एक्सप्लोरर

UP Weekend Lockdown: यूपी में रविवार का भी लॉकडाउन खत्म, कोरोना के घटते मामले के बाद लिया गया फैसला

UP Unlock: यूपी में रविवार की प्रदेशव्यापी साप्ताहिक बंदी की व्यवस्था को समाप्त किया गया. इस संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए जा रहे हैं.

No Weekend Curfew in UP: उत्तर प्रदेश में रविवार का लॉकडाउन खत्म कर दिया गया है. कोरोना के घटते मामले के बाद यह फैसला लिया गया है. अब यूपी में बाजार सामान्य रूप से खुलेंगे. इससे पहले शनिवार का लॉकडाउन हटा दिया गया था.

उत्तर प्रदेश में कोविड-19 के 29नए मामले

बता दें कि उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटों के दौरान कोविड-19 के 29 नए मामले सामने आए वहीं, दो मरीजों की संक्रमण से मौत हो गई. स्वास्थ्य विभाग द्वारा गुरुवार को जारी रिपोर्ट के मुताबिक पिछले 24 घंटों के दौरान बांदा और बुलंदशहर में कोविड-19 संक्रमित एक-एक मरीज की मौत हो गई. इसके साथ ही राज्य में इस वायरस से अब तक मरने वालों की संख्या बढ़कर 22789 हो गई.

इस अवधि में 29 नए मरीजों में कोविड-19 संक्रमण की पुष्टि हुई है. प्रदेश में इस वक्त 407 संक्रमित मरीजों का इलाज किया जा रहा है. पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में 236000 नमूनों की जांच की गई. राज्य में अब तक छह करोड़ 99 लाख नमूने जांचे जा चुके हैं.

अब तक 5.9 प्रतिशत लोगों को लगाई गई टीके की दोनों खुराक

उत्तर प्रदेश सरकार ने गुरुवार को विधान परिषद में बताया था कि राज्य में अब तक कुल बालिग आबादी के 5.9 प्रतिशत लोगों को कोविड-19 टीके की दोनों खुराक लगाई जा चुकी हैं. राज्य के स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह ने सपा सदस्य शतरूद्र प्रकाश द्वारा पूछे गए सवाल पर सदन को बताया कि पिछली तीन अगस्त तक प्रदेश में बालिग नागरिकों की कुल आबादी के 32 प्रतिशत लोगों को टीके की प्रथम खुराक और 5.9 प्रतिशत नागरिकों को दोनों खुराक लगायी जा चुकी हैं.

जय प्रताप सिंह ने बताया कि प्रदेश में कोविड टीकाकरण केंद्र सरकार द्वारा उपलब्ध कराए जा रहे टीके के जरिए किया जा रहा है. गत 11 अगस्त तक टीके की पांच करोड़ 55 लाख 23 हजार 603 खुराक लगायी जा चुकी हैं. भविष्य में भी टीके की उपलब्धता के आधार पर टीकाकरण किया जाएगा. स्वास्थ्य मंत्री ने कहा, "हमने पांच करोड़ खुराक प्रतिमाह की मांग की है. हमें मुश्किल से सात-आठ लाख खुराक प्रतिदिन मिल रही हैं. कभी-कभी हमें पांच लाख खुराक भी मिलती हैं. मांग करना एक अलग बात है लेकिन दो कंपनियों के माध्यम से, जितना उत्पादन हो रहा है, उसी हिसाब से टीके की खुराक मिल रही है. केंद्र सरकार ने हमारी मांग पर अभी तक कोविड-19 टीके की छह करोड़ से अधिक खुराक दी है."

ये भी पढ़ें-

यूपी चुनाव: CM योगी की मौजूदगी में अमित शाह और नड्डा से मिले संजय निषाद, मांगी इतनी सीटें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी में आयुष्मान योजना में गड़बड़ी पर सख्ती, दोषी अस्पतालों पर 1.16 करोड़ का जुर्माना
यूपी में आयुष्मान योजना में गड़बड़ी पर सख्ती, दोषी अस्पतालों पर 1.16 करोड़ का जुर्माना
Varanasi News: वाराणसी में मल्टीलेवल मार्केटिंग गिरोह का भंडाफोड़, 300 युवाओं को बंधक बनाकर ठगी का आरोप
वाराणसी में मल्टीलेवल मार्केटिंग गिरोह का भंडाफोड़, 300 युवाओं को बंधक बनाकर ठगी का आरोप
'घबराइए मत, सबकी होगी भरपूर मदद', जनता दर्शन में आए लोगों से बोले सीएम योगी आदित्यनाथ
'घबराइए मत, सबकी होगी भरपूर मदद', जनता दर्शन में आए लोगों से बोले सीएम योगी आदित्यनाथ
यूपी में गांव के युवाओं के लिए योगी सरकार का मेगा प्लान, 32 जिलों की ग्राम पंचायतों में तैयारी
यूपी में गांव के युवाओं के लिए योगी सरकार का मेगा प्लान, 32 जिलों की ग्राम पंचायतों में तैयारी

वीडियोज

Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News
June 2026 Car Sales Report: Tata Punch No.1 | Maruti को लगा बड़ा झटका? #tata #maruti #autolive
'Lock Upp 2' में Shreya Kalra का दावा, Kushal Tandon और Shivangi Joshi के रिश्ते पर किया बड़ा खुलासा
Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
'BSP हिंसा की राजनीति नहीं करती', विधानसभा चुनाव से पहले पूर्व CM मायावती का बड़ा सियासी संदेश
'BSP हिंसा की राजनीति नहीं करती', विधानसभा चुनाव से पहले पूर्व CM मायावती का बड़ा सियासी संदेश
'आज मोदी हमारा फोन भी नहीं उठाते', शहबाज शरीफ के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- पाकिस्तान ने गंवाया मौका
'आज मोदी हमारा फोन नहीं उठाते', शहबाज के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- PAK ने गंवाया मौका
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं बॉलीवुड के 'संस्कारी बाबूजी'? दोस्त ने बताया आलोक नाथ का हाल, बोले- 'अब वो पूरी तरह बदल.....
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं आलोक नाथ? दोस्त ने किया खुलासा, बोले- 'वो अब एक्टिंग से दूर...'
IND vs ENG 5th T20 Playing 11: आज खेलेंगे संजू सैमसन? कौन होगा बाहर, देखें पांचवें टी20 के लिए भारत की संभावित प्लेइंग XI
आज खेलेंगे संजू सैमसन? कौन होगा बाहर, देखें पांचवें टी20 के लिए भारत की संभावित प्लेइंग XI
बारुईपुर रेप-मर्डर के आरोपी इंद्रजीत मंडल की हुई थी पीट-पीटकर हत्या, CM शुभेंदु बोले- इसे लिंचिंग नहीं मानेंगे
बारुईपुर रेप-मर्डर के आरोपी इंद्रजीत मंडल की हुई थी पीट-पीटकर हत्या, CM शुभेंदु बोले- इसे लिंचिंग नहीं मानेंगे
'योगी जी के इशारे पर अखिलेश...', सपा चीफ के सनातन ही समाजवाद वाले बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'योगी जी के इशारे पर अखिलेश...', सपा चीफ के सनातन ही समाजवाद वाले बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
Parallel Universe पर रिसर्च कर रहा था 78 साल का शख्स, अचानक हुआ लापता; सोशल मीडिया पर गरमाई बहस 
Parallel Universe पर रिसर्च कर रहा था 78 साल का शख्स, अचानक हुआ लापता; सोशल मीडिया पर गरमाई बहस 
Embed widget