एक्सप्लोरर

यूपी में कोरोना जांच की रिपोर्ट में देरी बढ़ा रही लोगों की टेंशन, पढ़ें ये रिपोर्ट

राजकुमार ने खुद में कोरोना लक्षण दिखने के बाद स्वैब सैंपल दिया था, लेकिन एक हफ्ता बीतने के बाद भी उनकी जांच रिपोर्ट नहीं आई. कई दिन बाद आई रिपोर्ट में पता चला कि वो कोरोना पॉजिटिव है.

लखनऊ. उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस विकराल रूप ले चुका है. प्रदेश में रोजाना हजारों की संख्या में पॉजिटिव मामले सामने आ रहे हैं, जो सरकार के लिए चिंता का विषय है. इसके अलावा कम संख्या में टेस्ट होना और जांच रिपोर्ट में देरी भी चिंता का कारण है. कई ऐसे मामले भी सामने आ रहे हैं जिनमें कोरोना की जांच रिपोर्ट एक हफ्ते बाद आ रही है. चित्रकूट के मानिकपुर शहर के रहने वाले राजकुमार पटेल भी उनमें से एक हैं. 45 वर्षीय राजकुमार ने खुद में कोरोना लक्षण दिखने के बाद स्वैब सैंपल दिया था, लेकिन एक हफ्ता बीतने के बाद भी उनकी जांच रिपोर्ट नहीं आई. कई दिन बाद आई रिपोर्ट में पता चला कि वो कोरोना पॉजिटिव है.

राजकुमार बताते हैं, "कोरोना लक्षण दिखने के बाद मैं स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गया था. जहां डॉक्टरों ने मुझे रिपोर्ट आने तक घर में ही रहने की सलाह दी. मुझे चिंता थी कि मेरे कारण मेरे परिवार के दूसरे सदस्य भी कोरोना पॉजिटिव ना हो जाए."

चित्रकूट के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विनोद कुमार यादव ने कहा, "कोविड-19 जांच के लिए आरटीपीसीआर को अच्छा माना जाता है. इसकी रिपोर्ट में 6-7 दिन लग जाते हैं. मरीज के सैंपल लेकर उन्हें चित्रकूट से 290 किलोमीटर दूर झांसी स्थित महारानी लक्ष्मी बाई मेडिकल कॉलेज में भेजा जाता है."

उन्होंने आगे कहा कि जब झांसी की लैब में पुराने सैंपल बढ़ जाते हैं तो जिला प्रशासन उन्हें 150 किमी दूर प्रयागराज में एक सरकारी प्रयोगशाला में भेजना शुरू कर देता है, जिसके कारण कोरोना की रिपोर्ट आने में और समय लग जाता है. उन्होंने कहा कि जिले में आरटीपीसीआर जांच के अलावा रोजाना 250 एंटीजन टेस्ट और 20 ट्रूनेट टेस्ट किए जाते हैं. संक्रमण की संख्या में वृद्धि के बीच कोरोना जांच के परिणाम में देरी लोगों की चिंता को बढ़ा रही है.

24 दिनों में दोगुनी हो रही संक्रमितों की संख्या 2 मार्च को कोरोना का पहला मामला सामने आने के बाद 49 दिन बाद 20 अप्रैल को पहले 1000 मामले सामने आए थे. वहीं, 9 जून को यूपी में कोरोना के मामले 11 हजार से अधिक हो चुके थे. उसके बाद से हर 48 घंटे में 1000 से ज्यादा मामले बढ़ रहे हैं. प्रदेश में 24 दिनों में कोरोना संक्रमितों की संख्या दोगुनी हो रही है, जो राष्ट्रीय औसत 29.3 दिनों से बदतर है.

ये भी पढ़ें:

कोरोना अपडेटः उत्तराखंड में पांच और कोविड मरीजों की मौत, मिले 447 नए मरीज

देश में 30 लाख के पास पहुंचा कोरोना आंकड़ा, अबतक करीब 56 हजार मौतें, 24 घंटों में आए 69 हजार नए मामले

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

JhansiNews: झांसी में शादी के नाम पर ठगी करने वाले फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 9 युवतियों समेत 11 गिरफ्तार
झांसी में शादी के नाम पर ठगी करने वाले फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 9 युवतियों समेत 11 गिरफ्तार
Moga News: मोगा में खाना ठंडा मिला तो भड़का बेटा, गुस्से में पिता पर किया जानलेवा हमला, मौत
मोगा में खाना ठंडा मिला तो भड़का बेटा, गुस्से में पिता पर किया जानलेवा हमला, मौत
अखिलेश यादव पर भड़के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर, 'अयोध्या में फिर से बाबरी मस्जिद बनवाने की...'
अखिलेश यादव पर भड़के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर, 'अयोध्या में फिर से बाबरी मस्जिद बनवाने की...'
बारिश का कहर! गाजियाबाद में 1 बच्ची, बुलंदशहर में मस्जिद की दीवार गिरने से 2 की मौत, नोएडा बेहाल
बारिश का कहर! गाजियाबाद में 1 बच्ची, बुलंदशहर में मस्जिद की दीवार गिरने से 2 की मौत, नोएडा बेहाल

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
Embed widget