एक्सप्लोरर

Coronavirus: ऐसे कैसे जीतेंगे कोरोना से जंग, ACMO ने CMO को पत्र लिखकर क्वारेन्टाइन की लगाई गुहार

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में एसीएमओ ने सीएमओ को पत्र लिखकर अव्यवस्था की जानकारी दी और खुद के साथ पत्नी, दो बच्चों और ड्राइवर असिस्टेंट की जांच कराकर क्वारेन्टाइन करने की मांग की है।

वाराणसी, नितीश कुमार पाण्डेय। कोरोना वायरस से बचाव को लेकर शासन के कड़े निर्देश और निर्देशों के कड़ाई से हो रहे पालन की खबरें तो रोजाना देखी और सुनी जा रही हैं लेकिन अगर स्वास्थ्य महकमा ही अव्यस्था की मार झेल रहा हो तो इसे क्या कहेंगे।

खबर वाराणसी से लगभग 70 किलोमीटर दूर गाजीपुर जिले से है जहां एसीएमओ ने सीएमओ को पत्र लिखकर अव्यवस्था की जानकारी दी और खुद के साथ पत्नी, दो बच्चों और ड्राइवर असिस्टेंट की जांच कराकर क्वारेन्टाइन करने की मांग की है। एसीएमओ के पत्र के बाद चिकित्सा महकमे में हड़कंप है और सीएमओ पूरे मामले से पल्ला झाड़ते नजर आ रहे हैं।

क्या है मामला निजामुद्दीन मामले और देहरादून से जुड़े व्यक्तियों की महुआ बाग स्थित मस्जिद में स्क्रीनिंग की गई। एसीएमओ का आरोप है कि उन्होंने स्क्रीनिंग तो की लेकिन कोरोना से बचाव के लिए एन 95 मास्क उनके पास नहीं था इतना ही नहीं उन्होंने अन्य कई मरीजों की जांच की लेकिन बिना संसाधन इस दौरान संदिग्धों ने छींका भी जिसके बाद दहशत व्याप्त है। बाद में मस्जिद से कोरोना के एक पॉजिटिव मरीज मिलने की पुष्टि हुई और अब एसीएमओ ने ड्राइवर डीपीए सहित खुद पत्नी और बच्चों की जांच कराकर क्वारेन्टाइन करने की मांग की है।

Coronavirus: ऐसे कैसे जीतेंगे कोरोना से जंग, ACMO ने CMO को पत्र लिखकर क्वारेन्टाइन की लगाई गुहार

पत्र से खुली व्यवस्था की पोल एसीएमओ के पत्र ने कोरोना की तैयारियों को लेकर जिलों में हो रहे दावों की पोल खोल दी है और सवाल भी खड़े कर दिए हैं। अगर एसीएमओ को बिना मास्क के स्क्रीनिंग करनी पड़ रही है तो सवाल खड़े होंगे ही लेकिन सीएमओ ने इस पूरे मामले से पल्ला झाड़ते हुए एबीपी गंगा से मौखिक बातचीत में कहा कि कर्मचारियों से बातचीत हुई है और वो स्वस्थ्य हैं। सीएमओ ने कहा कि पत्र में जो बातें हैं उसका कोई आधार नहीं है।

कर्मचारी भी दहशत में एसीएमओ ने तो पत्र लिखकर अपनी व्यथा जाहिर कर दी लेकिन सूत्रों की मानें तो अव्यवस्था से चिकित्सा विभाग के छोटे कर्मचारियों में दहशत है। लेकिन, अब ऐसे में जब कोरोना का प्रकोप बढता जा रहा है तो कर्मचारी आखिर अपनी व्यथा किससे कहें।

Coronavirus: ऐसे कैसे जीतेंगे कोरोना से जंग, ACMO ने CMO को पत्र लिखकर क्वारेन्टाइन की लगाई गुहार

व्यवस्था सुचारू करना बड़ी जरूरत एसीएमओ ने पत्र लिखा और सीएमओ सब कुछ ठीक-ठाक बता दिया लेकिन एसीएमओ का पत्र दाल में काले की ओर इशारा किया है। आगे क्या होगा ये तो देखने वाली बात होगी लेकिन जहां कोरोना का पॉजिटिव केस मिला हो वहां ऐसी अव्यवस्था कई सवाल खड़े करती है। जरूरत है तो उस प्रयास की जो कोरोना से लड़ाई की सुचारू तैयारी के रूप में सामने आ सके।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुजफ्फरनगर पुलिस की सख्ती, कांवड़ यात्रा में DJ की ऊंचाई 12 फीट से ज्यादा नहीं, 348 नोटिस जारी
मुजफ्फरनगर पुलिस की सख्ती, कांवड़ यात्रा में DJ की ऊंचाई 12 फीट से ज्यादा नहीं, 348 नोटिस जारी
VIDEO: सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपना कुर्ता दिखाकर कहा, 'भगवा से नफरत करती थी सपा- कांग्रेस'
VIDEO: सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपना कुर्ता दिखाकर कहा, 'भगवा से नफरत करती थी सपा- कांग्रेस'
देहरादून: डेंगू के खतरे को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने कसी कमर, 40 अस्पतालों में 831 बेड रिजर्व
देहरादून: डेंगू के खतरे को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने कसी कमर, 40 अस्पतालों में 831 बेड रिजर्व
रामपुर में जौहर यूनिवर्सिटी पर संकट! अब 38 इमारतें गिराने के आदेश के खिलाफ सपा का बड़ा अभियान
रामपुर में जौहर यूनिवर्सिटी पर संकट! अब 38 इमारतें गिराने के आदेश के खिलाफ सपा का बड़ा अभियान

वीडियोज

Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive
Ethanol Petrol पर गडकरी का ये Interview Viral है

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मैक्सिको में 7.4 तीव्रता के भूकंप से दहल उठी धरती, सुनामी की चेतावनी भी जारी
मैक्सिको में 7.4 तीव्रता के भूकंप से दहल उठी धरती, सुनामी की चेतावनी भी जारी
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय, कहा- ‘अभी चर्चा की जरूरत’
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय
'MP में वही रहेगा जो एक शादी करेगा', UCC का जिक्र कर CM मोहन यादव का बड़ा बयान
'MP में वही रहेगा जो एक शादी करेगा', UCC का जिक्र कर CM मोहन यादव का बड़ा बयान
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
भारत का पहला प्राइवेट रॉकेट भरेगा ऐतिहासिक उड़ान, अंतरिक्ष में ले जाएगा PM मोदी का खास मैसेज
भारत का पहला प्राइवेट रॉकेट भरेगा ऐतिहासिक उड़ान, अंतरिक्ष में ले जाएगा PM मोदी का खास मैसेज
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
Embed widget