एक्सप्लोरर

UP Lok Sabha Election: रॉबर्ट वाड्रा को BJP से ऑफर? ब्रजेश पाठक बोले- 'हमें उनकी तरफ से...'

UP Lok Sabha Election 2024: रॉबर्ट वाड्रा ने यूपी की अमेठी सीट से चुनाव लड़ने की इच्छा जताई है. एक इंटरव्यू में उन्होंने ये बात कही जिस पर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने बयान दिया है.

UP Lok Sabha Election 2024: यूपी लोकसभा चुनाव में इन दिनों अमेठी सीट सुर्खियों में हैं. कांग्रेस ने इस सीट से अब तक अपना प्रत्याशी घोषित नहीं किया है. इस बीच सोनिया गांधी के दामाद और प्रियंका गांधी के पति रॉबर्ट वाड्रा ने एक इंटरव्यू में दावा किया है कि अमेठी के लोग चाहते हैं कि वो इस सीट से चुनाव लड़ेगे. जिस पर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक की प्रतिक्रिया सामने आई हैं.

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने रॉबर्ट वाड्रा के बयान पर कहा, "हमें अभी तक रॉबर्ट वाड्रा की तरफ से कोई आवेदन नहीं मिला है. अगर उन्होंने कांग्रेस पार्टी के लिए आवेदन किया है तो उनकी सास, उनके साले जानें.. भारतीय जनता पार्टी को भी कोई आवेदन नहीं मिला है." 

राबर्ट वाड्रा ने जताई चुनाव लड़ने की इच्छा

यूपी में समाजवादी पार्टी और कांग्रेस गठबंधन में चुनाव लड़ रहे हैं. कांग्रेस के खाते में अमेठी-रायबरेली समेत 17 सीटें आई हैं. लेकिन कांग्रेस अब तक अमेठी और रायबरेली में अपने प्रत्याशी ही नहीं घोषित कर पाई है. इस बीच राबर्ट वाड्रा ने न्यूज़ एजेंसी एएनआई से बात करते हुए अमेठी सीट से चुनाव लड़ने की इच्छा जताई है. 

रॉबर्ट वाड्रा ने इंटरव्यू में कहा, अमेठी के लोगों ने अपनी गलती समझ ली है. मुझे लगता है कि अब वे चाहते हैं कि गांधी परिवार से कोई चुनाव लड़े. यहां तक कि मुझे अमेठी के लोगों ने अनुरोध किया है कि अगर मैं राजनीति में शामिल होता हूँ तो मुझे अमेठी को चुनना चाहिए. मैं पहली बार प्रियंका के साथ 1999 में पहली बार अमेठी ही चुनाव प्रचार के लिए गया था. 

अमेठी लोकसभा सीट कांग्रेस और गांधी परिवार का गढ़ रही है. राहुल गांधी यहां से सांसद रहे हैं लेकिन, साल 2019 के चुनाव में उन्हें बीजेपी की स्मृति ईरानी के हाथों हार का सामना करना पड़ा था. हालांकि वायनाड सीट से उन्होंने रिकॉर्ड मतों से जीत हासिल की. कांग्रेस कार्यकर्ता चाहते हैं कि राहुल गांधी एक बार फिर अमेठी से चुनाव लड़े, लेकिन कांग्रेस की ओर से अब तक ऐसे संकेत नहीं मिले हैं. 

दूसरी तरफ बीजेपी ने एक बार फिर से स्मृति ईरानी को ही अमेठी से टिकट दिया है. अगर कांग्रेस रॉबर्ट वाड्रा के नाम पर मुहर लगाती है तो यहां एक बार फिर से दिलचस्प मुक़ाबला देखने को मिल सकता है और अमेठी सीट पर स्मृति ईरानी और रॉबर्ट वाड्रा के बीच टक्कर देखने को मिल सकती है.  

Maharajganj News: यूपी एटीएस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम, भारत-नेपाल के सौनौली बार्डर से तीन आतंकी गिरफ्तार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM योगी का हमला, 'सपा ने राज्यसभा की सीट धन्नासेठ को बेची'
CM योगी का हमला, 'सपा ने राज्यसभा की सीट धन्नासेठ को बेची'
'सरकार डर में है', HC ने 3 महीने में पंचायत चुनाव कराने के दिए निर्देश तो बोली कांग्रेस
'सरकार डर में है', HC ने 3 महीने में पंचायत चुनाव कराने के दिए निर्देश तो बोली कांग्रेस
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
महोबा: कर्ज में डूबे किसान ने की आत्महत्या, 15 बीघा फसल बर्बाद से भी था परेशान
महोबा: कर्ज में डूबे किसान ने की आत्महत्या, 15 बीघा फसल बर्बाद से भी था परेशान

वीडियोज

Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!
Bollywood News: आयुष्मान-सारा की ‘उड़ता तीर’ का दूसरा ट्रेलर रिलीज, धुरंधर से होने लगी तुलना! (14.10.26)
सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शशि थरूर ने शेयर की नेहा बोरा के साथ फोटो, बोले- 'वो ज्यादातर लोगों से...'
शशि थरूर ने शेयर की नेहा बोरा के साथ फोटो, बोले- 'वो ज्यादातर लोगों से...'
दिल्ली पुलिस पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, 'यह न भूलें कि...'
दिल्ली पुलिस पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, 'यह न भूलें कि...'
IND vs WI 4th T20: हैदराबाद में भारत ने जीता टॉस, प्लेइंग इलेवन में हुए 2 बड़े बदलाव
हैदराबाद में भारत ने जीता टॉस, प्लेइंग इलेवन में हुए 2 बड़े बदलाव
CJP Protest Live: दिल्ली पहुंचे अभिजीत दीपके, फ्लाइट से उतरते ही बोले- 'मैं PM मोदी से कहना चाहता हूं कि...'
Live: दिल्ली पहुंचे अभिजीत दीपके, फ्लाइट से उतरते ही बोले- 'मैं PM मोदी से कहना चाहता हूं कि...'
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
प्रदर्शन के दौरान मेट्रो के क्यों बंद किए एंट्री और एग्जिट गेट? SC में DMRC ने दिया जवाब
प्रदर्शन के दौरान मेट्रो के क्यों बंद किए एंट्री और एग्जिट गेट? SC में DMRC ने दिया जवाब
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
दिल्ली प्रोटेस्ट: छात्रों पर लाठीचार्ज पर बोले चिराग पासवान- 'मैं इसका समर्थन...'
दिल्ली प्रोटेस्ट: छात्रों पर लाठीचार्ज पर बोले चिराग पासवान- 'मैं इसका समर्थन...'
Embed widget