर्डिनेटर जेपी शुक्ला ने भी अपनी रिपोर्ट में इस कंपनी की पाइप को बेहद घटिया और मानक के विरुद्ध बताया है. रिपोर्ट में कहा कि ऐसी घटिया सप्लाई देने वाली कंपनी को ठेका किसी भी कीमत पर नहीं मिलना चाहिए. परियोजना प्रबंधक महेश कुमार ने भी इस कंपनी पर सवाल खड़े किए. सीएंडडीएस ने भी अपनी जांच में इसके पाइपों को बेहद घटिया बताया है. संजय सिंह ने बताया की सेंट्रल इकोनोमिक इंटेलिजेंस ब्यूरो ने भी इस कंपनी की रिपोर्ट में लिखा है कि ये कंपनी बोगस इन्वेस्टमेंट कराती है, फर्जी शेल कंपनी बनाती है और इसकी कई फर्जी कंपनिया है जिनके माध्यम से पूरे देश में घोटालों का खेल करती है.

संजय सिंह ने कहा कि योजना से जुड़े चीफ इंजीनियर आलोक सिन्हा, प्रमुख सचिव अनुराग श्रीवास्तव और विभाग के मंत्री महेंद्र सिंह ने बाकायदा चिट्ठी जारी कर पूरे प्रदेश में इसी ब्लैक लिस्टेड कंपनी से पाइप खरीद करने का ऑर्डर तक जारी किया. संजय सिंह ने दावा किया कि प्रयागराज से बीजेपी के विधायक डॉ. अजय कुमार भी इस कंपनी के खिलाफ शिकायत कर चुके हैं.

मुख्यमंत्री को भेजे पत्र में विधायक ने ये तक लिखा है कि मंत्री महेंद्र सिंह को 2 करोड़ की रिश्वत देने के लिए विभाग के छोटे अफसरों से 5 से 10 लाख रुपये की वसूली की गई है. संजय सिंह ने कहा कि जल जीवन मिशन में अयोध्या, आगरा और कानपुर के अंदर होने वाले तमाम कामों का पूरा कच्चा चिट्ठा उनके पास है. इन मंडलों में जो जल निगम की तरफ से अप्रूव्ड रेट से 30 से 40 प्रतिशत की ज्यादा दरों पर काम कराए गए हैं. 

संजय सिंह ने जल जीवन मिशन के अंतर्गत होने वाले कामों के लिए थर्ड पार्टी इंस्पेक्शन पर भी सवाल खड़े किए. उन्होंने बताया कि केंद्र की गाइडलाइन के मुताबिक टीपीआई के काम में कुल बजट का 0.4 प्रतिशत से ज्यादा का खर्च नहीं किया जा सकता, लेकिन सरकार ने 1.33 प्रतिशत टीपीआई के लिए खर्च किया. मतलब कुल बजट 1 लाख 20 हजार करोड़ के हिसाब से 1.33 प्रतिशत होता है. करीब 1500 करोड़ यानि जो काम 400-500 करोड़ में हो जाता उसके लिए भी 1500 करोड़ खर्च करके करीब 1000 करोड़ का घोटाला किया गया.

ये भी पढ़ें:

बाढ़ प्रभावित औरैया और इटावा का हवाई सर्वेक्षण करेंगे सीएम योगी, हालात का लेंगे जायजा

पेट्रोल पंप का नाम बदलकर वसूली केंद्र करे सरकार, बीजेपी है तो महंगाई है- श्रीनिवास

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ग्रेटर नोएडा: वुडन डाई कंपनी में भीषण आग, लाखों का माल खाक
ग्रेटर नोएडा: वुडन डाई कंपनी में भीषण आग, लाखों का माल खाक
राजस्थान निकाय चुनाव में कांग्रेस का प्रयोग, QR कोड से मांगे टिकट के आवेदन
राजस्थान निकाय चुनाव में कांग्रेस का प्रयोग, QR कोड से मांगे टिकट के आवेदन
'चवन्नी से अठन्नी फिर रुपये बनाया', अखिलेश के बाद इस नेता का जयंत चौधरी पर तंज
'चवन्नी से अठन्नी फिर रुपये बनाया', अखिलेश के बाद इस नेता का जयंत चौधरी पर तंज
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget