एक्सप्लोरर

'चिराग पासवान-जयंत चौधरी सरकार से अपना समर्थन...', नेमप्लेट विवाद पर बोले कांग्रेस नेता अजय राय

Kanwar Yatra Controversy: योगी सरकार के नेमप्लेट वाले आदेश पर कांग्रेस नेता अजय राय ने अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने चिराग पासवान और जयंत चौधरी का जिक्र करते हुए बीजेपी पर निशाना साधा है.

Kanwar Yatra Nameplate Controversy: उत्तर प्रदेश में कांवड़ यात्रा मार्ग पर खाने-पीने का सामान बेचने वाले सभी दुकानदारों को अपनी पहचान लिखने का निर्देश दिया जाने के बाद से ही बवाल मचा हुआ है. योगी सरकार के इस फैसले को लेकर विपक्ष हमलावर दिख रहा है. अब कांग्रेस के यूपी प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने अपनी प्रतिक्रिया दी है. 

उत्तर प्रदेश में कांवड़ मार्गों पर खाद्य पदार्थों की दुकानों पर 'नेम-प्लेट' लगाने के निर्देश को लेकर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा, "चिराग पासवान और जयंत चौधरी सचमुच अगर इस फैसले के विरोधी हैं तो उन्हें सरकार से अपना समर्थन वापस लेना चाहिए. निश्चित तौर पर ये फैसला गलत है. गरीब आदमी आज अपनी गरीबी को चादर से ढक कर काम कर रहा है जिसे आप सबके सामने लाना चाहते हैं? जनता समझ चुकी है और 2024 में इनकी (भाजपा) विदाई का मन बना चुकी है."

अजय राय ने साधा बीजेपी पर निशाना 

कांग्रेस के यूपी प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा , ''न विकास का काम करवा पा रहे हैं और न ही महंगाई कम करवा पा रहे हैं. केवल नाम बदलने से नहीं होगा.जैसे काशी है हमारे यहां, बाबा विश्वनाथ की नगरी काशी यहां के हम रहने वाले हैं. मां गंगा की नगर, वही मां गंगा का जल बाबा विश्वनाथ पर चढ़ाए जाते हैं. उसी मां गंगा के जल से मुस्लिम समुदाय के लोग वजू करते हैं तो मां गंगा के जल पर किसका नाम लिखोंगे. उन्होंने सवाल पूछते हुए कहा कि मां गंगा के जल पर किसका नाम लिखा जाएगा. हिंदू मां गंगा के जल को बाबा विश्वनाथ पर चढ़ाते हैं और मुस्लिम वजू करते हैं. ये हिंदुस्तान है. यहां बंटवारे की राजनीति नहीं होती. हिंदुस्तान सबका है. सबके साथ भाईचारे की भावना है.''

गंगा के बहते पानी पर किसका नाम लिखा है? धर्म के नाम पर लोगों को लड़ाने वालों को समझ लेना चाहिए कि...

सोएंगे तेरी गोद में एक दिन मरके
हम दम भी जो तोड़ेंगे तेरा दम भर के
हमने तो नमाजें भी पढ़ी हैं अक्सर
गंगा तेरे पानी से वजू करके pic.twitter.com/CN4ikXWP0e

— Ajay Rai🇮🇳 (@kashikirai) July 21, 2024

">

जयंत चौधरी ने सीएम योगी के फरमान पर जताया विरोध

बता दें कि बीजेपी के सहयोगी दल राष्ट्रीय लोकदल के प्रमुख जयंत चौधरी भी कांवड़ यात्रा को लेकर सीएम योगी के नेमप्लेट के फरमान से खफा हैं. जयंत चौधरी ने कांवड़ यात्रा मार्ग पर दुकानदारों को नेमप्लेट लगाने के इस फैसले का विरोध किया है. आरएलडी पार्टी के यूपी अध्यक्ष रामाशीष राय ने कहा कि उत्तर प्रदेश प्रशासन का दुकानदारों को अपनी दुकान पर अपना नाम और धर्म लिखने का निर्देश देना जाती और सम्प्रदाय को बढ़ावा देने वाला कदम है. प्रशासन इसे वापस लें यह गैर संवैधानिक निर्णय है.

एनडीए में शामिल चिराग पासवान ने किया विरोध

नेमप्लेट को लेकर एनडीए के सहयोगी दलों की राय बंटी हुई नजर आ रही है. जयंत चौधरी के साथ ही केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने भी विरोध जताया है. केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने सीएम योगी के नेमप्लेट वाले फैसले पर सवाल उठाते हुए कहा, जब जाति या धर्म के नाम पर किसी भी तरह का विभाजन होता है तो मैं इसका समर्थन नहीं करता. मैं 21वीं सदी का शिक्षित युवा हूं और मेरी लड़ाई जातिवाद और सांप्रदायिकता पर आधारित है.' बता दें कि बीजेपी के वरिष्ठ नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने भी योगी सरकार के आदेश पर सवाल उठाए थे.

ये भी पढ़ें: चाचा शिवपाल के करीबी को अखिलेश यादव ने 5 महीने बाद किया याद, भावुक होकर की ये खास मांग

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कल मेरठ में कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा करेंगे CM योगी, प्रशासन ने तेज की तैयारियां
कल मेरठ में कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा करेंगे CM योगी, प्रशासन ने तेज की तैयारियां
हथकरघा से 30 लाख लोगों को रोजगार, बुनकरों को मिला बड़ा लाभ
हथकरघा से 30 लाख लोगों को रोजगार, बुनकरों को मिला बड़ा लाभ
हापुड़: कांवड़ यात्रा के दौरान खूनी झड़प! टक्कर के बाद चालक की पीट-पीटकर हत्या
हापुड़: कांवड़ यात्रा के दौरान खूनी झड़प! टक्कर के बाद चालक की पीट-पीटकर हत्या
'टीम प्रियंका' से मुक्त हुई UP कांग्रेस! अब राहुल के पसंदीदा नेताओं को मिली कमान
'टीम प्रियंका' से मुक्त हुई UP कांग्रेस! अब राहुल के पसंदीदा नेताओं को मिली कमान

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ऐसी मिसाइल बना रहा ईरान! जद में होगा पूरा अमेरिका, धरा रह जाएगा US का प्लान
ऐसी मिसाइल बना रहा ईरान! जद में होगा पूरा अमेरिका, धरा रह जाएगा US का प्लान
राहुल गांधी के फेवरेट नेता वाले बयान पर अब कैप्टन बोले, 'अच्छी बात...'
राहुल गांधी के फेवरेट नेता वाले बयान पर अब कैप्टन बोले, 'अच्छी बात...'
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Spider Man BO: ‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' से RRR तक 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' सहित 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
लोकसभा में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन? MPs को व्हीप जारी, NDA के भी निर्देश
लोकसभा में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन? MPs को व्हीप जारी, NDA के भी निर्देश
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'खुद अमेरिका...'
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'ये हमारा आंतरिक मामला'
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget