एक्सप्लोरर

देहरादून: शहर के छह प्रमुख चौराहों पर धरना-प्रदर्शन, रैली और जुलूस पर बैन, नए रूट निर्धारित

देहरादून जिलाधिकारी ने यह भी बताया कि पारंपरिक शोभायात्राओं और धार्मिक जुलूसों के लिए विशेष परिस्थितियों में समय, मार्ग और संख्या का निर्धारण किया जाएगा.

Dehardun News: देहरादून में आए दिन होने वाले धरना-प्रदर्शन, जुलूस और रैलियों के कारण यातायात व्यवस्था बाधित हो रही थी. जिसके मद्देनजर जिलाधिकारी सविन बंसल ने शहर के छह प्रमुख चौराहों पर इस प्रकार के आयोजनों को प्रतिबंधित करने का फैसला लिया है. इस कदम का उद्देश्य यातायात को सुचारु बनाए रखना और जाम की समस्या से निपटना है. इसके साथ ही, धरना-प्रदर्शन और रैलियों के लिए नए रूट और स्थल निर्धारित किए गए हैं, जिनका पालन सभी संगठनों और समूहों को करना होगा.

जिलाधिकारी और एसएसपी की संयुक्त बैठक के बाद तय किए गए नए नियमों के अनुसार, शहर के प्रमुख चौराहों और मार्गों पर अब किसी भी प्रकार का धरना-प्रदर्शन, जुलूस, शोभायात्रा या रैली आयोजित नहीं की जा सकेगी. जिन छह चौराहों पर प्रतिबंध लगाया गया है, उनमें घंटाघर, गांधी पार्क, एस्लेहॉल चौक, दर्शन लाल चौक, तहसील चौक और बुद्धा चौक शामिल है.

अब होगी कार्रवाई
इन स्थलों पर किसी भी प्रकार की भीड़भाड़ या प्रदर्शन होने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी. जिलाधिकारी सविन बंसल ने कहा, "इन चौराहों पर जुलूस और प्रदर्शन से शहर में यातायात जाम की समस्या उत्पन्न होती थी, जो आम जनता के लिए असुविधाजनक था. इसलिए, नए नियमों के तहत इन स्थानों पर इस तरह के आयोजनों पर रोक लगा दी गई है."

नए रूट और स्थल 
नए नियमों के तहत शहर में धरना-प्रदर्शन और रैलियों के लिए दो प्रमुख रूट निर्धारित किए गए हैं, जिनका पालन सभी संगठनों को करना होगा:

  • अब सचिवालय की ओर कूच करने वाले जनसमूह को परेड ग्राउंड परिसर के बाहर डूंगाहाउस के पास एकत्रित किया जाएगा. यहां से जुलूस कनक चौक होते हुए पैसिफिक तिराहे की ओर बढ़ेगा और फिर आयकर तिराहे पर जाकर समाप्त होगा.
  • मुख्यमंत्री आवास की ओर जाने वाले जुलूस को परेड ग्राउंड से शुरू करके पैसिफिक तिराहे पर रोका जाएगा. यहां से आगे जाने की अनुमति नहीं होगी.

जिलाधिकारी ने यह भी बताया कि पारंपरिक शोभायात्राओं और धार्मिक जुलूसों के लिए विशेष परिस्थितियों में समय, मार्ग और संख्या का निर्धारण किया जाएगा. इसके लिए जिला प्रशासन, पुलिस और यातायात विभाग के साथ बैठक कर कार्य योजना तैयार की जाएगी. एसएसपी ने स्पष्ट किया कि "नए नियमों का उल्लंघन करने पर संबंधित संगठनों और व्यक्तियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी. शहर की शांति और यातायात व्यवस्था बनाए रखना हमारी प्राथमिकता है."

अखिलेश यादव के बाद अब रामगोपाल बोले- नीतीश कुमार को नहीं सहना चाहिए जेपी का अपमान

बिना अनुमति रोड कटिंग पर कार्रवाई
इसी बीच, शहीद मेजर सूर्यप्रताप सिंह कैनाल रोड मोटर मार्ग पर बिना अनुमति के सड़क कटिंग की शिकायत पर प्रशासन ने कड़ी कार्रवाई की है. बिना अनुमति रोड कटिंग करने पर एसके गुप्ता एंड कंपनी और रिलायंस जियो के ठेकेदार के खिलाफ थाना राजपुर में मुकदमा दर्ज किया गया है. जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि बिना अनुमति किसी भी प्रकार का निर्माण कार्य या सड़क कटिंग कानून के खिलाफ है और इस पर सख्त कार्रवाई की जाएगी.

प्रशासन ने शहर के सभी संगठनों और नागरिकों से अपील की है कि वे नए नियमों का पालन करें और निर्धारित रूट और स्थलों का उपयोग करें. इन नए प्रावधानों का मुख्य उद्देश्य शहर की यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करना और आम जनता को होने वाली समस्याओं को कम करना है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'राम मंदिर चढ़ावा चोरी से भी जिन्हें फर्क नहीं पड़ रहा वो...', इलाहाबाद हाई कोर्ट की यह टिप्प्णी बनी चर्चा का विषय
'राम मंदिर चढ़ावा चोरी से भी जिन्हें फर्क नहीं पड़ रहा वो...', इलाहाबाद हाई कोर्ट की इस टिप्पणी पर चर्चा
हल्द्वानी में दर्दनाक हादसा, पानी टंकी की शटरिंग खोलने उतरे तीन लोगों की दम घुटने से मौत
हल्द्वानी में दर्दनाक हादसा, पानी टंकी की शटरिंग खोलने उतरे तीन लोगों की दम घुटने से मौत
UP Weather: यूपी में मॉनसून मेहरबान, आज प्रयागराज समेत 10 जिलों में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश का अलर्ट
यूपी में मॉनसून मेहरबान, आज प्रयागराज समेत 10 जिलों में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश का अलर्ट
Shamli News: कांवड़ यात्रा के दौरान 30 जुलाई- 12 अगस्त तक बंद रहेंगी नॉनवेज दुकानें, प्रशासन का फैसला
शामली: कांवड़ यात्रा के दौरान 30 जुलाई- 12 अगस्त तक बंद रहेंगी नॉनवेज दुकानें, प्रशासन का फैसला

वीडियोज

कैमरे में कैद मौत की पिक्चर !
DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ
BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी संग पीएम आवास के सामने क्यों किया प्रोटेस्ट? प्रियंका गांधी ने बताई असली वजह, बोलीं- 'इन्हीं बच्चों ने हमें...'
राहुल गांधी संग PM आवास के सामने क्यों किया प्रोटेस्ट? प्रियंका ने बताई वजह, बोलीं- 'इन्हीं ने...'
छात्रों के प्रोटेस्ट में शामिल होंगे मराठा आंदोलन के नेता मनोज जरांगे, 100% साथ देने का किया ऐलान, लाठीचार्ज से नाराज
छात्रों के प्रोटेस्ट में शामिल होंगे मराठा आंदोलन के नेता मनोज जरांगे, 100% साथ देने का किया ऐलान
'अगर कोई मर जाता है तो...', CJP के संसद चलो मार्च के दिन प्रदर्शनकारियों के बीच क्या हुई बात, पुलिस खंगाल रही राज
'अगर कोई मर जाता है तो...', CJP के संसद चलो मार्च के दिन प्रदर्शनकारियों के बीच क्या हुई बात, पुलिस खंगाल रही राज
संन्यास के बाद भी नहीं रुके बेन स्टोक्स, यहां खेली नाबाद शतकीय पारी, दिलाई टीम को जीत
संन्यास के बाद भी नहीं रुके बेन स्टोक्स, यहां खेली नाबाद शतकीय पारी, दिलाई टीम को जीत
Dhamaal 4 BO Collection Day 12: दूसरे मंगलवार फिर 'धमाल 4' ने बढ़ाई रफ्तार, छापे करोड़ों, जानें- 12 दिनों में कितना वसूल लिया बजट?
दूसरे मंगलवार फिर 'धमाल 4' ने बढ़ाई रफ्तार, छापे करोड़ों, जानें- 12 दिनों में कितना वसूला बजट?
ईरान से जंग लड़ते-लड़ते खाली हो गया अमेरिका की मिसाइलों का जखीरा? US में किसने कर दिया ये चौंकाने वाला दावा
ईरान से जंग लड़ते-लड़ते खाली हो गया अमेरिका की मिसाइलों का जखीरा? US में किसने कर दिया ये चौंकाने वाला दावा
कनॉट प्लेस हिंसा में RAF जवान पर हमला, जमीन पर गिराकर लात-घूंसों से पीटे जाने का दावा, वीडियो वायरल
कनॉट प्लेस हिंसा में RAF जवान पर हमला, जमीन पर गिराकर लात-घूंसों से पीटे जाने का दावा, वीडियो वायरल
'बच्ची नहीं बवाल' छोटी डांसर ने स्टेज पर बिखेरा ऐसा जलवा, देखती रह गई सपना चौधरी- वीडियो वायरल
'बच्ची नहीं बवाल' छोटी डांसर ने स्टेज पर बिखेरा ऐसा जलवा, देखती रह गई सपना चौधरी- वीडियो वायरल
Embed widget