Fly Dubai Accident: Captain Smit Machchhar ने कैसे बचाई 174 जानें..PM Modi से बताया पूरा सच
30 सितंबर की सुबह 174 यात्रियों वाले फ्लाई दुबई के विमान के भीतर जो कुछ हुआ वो किसी डरावनी फिल्म जैसा लगता है ..ये सोचकर भी रोंगटे खड़े हो जाते हैं कि अगर सही वक्त पर कॉकपिट का दरवाजा ना खुला होता...और चंद मिनटों की देर और हो जाती तो सैकड़ों जिंदगियों को लेकर जा रहा विमान क्रैश हो जाता। यही ख्याल कॉकपिट में खून से लथपथ पड़े कैप्टन स्मित मच्छार के जहन में कौंधा था और इसीलिए बुरी तरह घायल होने के बावजूद उन्होंने अपनी पूरी ताकत जुटाकर दरवाजा खोल दिया...आपकी स्क्रीन पर मौजूद ये तस्वीर उस वक्त की है जब कैप्टन स्मित से देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बात की। स्मित के सिर से लेकर हाथ तक बंधी हुई पट्टियां बता रही हैं कि उन्हें कितने गहरे जख्म आए हैं। पीएम मोदी ने 9 मिनट तक स्मित मच्छार से वीडियो कॉल पर बात की। स्मित ने पीएम मोदी से कहा कि घायल होने के बावजूद मुझे पता था कि ये आखिरी मौका है। अगर देर हुई तो सब मारे जाएंगे। दरवाजा वहीं था और मैंने उसे खोल दिया। स्मित ने बताया कि जब उन्हें दर्द होता है तो वो हनुमान चालीसा पढ़ता हैं और को पायलट जब उनके ऊपर ताबड़तोड़ हमले कर रहा था तब भी वो हनुमान चालीसा का पाठ कर रहे थे। स्मित पीएम से बात करते हुए बेहद भावुक हो गए और आंखों में आंसू भरे हुए कैप्टन स्मित ने कहा कि वो जानते हैं कि भगवान ही हमें बचाया।























