एक्सप्लोरर

26 अगस्त से शुरू होंगी डीडीयू गोरखपुर यूनिवर्सिटी की स्नातक-परास्नातक प्रवेश परीक्षाएं, पढ़ें पूरी डीटेल

DDU Gorakhpur University: दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की स्नातक और परास्नातक की कक्षाओं में दाखिले के लिए प्रवेश परीक्षा का कार्यक्रम जारी कर दिया गया है.

DDU Gorakhpur University: दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की स्नातक और परास्नातक की कक्षाओं में दाखिले के लिए प्रवेश परीक्षा का कार्यक्रम विश्वविद्यालय प्रशासन ने जारी कर दिया है. स्नातक की प्रवेश परीक्षाएं 26 अगस्त से शुरू होकर 10 सितंबर तक सुबह 9-11 बजे तक होंगी. परास्नातक प्रवेश की परीक्षाएं 26 अगस्त से 14 सितंबर तक चलेंगी. परास्नातक प्रवेश परीक्षाओं का आयोजन सुबह 9-11 बजे और दोपहर में 2-4 बजे तक होगा. परीक्षा का विस्तृत कार्यक्रम विश्वविद्यालय की वेबसाइट (www.ddugu.ac.in) पर अपलोड कर दिया गया है. 

आवेदन की शुरुआत मई में शुरू हुई थी
विश्वविद्यालय के स्नातक और परास्नातक कक्षाओं में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन की शुरुआत मई में शुरू हुई थी. कोरोना महामारी के चलते विश्वविद्यालय प्रशासन ने ऑनलाइन आवेदन की समय को पूर्व में आगे बढ़ाते हुए स्नातक-परास्नातक के लिए 5 अगस्त और सेल्फ फाइनेंस कोर्स के लिए 25 अगस्त किया है. 

89472 विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया है
बता दें कि स्नातक, परास्नातक और स्पेशल कोर्स की 8827 सीट में प्रवेश के लिए विदेशों के साथ-साथ 31 राज्यों से अब तक 89472 विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया है. स्नातक के लिए 65730 और परास्नातक के लिए 10798 अभ्यर्थियों ने पांच अगस्त तक पंजीकरण कराया है. न्यू कोर्सेज के लिए 1333 अभ्यर्थियों ने अब तक पंजीकरण कराया है. न्यू कोर्सेज के लिए 25 अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है.

40 अंतरराष्ट्रीय विद्यार्थियों ने किया आवेदन
विश्वविद्यालय में सत्र 2021-22 में प्रवेश के लिए देश-विदेश से विद्यार्थियों ने रुचि दिखाई है. 31 राज्यों से अभ्यर्थियों ने प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन किया है. जबकि नेपाल, थाईलैंड से कुल 40 अंतरराष्ट्रीय अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया है. 

स्नातक की एक सीट के लिए 16 विद्यार्थियों के बीच होगी प्रतिस्पर्धा
स्नातक के विभिन्न विषयों की पढ़ाई के लिए 65730 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया है. सीटों की संख्या 4022 है. यानी 16 गुणा अधिक अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है. ऐसे ही स्नातकोत्तर के विभिन्न विषयों के लिए 20197 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया है. जबकि, सीटों की संख्या 1905 है. यानी 10 गुणा से अधिक आवेदन आए हैं.

बाहरी राज्य से आवेदन करने वाले छात्रों को मिलेगा अधिसंख्य कोटा का लाभ
स्नातक और परास्नातक प्रवेश परीक्षा में बाहरी राज्यों से आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को अधिसंख्य कोटा के तहत प्रवेश दिया जाएगा. 

इन प्रदेशों से आए आवेदन
उत्तर प्रदेश-48303, बिहार-2930, दिल्ली-78, राजस्थान-55, पश्चिम बंगाल-54 के साथ साथ मध्यप्रदेश, झारखंड, हरियाणा, कर्नाटक, मणिपुर, मेधालय, तमिलनाडु, मिजोरम, आसाम, आंध्र प्रदेश, हिमांचल प्रदेश, पंजीब, छत्तीसगढ, महाराष्ट्र, गुजरात और उत्तराखंड और दमन दीव से आवेदन आए हैं.

ये भी पढ़ें: 

UP Assembly Monsoon Session: यूपी विधानसभा का मानसून सत्र कल से, सरकार को घेरने के लिए विपक्षी दलों ने कमर कसी

अरविंद केजरीवाल का उत्तराखंड दौरा कल, ट्वीट कर कहा- AAP करने जा रही है महत्वपूर्ण घोषणा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शिक्षा मंत्री इस्तीफा क्यों दें? पेपर लीक की खबरों पर मचे सियासी घमासान पर बोले योगी के मंत्री
शिक्षा मंत्री इस्तीफा क्यों दें? पेपर लीक की खबरों पर मचे सियासी घमासान पर बोले योगी के मंत्री
UP News: अमेठी में आधी रात दर्दनाक हादसा, सोते परिवार पर टूटी जर्जर दीवार; मां और बेटी की मौत
अमेठी में आधी रात दर्दनाक हादसा, सोते परिवार पर टूटी जर्जर दीवार; मां और बेटी की मौत
ग्रेटर नोएडा की सोसाइटी में घरेलू सहायिकाओं का सड़क पर प्रदर्शन, मालकिन पर थप्पड़ मारने का आरोप
ग्रेटर नोएडा की सोसाइटी में घरेलू सहायिकाओं का सड़क पर प्रदर्शन, मालकिन पर थप्पड़ मारने का आरोप
'आज ही के दिन कोर्ट ने रगड़ा था...', सपा सरकार की याद दिलाकर ओपी राजभर ने अखिलेश पर कसा तंज
'आज ही के दिन कोर्ट ने रगड़ा था...', सपा सरकार की याद दिलाकर ओपी राजभर ने अखिलेश पर कसा तंज

वीडियोज

US Iran War Updates: Trump का बदलता मूड..युद्ध में लाएगा शांति? | Hormuz | Breaking | Latest News
Khan Sir Controversy: आज कोर्ट में सरेंडर करेंगे खान सर? | Patna Coaching Firing
Khan Sir Controversy: खान सर की होने वाली है गिरफ्तारी? | Patna Coaching Firing | Breaking | Bihar
US Iran War Updates: Hormuz पर बड़ी कार्रवाई के बाद Trump का बयान | Khamenei | Breaking |Latest News
Sansani: ब्रेकअप का खूनी दरिंदा ! | Mohali Punjab | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत को धमकी देने वाले अमेरिका-यूरोप को पुतिन की दो टूक, कहा- 'PM मोदी के राज में प्रतिबंधों...'
भारत को धमकी देने वाले अमेरिका-यूरोप को पुतिन की दो टूक, कहा- 'PM मोदी के राज में प्रतिबंधों...'
CJP Protest: 'यह अच्छी बात है कि...', कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर संजय राउत का बड़ा बयान
'यह अच्छी बात है कि...', कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर संजय राउत का बड़ा बयान
Explained: सड़कों, चौराहों, शहरों और अब यूनिवर्सिटी का नेम चेंज! बीजेपी को आखिर नाम बदलने से हासिल क्या होता है?
चौराहों, शहरों और अब यूनिवर्सिटी का नेम चेंज! बीजेपी को आखिर नाम बदलने से हासिल क्या होता है?
झूठे आरोपों का कबूलनामा कर बुरी फंसी शिल्पा शिंदे, अब होगी कार्रवाई? AICWA ने महाराष्ट्र के सीएम से कर दी है अपील
झूठे आरोपों के खिलाफ शिल्पा शिंदे पर अब होगी कार्रवाई? एआईसीडब्ल्यूए ने की ये तैयारी
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रोटेस्ट पर बवाल, हिट लेकर पहुंचा शख्स, कहा- 'भारत को नेपाल-बांग्लादेश बनाने वालों...'
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रोटेस्ट पर बवाल, हिट लेकर पहुंचा शख्स, कहा- 'भारत को नेपाल-बांग्लादेश बनाने वालों...'
NDA में उपेंद्र कुशवाहा के साथ खेला! चिराग पासवान के इस फैसले से बेटे को देना पड़ेगा मंत्री पद से इस्तीफा?
NDA में उपेंद्र कुशवाहा के साथ खेला! चिराग पासवान के इस फैसले से बेटे को देना पड़ेगा मंत्री पद से इस्तीफा?
BJP छोड़ने के बाद अन्नामलाई ने नई पार्टी का किया ऐलान, CM थलापति विजय को लेकर दिया बड़ा बयान
BJP छोड़ने के बाद अन्नामलाई ने नई पार्टी का किया ऐलान, CM थलापति विजय को लेकर दिया बड़ा बयान
Home Remedies for Phlegm: इन तीन घरेलू नुस्खों से एक बार में निकल जाएगा फेफड़ों में जमा कफ, यहां जानिए
इन तीन घरेलू नुस्खों से एक बार में निकल जाएगा फेफड़ों में जमा कफ, यहां जानिए
Embed widget