एक्सप्लोरर

UP Assembly Monsoon Session: यूपी विधानसभा का मानसून सत्र कल से, सरकार को घेरने के लिए विपक्षी दलों ने कमर कसी

UP Assembly Monsoon Session: कल से शुरू हो रहे उत्तर प्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र हंगामेदार हो सकता है. इससे पहले विपक्ष ने कहा कि, हम जनता के मुद्दे जोर शोर से उठाएंगे.

UP Assembly Monsoon Session: उत्तर प्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र 17 अगस्त से शुरू हो रहा है. इस सत्र के दौरान सरकार सदन में इस वित्तीय वर्ष का पहला अनुपूरक बजट 18 अगस्त को सदन में पेश करेगी. सदन में सरकार कई बिल भी पेश करेगी. एक तरफ जहां सदन को सुचारू रूप से चलाने के लिए आज सर्वदलीय बैठक हुई तो वहीं दूसरी तरफ विपक्ष भी तमाम मुद्दों को लेकर सरकार को घेरने की तैयारी में बैठा है. हालांकि, संसदीय कार्य मंत्री का कहना है कि, विपक्ष के हर सवाल का जवाब सरकार के पास है और उसे सदन में रखा जाएगा.

सर्वदलीय बैठक में सहमति 

मंगलवार से यूपी विधानसभा के मानसून सत्र की शुरुआत हो रही है, इससे पहले आज विधान भवन में पहले कार्य मंत्रणा समिति की बैठक हुई और उसके बाद विधानसभा अध्यक्ष ने सर्वदलीय बैठक बुलाई थी, जिसमें सभी पार्टियों के प्रतिनिधि शामिल हुए. सर्वदलीय बैठक में विधानसभा को सुचारू रूप से चलाने को लेकर सभी दलों के बीच सहमति बनी. लेकिन हर बार जब भी सदन की कार्यवाही शुरू होती है तो विपक्षी दल तमाम मुद्दों को लेकर सरकार को घेरने के लिए वेल में आ जाते हैं और इस बार भी विपक्षी दलों ने कुछ ऐसी ही तैयारी कर रखी है. दरअसल कोरोना की दूसरी लहर के बाद पहली बार विधानसभा का ये सत्र शुरू होने जा रहा है, और ऐसे में कोरोना काल में हम लोगों को ही मुश्किलों को लेकर सरकार को सदन में घेरने की तैयारी में जुटे हैं, इसके अलावा जिस तरह से महिलाओं के साथ अपराध बढ़े हैं उसे भी सदन में इस बार मुद्दा बनाने की फिराक में विपक्ष साथी साथ किसान की समस्याओं को लेकर और बेरोजगारी के मुद्दे पर भी सरकार को घेरने की तैयारी कर रखी है. 

सदन में उठाएंगे जनता से जुड़े मुद्दे

कांग्रेस विधानमंडल दल की नेता आराधना मिश्रा मोना का साफ तौर पर कहना है कि, कोरोना काल में जिस तरह से लोगों ने दवाइयों और मेडिकल सुविधाओं के आभाव में दम तोड़ दिया, उन मुद्दों को सदन में इस बार कांग्रेस जोर शोर से उठाएगी. वहीं, समाजवादी पार्टी ने भी सदन के बाहर और भीतर सरकार को घेरने की अपनी तैयारी पूरी कर रखी है. 

विधानसभा के मानसून सत्र वैसे तो 17 अगस्त से लेकर 24 अगस्त तक प्रस्तावित है, जिसमें 17 अगस्त को पहले दिन निधन की सूचनाएं दी जाएंगी. क्योंकि कोरोना काल में कई विधायकों की जान चली गई, जिन्हें कल सदन में श्रद्धांजलि दी जाएगी. वहीं 18 अगस्त को दोपहर 12:30 बजे वित्त मंत्री सुरेश खन्ना सदन में वित्तीय वर्ष 2020- 21 का पहला अनुपूरक बजट पेश करेंगे. माना जा रहा है कि, चुनावी वर्ष में अनुपूरक बजट का आकार भी बड़ा हो सकता है, जो तकरीबन 50 से 55 हज़ार करोड़ का हो सकता है.

वित्त मंत्री की अपील 

वित्त मंत्री संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना का साफ तौर पर कहना है कि, सदन सुचारू रूप से चले, आज इसीलिए कार्य मंत्रणा समिति में सभी दलों के बीच इस पर सहमति बनी है और सभी दलों ने अपनी स्वीकृति दी है. उनका साफ तौर पर ये भी कहना है कि अगर सदन में चर्चा होगी तो अच्छा रहेगा. सदन हंगामे के लिए नहीं है. वित्त मंत्री सुरेश खन्ना का साफ तौर पर कहना कि, दरअसल विपक्ष सदन को सुचारू रूप से नहीं चलने देता, अगर सदन कायदे से चले तो इसका फायदा सबको मिलेगा, और ज्यादा से ज्यादा जनता के मुद्दों पर चर्चा होगी. 

बीते कुछ वर्षों से लगातार ये देखने को मिला है कि, जब भी विधानसभा सत्र की शुरुआत होती है, उससे पहले समाजवादी पार्टी और कांग्रेस विधान भवन के बाहर चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर जरूर सरकार की तमाम नीतियों को लेकर धरना प्रदर्शन करते हैं और कल भी इस बात की संभावना ज्यादा है. वही पिछले साढे 4 वर्ष में अब तक सदन की कार्रवाई महज 90 दिन ही चली है. इसे लेकर कांग्रेस एमएलसी दीपक सिंह ने एक पत्र भी जारी किया है. इसे लेकर भी विपक्षी दल सरकार पर निशाना साध रहे हैं. जाहिर है ऐसे में यह मानसून सत्र काफी हंगामेदार रहने वाला है.

ये भी पढ़ें.

Afghanistan Crisis: तालिबान के कब्जे से चिंतित हैं नोएडा में पढ़ने वाले अफगानिस्तानी छात्र, सता रही परिवार की चिंता

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP News: यूपी में 'भूजल सप्ताह' का आगाज, स्वतंत्र देव ने दिलाया 'एक लोटा पानी' बचाने का संकल्प
यूपी में 'भूजल सप्ताह' का आगाज, स्वतंत्र देव ने दिलाया 'एक लोटा पानी' बचाने का संकल्प
Rampur News: जौहर यूनिवर्सिटी ने RDA के आदेश को दी चुनौती, आसिम राजा बोले- अदालत में लड़ेंगे लड़ाई
जौहर यूनिवर्सिटी ने RDA के आदेश को दी चुनौती, आसिम राजा बोले- अदालत में लड़ेंगे लड़ाई
पौधरोपण महायज्ञ-2026: यूपी में लगेंगे 4 विशिष्ट वन, 'एक पेड़ मां के नाम' से संवरेगा पर्यावरण
पौधरोपण महायज्ञ-2026: यूपी में लगेंगे 4 विशिष्ट वन, 'एक पेड़ मां के नाम' से संवरेगा पर्यावरण
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
Embed widget