Premanand Maharaj के आश्रम का अनर्थ कांड ! | Sansani | ABP News
प्रेमानंद का ये वही शिष्य है.....जिसके मौत की डरावनी पिक्चर सात दिन पहले सामने आई थी....नाम है रसिक दुलारी शरण।....वही रसिक दुलारी शरण। जिसे लोगों ने अचानक बिल्डिग से नीचे गिरते देखा था....सात दिन पहले रसिक दुलारी की मौत का ये वीडियो जब सामने आया था.....तो खबर उसकी खुदकुशी की थी.....लेकिन रसिक दुलारी ने खुदकुशी क्यों की....ये एक रहस्य है...वो रहस्य जिसकी तहकीकात जारी है.....और इसी बीच रसिक दुलारी के इस नए वीडियो ने पूरे वृंदावन में हड़कंप मचा दिया है.....रसिक दुलारी के इस नए वीडियो में....वो आश्रम की छत पर बेचैन दिख रहा है...वो छत की रेलिंग पर बैठा है...उसके हावभाव कुछ ऐसे हैं...मानो वो बेहद तकलीफ में है.....कुछ सेकेंड बाद ही....रसिक दुलारी रेलिंग से उठता है...और फिर छत पर बैठ जाता है....ऐसा लगता है....वो दर्द में है....गहरी पीड़ा में है....कुछ पल ही बीते होंगे कि रसिक दुलारी घबराकर उठता है.....वो रेलिंग की तरफ भागता है....फुर्ती के साथ रेलिंग पर चढता है....और फिर सीधे नीचे छलांग लगा देता है....सब कुछ इतनी जल्दी में हुआ कि सामने से आ रहा ये शख्स चुपचाप देखता रह गया....और रसिक दुलारी चौथी मंजिल से सीधे जमीन पर आ गिरा.....
All Shows



































