एक्सप्लोरर

Coronavirus: सपा सांसद को नहीं रास आई पीएम मोदी की अपील, तब्लीगी जमात के समर्थन में कही ये बात

सपा सांसद ने कहा कि सच्चाई नहीं बताई जा रही है और प्रधानमंत्री को लगता है की थाली बजाने और टार्च दिखाने से शायद कोरोना भाग जायेगा। 21वीं सदी में एक प्रधानमंत्री को ये शोभा नहीं देता है।

मुरादाबाद, एबीपी गंगा। एक तरफ जहां कोरोना वायरस का प्रकोप बढ़ता जा रहा है वहीं, इसे लेकर राजनीति भी शुरू हो गई है। मुरादाबाद से समाजवादी पार्टी के सांसद डॉ एसटी हसन ने प्रधानमत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रधानमंत्री कोरोना को लेकर संजीदा नहीं हैं वो शायद किसी बहुत बड़े तांत्रिक के प्रभाव में हैं और वो समझते हैं कि तांत्रिक क्रिया से कोरोना भाग जायेगा, इसीलिए वो पूरे देश की जनता को प्राइमरी स्कूल के बच्चों की तरह खेल खिलौनों में लगाकर उनका माइंड डायवर्ट करना चाहते है।

सांसद ने कहा कि सच्चाई नहीं बताई जा रही है और प्रधानमंत्री को लगता है की थाली बजाने और टार्च दिखाने से शायद कोरोना भाग जायेगा। 21वीं सदी में एक प्रधानमंत्री को ये शोभा नहीं देता है। प्रधानमंत्री को लोगों का दिमाग डायवर्ट करने के बजाए लोगों से अपने अपने धर्म के मुताबिक इबादत पूजा कर ईश्वर से प्रार्थना करने के लिए कहना चाहिए था।

Coronavirus: सपा सांसद को नहीं रास आई पीएम मोदी की अपील, तब्लीगी जमात के समर्थन में कही ये बात

एसटी हसन ने तब्लीगी जमात के लोगों का बचाव करते हुए कहा की जमात के लोग बड़े नेक इंसान होते हैं उन पर जो आरोप लगाये जा रहे है उसके सबूत में सीसीटीवी फुटेज या मोबाईल क्लिप क्यूं सार्वजनिक नहीं किये जा रहे हैं। हर अस्पताल में सीसीटीवी लगे हुए हैं, ऐसे में जमात वालों पर बदसलूकी के जो आरोप लगाये जा रहे हैं उसके सीसीटीवी फुटेज दिखाए जाएं।

सांसद एसटी हसन ने आरोप लगाया की यह एक फिरके को बदनाम करने की साजिश है। ऐसे समय में ये नहीं होना चाहिए। ये हर हाल में बंद होना चाहिए। हसन ने सवाल खड़ा किया की जब राहुल गांधी और विपक्ष के नेताओं ने कोरोना पर सरकार से लॉकडाउन करने के लिए कहा था तब तो सरकार पार्लियामेंट को चलाती रही और विदेश से लगभग 15 लाख लोगों को हवाई जहाज से देश में आने दिया गया और उनका वहां टेस्ट नहीं किया गया।

Coronavirus: सपा सांसद को नहीं रास आई पीएम मोदी की अपील, तब्लीगी जमात के समर्थन में कही ये बात

हसन ने कहा कि हवाई जहाज से आने वालों की वजह से आज देश में रिक्शा चलाने वालों का जीना मुहाल हो गया है। वो गलती किसकी है, उसी समय लॉकडाउन होना चाहिए था लेकिन विपक्ष की बात नहीं मानी गई और दिल्ली में 20 मार्च को स्कूल सब बंद कर दिए गये थे लेकिन 23 मार्च तक पार्लियामेंट चलती रही। ये सत्ता का दुरूपयोग किया गया। कोरोना फैलने के बाद भी देश से वेंटिलेटर और मास्क का दस गुना कीमत पर निर्यात होता रहा, सरकार को हमारी जिंदगी की फिक्र नहीं है, पैसा कमाने की फिक्र है, इतिहास कभी माफ नहीं करेगा।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ब्राह्मण-मुस्लिम समीकरण पर कांग्रेस का दांव, यूपी में कितनी बदलेगी तस्वीर?
ब्राह्मण-मुस्लिम समीकरण पर कांग्रेस का दांव, यूपी में कितनी बदलेगी तस्वीर?
यूपी में अपराधियों पर जीरो टॉलरेंस, 9 साल में 303 अपराधी एनकाउंटर में ढेर
यूपी में अपराधियों पर जीरो टॉलरेंस, 9 साल में 303 अपराधी एनकाउंटर में ढेर
'जितना मुसलमान की चूड़ी टाइट..,' UCC पर मौलाना साजिद रशीदी का बयान
'जितना मुसलमान की चूड़ी टाइट..,' UCC पर मौलाना साजिद रशीदी का बयान
कीर्तिवर्धन सिंह का राहुल गांधी पर हमला, वोट चोरी के आरोप को कहा गलत
कीर्तिवर्धन सिंह का राहुल गांधी पर हमला, वोट चोरी के आरोप को कहा गलत

वीडियोज

Premanand Maharaj के आश्रम का अनर्थ कांड ! | Sansani | ABP News
CJP का अगला मोर्चा Gyanesh Kumar के खिलाफ? सामने आईं 4 मांगें | Dharmendra Pradhan | SIR | EC
SIR Controversy: SIR पर संग्राम...विपक्ष के सवालों के बीच EC ने क्यों बदला तरीका? | Gyanesh Kumar
Chitra Tripathi | Fly Dubai Accident: 174 जिंदगी बचाने वाला 'हिंदुस्तानी हीरो' | ABP News
Fly Dubai Accident: Captain Smit Machchhar ने कैसे बचाई 174 जानें..PM Modi से बताया पूरा सच

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या पहले से अटैक का था प्लान? हमामी ने क्यों की प्लेन क्रैश की कोशिश, इनसाइड स्टोरी
क्या पहले से अटैक का था प्लान? हमामी ने क्यों की प्लेन क्रैश की कोशिश, इनसाइड स्टोरी
बिहार MLC चुनाव में महागठबंधन में फूट! RJD-कांग्रेस आमने-सामने
बिहार MLC चुनाव में महागठबंधन में फूट! RJD-कांग्रेस आमने-सामने
वैभव सूर्यवंशी के विकेट पर सैम अयूब का 'Baby Celebration', फिर अभिषेक ने की कुटाई
वैभव सूर्यवंशी के विकेट पर सैम अयूब का 'Baby Celebration', फिर अभिषेक ने की कुटाई
Friday Box Office: फ्राइडे को 'दृश्यम 3' का मचा भौकाल, फीकी पड़ी 'द वन'- 'द पैराडाइज', 'हनुमान अंश' ने किया कमाल
फ्राइडे को 'दृश्यम 3' का मचा भौकाल, फीकी पड़ी 'द वन'- 'द पैराडाइज'
होर्मुज में कुवैती टैंकर पर हमला, 5 भारतीय नाविकों को किया गया रेस्क्यू, जानें पूरा मामला
होर्मुज में कुवैती टैंकर पर हमला, 5 भारतीय नाविकों को किया गया रेस्क्यू, जानें पूरा मामला
तुर्किए से भारत लाया गया ड्रग किंगपिन नवप्रीत सिंह, गृहमंत्री अमित शाह ने क्या-क्या बताया
तुर्किए से भारत लाया गया ड्रग किंगपिन नवप्रीत सिंह, गृहमंत्री अमित शाह ने क्या-क्या बताया
CBSE 10वीं के छात्रों को राहत, नहीं बदलेगा पास होने का नियम
CBSE 10वीं के छात्रों को राहत, नहीं बदलेगा पास होने का नियम
Facebook नहीं, वेबसाइट्स से पहुंच रहा Meta तक आपका डेटा! ऐसे देखें
Facebook नहीं, वेबसाइट्स से पहुंच रहा Meta तक आपका डेटा! ऐसे देखें
Embed widget