एक्सप्लोरर

UP News: यूपी में ब्लॉक स्तर पर ही सुलझाई जाएंगी ग्रामीणों की समस्याएं, हर शुक्रवार को लगेगी जनचौपाल

UP News: उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि अब ब्लॉक स्तर पर ही गांव वालों की समस्या का समाधान होगा. इसके लिए गांवों में हर शुक्रवार को जनचौपाल नियमित रूप से होगी.

Keshav Prasad Maurya: उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य (Keshav Prasad Maurya) ने कहा कि अब ब्लॉक स्तर पर ही गांव वालों की समस्या का समाधान होगा. सरकार ने इसके लिए कार्यक्रम तैयार कर लिया है. इसके लिए गांवों में हर शुक्रवार को जनचौपाल नियमित रूप से होगी. डिप्टी सीएम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) के सांसद आदर्श ग्राम सेवापुरी ब्लॉक से गांव जनचौपाल कार्यक्रम की शुरूआत की. इस मौके पर आराजीलाइन ब्लॉक के बभनियांव गांव, चिरईगांव ब्लॉक के चिरईगांव में लगी जनचौपाल में उप मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों से सीधे बात की और उनकी समस्याएं सुनीं.

इस मौके पर डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने कहा कि डीबीटी से योजनाओं के पात्र गरीब लाभाथिर्यों तक सीधे उनके खाते में पैसा भेजा जा रहा है. सरकार गांव, गरीब किसान, महिला, नवयुवकों के उत्थान एवं प्रगति के लिए निरंतर कार्य कर रही है. जल जीवन मिशन योजना के तहत प्रत्येक घर को हर घर नल योजना से जोड़ने का कार्य तेजी से किया जा रहा है. 

केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाएं गिनाई

केशव मौर्य ने कहा कि भ्रष्टाचार मुक्त भारत और भ्रष्टाचार मुक्त प्रदेश बनाने में सरकार अग्रसर है. गुंडों और अपराधियों पर लगाम लगाया गया है. जिन पात्र लोगों को सरकार की योजनाओं का लाभ नहीं मिला है वे अपना नाम दर्ज कराएं. अधिकारी जांच कर पात्रों को योजना का लाभ दिलाए. आप लोगों की जो भी समस्या है, हमें लिखित रूप से दे दें. उन्होंने गांवों में 24 घंटे बिजली की उपलब्धता दिलाने की बात कही.

उप मुख्यमंत्री ने विभिन्न स्टॉलों के निरीक्षण के दौरान समूहों के उत्पाद की सुगमता से बिक्री के लिए बाजार उपलब्ध कराने को कहा. फल, सब्जी से कोल्ड चेन की व्यवस्था कराने के लिए डीएम और सीडीओ को निर्देश दिया. उन्होंने स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं से स्टाल भ्रमण के दौरान उनकी आय के बारे में पूछताछ की. 

ये भी पढ़ें- Primary Teachers Promotion: यूपी के प्राइमरी शिक्षकों के लिए खुशखबरी लेकर आया नया साल, 10 साल बाद होगा प्रमोशन

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'राजा कंस का महल था, आज नमाज पढ़ी जा रही है', यूपी में एक और मस्जिद पर विवाद, पासी समाज किया दावा
'राजा कंस का महल था, आज नमाज पढ़ी जा रही है', यूपी में एक और मस्जिद पर विवाद, पासी समाज किया दावा
ग्रेटर नोएडा में दीपक नागर हत्याकांड का खुलासा, एनकाउंटर के बाद दो शूटर गिरफ्तार
ग्रेटर नोएडा में दीपक नागर हत्याकांड का खुलासा, एनकाउंटर के बाद दो शूटर गिरफ्तार
बाराबंकी में डकैतों का तांडव, किराना व्यापारी के परिवार को बंधक बनाया, मुंह पर टेप चिपकाकर की डकैती
बाराबंकी में डकैतों का तांडव, किराना व्यापारी के परिवार को बंधक बनाया, मुंह पर टेप चिपकाकर की डकैती
अंबेडकरनगर के होटल में अचेत मिले प्रेमी-प्रेमिका, युवती की मौत; युवक की हालत गंभीर
अंबेडकरनगर के होटल में अचेत मिले प्रेमी-प्रेमिका, युवती की मौत; युवक की हालत गंभीर

वीडियोज

Suvendu Adhikari Vs Humayun Kabir | Chaar Ki Chaal: बंगाल में बकरीद से पहले सियासी भूचाल,बढ़ेगा तनाव?
Sansani:मशहूर मॉडल और एक्ट्रेस Twisha Sharma की मौत एक रहस्य ...! | Sansani
Sansani | Crime News:मशहूर मॉडल और एक्ट्रेस ट्विशा शर्मा की मौत एक रहस्य बन गई है...!
“Bandar” trailer देख fans को भूल गया “Animal”, Bobby Deol की acting की हो रही तारीफ
Honda अब वापस आ गई with new City, EV and sub 4m SUV | #honda #hondacity #autolive

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कॉकरोच जनता पार्टी का X अकाउंट बंद होने पर गुस्से में आईं महुआ मोइत्रा, बोलीं- 'आवाज...'
कॉकरोच जनता पार्टी का X अकाउंट बंद होने पर गुस्से में आईं महुआ मोइत्रा, बोलीं- 'आवाज...'
उमर खालिद को दिल्ली हाई कोर्ट से बड़ी राहत, 3 दिन के लिए जेल से आएंगे बाहर
उमर खालिद को दिल्ली हाई कोर्ट से बड़ी राहत, 3 दिन के लिए जेल से आएंगे बाहर
अमिताभ बच्चन से लेकर सारा अली खान संग फिल्में कर चुका एक्टर निकला खूनी, सालों तक पहचान नहीं पाई पुलिस
अमिताभ बच्चन से लेकर सारा अली खान संग फिल्में कर चुका एक्टर निकला खूनी, सालों तक पहचान नहीं पाई पुलिस
Chand Mera Dil OTT Release: थिएट्रिकल रन के बाद ओटीटी पर कब और कहां रिलीज होगी अनन्या-लक्ष्य की 'चांद मेरा दिल'? यहां है पूरी डिटेल
थिएट्रिकल रन के बाद ओटीटी पर कब और कहां रिलीज होगी 'चांद मेरा दिल'? यहां है पूरी डिटेल
Explained: 35 करोड़ साल पहले भारत के दलदल से निकले कॉकरोच! मल से साथियों को भेजते सिग्नल, इंसानों से कैसे शुरू हुई दुश्मनी?
35 करोड़ साल पहले भारत से निकले कॉकरोच! मल से भेजते सिग्नल, इंसानों से कैसे शुरू हुई दुश्मनी?
'अगर बकरीद में कुर्बानी होती है तो…', गाय पर सियासत के बीच नीतीश कुमार की पार्टी का बड़ा बयान
'अगर बकरीद में कुर्बानी होती है तो…', गाय पर सियासत के बीच नीतीश कुमार की पार्टी का बड़ा बयान
'भारत को जितना तेल चाहिए अमेरिका उतना देने को तैयार', इंडिया विजिट से पहले अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो का बड़ा बयान
'भारत को जितना तेल चाहिए अमेरिका उतना देने को तैयार', इंडिया विजिट से पहले अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो का बड़ा बयान
कितने तापमान पर झुलस सकती है इंसान की स्किन, जानें हमारा शरीर कितने टेम्परेचर के लिए बना है?
कितने तापमान पर झुलस सकती है इंसान की स्किन, जानें हमारा शरीर कितने टेम्परेचर के लिए बना है?
Embed widget