एक्सप्लोरर

कोरोना वायरसः उत्तर प्रदेश में सामने आए 2,187 नये मरीज, 25 और की मौत

देशभर में लगातार तेजी से फैल रहा कोरोना का संक्रमण 84 लाख के आंकड़े के पार पहुंच गया है. वहीं उत्तर प्रदेश में बीते 24 घंटे के दौरान 2 हजार से ज्यादा संक्रमित सामने आए हैं.

लखनऊः उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना वायरस से संक्रमण के 2187 नये मामले सामने आए जिन्हें मिलाकर अब तक कोरोना संक्रमण की चपेट में आए मरीजों की संख्‍या बढ़कर 4,93,527 हो गई है. बीते 24 घंटे में कोरोना वायरस के संक्रमण से 25 और मरीजों की मौत हुई है. इसके साथ ही प्रदेश में इस महामारी में जान गंवाने वालों की संख्‍या बढ़कर 7,155 हो गई है.

प्रमुख सचिव चिकित्‍सा एवं स्‍वास्‍थ्‍य आलोक कुमार ने शुक्रवार को मीडिया को बताया कि प्रदेश में उपचाराधीन मरीजों की संख्‍या अब 23,132 है जिनमें से 10,218 संक्रमित गृह एकांतवास में हैं. उन्होंने बताया कि पिछले 24 घंटे में 2,167 संक्रमितों को उपचार के बाद घर भेजा गया है जिन्हें मिलाकार अबतक 4,63,240 मरीज संक्रमण मुक्त हो चुके हैं.

कुमार ने बताया कि प्रदेश में मरीजों के ठीक होने की दर बढ़कर अब 94 प्रतिशत हो गई है. आलोक कुमार ने कहा कि प्रदेश में बृहस्‍पतिवार को एक दिन में कुल 1,53,043 नमूनों की जांच की गई जिन्हें मिलाकर अब तक कुल 1,57,62,343 नमूनों की जांच की जा चुकी है. स्‍वास्‍थ्‍य बुलेटिन के अनुसार पिछले 24 घंटे में सर्वाधिक लखनऊ में 288, गाज़ियाबाद में 185, गौतमबुद्धनगर में 184 और मेरठ में 147 नये संक्रमित मिले हैं.

बुलेटिन के मुताबिक पिछले 24 घंटे में हुई कुल 25 मौतों में सर्वाधिक लखनऊ में पांच, गोरखपुर में तीन और वाराणसी व आगरा में दो-दो मौतें हुई हैं. अपर मुख्य सचिव सूचना नवनीत सहगल ने मीडिया को बताया कि देश के अन्य प्रदेशों में कोरोना का संक्रमण पुनः बढ़ रहा है. उन्‍होंने कहा कि प्रदेश में कोरोना वायरस का संक्रमण न बढ़े, इसके लिए पूरे प्रदेश में एक जैसी सावधानी बरतने की आवश्यकता है.

सहगल ने कहा कि प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री ने अपील की है कि संक्रमण को रोकने के लिए सावधानी एवं सतर्कता के साथ कोविड-19 के दिशानिर्देश, मास्क का प्रयोग, बार-बार हाथ धोने तथा सुरक्षित दूरी का विशेष ध्‍यान रखा जाए.

इसे भी पढ़ेंः IIT गुवाहाटी के शोधकर्ताओं का बड़ा कारनामा, दुनिया के शीर्ष वैज्ञानिकों की सूची में शामिल हुआ नाम

निकिता हत्याकांड में फरीदाबाद पुलिस ने मात्र 11 दिनों में दायर की चार्जशीट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गाजीपुर: गंगा में नाव पर इफ्तार वाले वीडियो पर बीजेपी नेता बोले, 'किसी को भी...'
गाजीपुर: गंगा में नाव पर इफ्तार वाले वीडियो पर बीजेपी नेता बोले, 'किसी को भी...'
Barabanki News: LPG सिलेंडर पर यूपी के राज्यमंत्री सतीश शर्मा बोले, '45 दिन का स्टॉक सुरक्षित'
बाराबंकी: LPG सिलेंडर पर यूपी के राज्यमंत्री सतीश शर्मा बोले, '45 दिन का स्टॉक सुरक्षित'
ईद और चैत्र नवरात्र से पहले CM योगी की हाई लेवल बैठक, लाउडस्पीकर से भीड़ तक पर सख्त निर्देश
ईद और चैत्र नवरात्र से पहले CM योगी की हाई लेवल बैठक, लाउडस्पीकर से भीड़ तक पर सख्त निर्देश
प्रयागराज: प्रधान डाकघर और पासपोर्ट ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी, जांच में निकली फर्जी
प्रयागराज: प्रधान डाकघर और पासपोर्ट ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी, जांच में निकली फर्जी

वीडियोज

अब जिंदा कौन है...
सुनवाई कर रही महिला जज पर गिरा भारी-भरकम पंखा!
इन देशों को भी ईरान ने दी धमकी, दुनिया देखेगी महायुद्ध
नेतन्याहू के 'वॉर ट्रैप' में कैसे फंसे ट्रंप?
ईरान-इजरायल युद्ध में फंसा भारत? विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी अरब में नहीं दिखा चांद, जानें भारत समेत दुनिया में कब मनाई जाएगी ईद?
सऊदी अरब में नहीं दिखा चांद, जानें भारत समेत दुनिया में कब मनाई जाएगी ईद?
भारी बारिश से दिल्ली के कई इलाकों में बिजली गुल, IMD ने राज्यों को भेजा अलर्ट, 16 फ्लाइट डायवर्ट
भारी बारिश से दिल्ली के कई इलाकों में बिजली गुल, IMD ने राज्यों को भेजा अलर्ट, 16 फ्लाइट डायवर्ट
IPL के एक ओवर में सबसे ज्यादा रन लुटाने वाले 7 गेंदबाज, जानें सबसे महंगा कौन
IPL के एक ओवर में सबसे ज्यादा रन लुटाने वाले 7 गेंदबाज, जानें सबसे महंगा कौन
Dhurandhar The Revenge Live: 'धुरंधर 2' कैसी फिल्म है? रिव्यू पढ़ें, रिलीज़ से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर सुनामी, कलेक्शन जानें
Live: 'धुरंधर 2' कैसी फिल्म है? रिव्यू पढ़ें, रिलीज़ से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर सुनामी, कलेक्शन जानें
खुले में नमाज पढ़ने पर लगी रोक! अमेरिका-ईरान युद्ध के बीच UAE का बड़ा फैसला, जारी की नई गाइडलाइंस
खुले में नमाज पढ़ने पर लगी रोक! अमेरिका-ईरान युद्ध के बीच UAE का बड़ा फैसला
पाकिस्तान ने 5 दिनों के लिए घोषित किया सीजफायर, अफगानिस्तान पर ईद तक नहीं करेगा अटैक, क्यों लिया ये फैसला?
पाकिस्तान ने 5 दिनों के लिए घोषित किया सीजफायर, अफगानिस्तान पर ईद तक नहीं करेगा अटैक, क्यों लिया ये फैसला?
Surgical Complications: गलती, लापरवाही या डॉक्टरों पर बढ़ता प्रेशर, भारत में क्यों जानलेवा बन रही हैं सामान्य सर्जरी?
गलती, लापरवाही या डॉक्टरों पर बढ़ता प्रेशर, भारत में क्यों जानलेवा बन रही हैं सामान्य सर्जरी?
बेटी के पैदा होते ही तुरंत करें ये काम, बिटिया की शादी के लिए फिर नहीं जोड़ना पड़ेगा पैसा
बेटी के पैदा होते ही तुरंत करें ये काम, बिटिया की शादी के लिए फिर नहीं जोड़ना पड़ेगा पैसा
Embed widget