एक्सप्लोरर

Ram Mandir Inauguration: आचार्य प्रमोद कृष्णम ने की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ, कहा- 'अगर मोदी देश के PM न होते तो...'

Ram Mandir Opening: कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कांग्रेस पार्टी द्वारा रामलला के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के न्योते को ठुकराने पर कहा था कि पार्टी को अपने फैसले पर फिर से विचार करना चाहिए.

Acharya Pramod Krishnam Praised PM Modi: कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम अक्सर अपने बेबाक बयानों को लेकर चर्चा में रहते हैं और वह पार्टी लाइन से हटकर अपनी बात रखते हैं. इसी बीच कांग्रेस नेता ने राम मंदिर के निर्माण को लेकर पीएम नरेंद्र मोदी की तारीफ की है. कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा, "मंदिर का जो निर्माण हुआ है वो अदालत के फैसले से हुआ है. सुप्रीम कोर्ट ने फैसला दिया और भगवान श्री राम की जन्मभूमि पर मंदिर का निर्माण शुरु हुआ और कल उसकी प्राण प्रतिष्ठा है. अगर मोदी देश के प्रधानमंत्री ना होते तो ये फैसला ना हो पाता और यह मंदिर नहीं बन पाता. मैं राम मंदिर के निर्माण और इसके प्राण प्रतिष्ठा के शुभ दिन का श्रेय प्रधानमंत्री मोदी को देना चाहता हूं."

वहीं विपक्षी नेताओं द्वारा रामलला के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के निमंत्रण को अस्वीकार करने पर भी कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा "यह दुर्भाग्यपूर्ण है, कोई ईसाई या पुजारी या मुस्लिम भी भगवान राम के निमंत्रण को अस्वीकार नहीं कर सकता, राम भारत की आत्मा हैं. राम के बिना, भारत की कल्पना भी नहीं की जा सकती. निमंत्रण अस्वीकार करने का मतलब भारत की सभ्यता और संस्कृति का अपमान करना है. इसका मतलब भारत के गौरव और अस्तित्व को चुनौती देना है. मैं सभी विपक्षी दलों से आग्रह करना चाहता हूं, बीजेपी से लड़ें लेकिन राम से नहीं. बीजेपी से लड़ें लेकिन सनातन से नहीं, बीजेपी से लड़ो लेकिन भारत से नहीं."

इससे पहले कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कांग्रेस पार्टी द्वारा प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के न्योते को ठुकराने पर भी अपनी प्रतिक्रिया दी थी. इसे लेकर उन्होंने कहा था कि पार्टी को अपने फैसले पर फिर से विचार करना चाहिए. कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा था- "मंदिर तो राम का है और राम भारत के हैं. राम के बिना भारत की कल्पना भी नहीं की जा सकती है. राम मंदिर के कार्यक्रम को अस्वीकार करना उचित नहीं था, इस पर एक बार फिर पुनर्विचार करना चाहिए."

हाल ही में आचार्य प्रमोद कृष्णम अयोध्या पहुंचे थे और वह मीडिया से बात करते हुए राम मंदिर के उद्घाटन को लेकर भावुक हो गए थे. इस दौरान उन्होंने कहा था कि न जाने कितनी आखें ये सपना देखने के लिए बंद हो गई हैं, 22 जनवरी को भारत में रामराज्य के स्थापना की तारीख है. बता दें कि अयोध्या में 22 जनवरी को होने वाले रामलला के प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रम के लिए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, सोनिया गांधी और अधीर रंजन चौधरी को निमंत्रण भेजा गया था. हालांकि कांग्रेस पार्टी द्वारा प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के निमंत्रण को ठुकरा दिया था.

Ram Mandir Opening: प्राण प्रतिष्ठा समारोह में होगा 'मंगल ध्वनि' का कार्यक्रम, वाद्य यंत्रों से गूंज उठेगी अयोध्या

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP MLC Election Results 2026 Live: समाजवादी पार्टी की एक और जीत, लखनऊ स्नातक सीट पर मारी बाजी
Live: समाजवादी पार्टी की एक और जीत, लखनऊ स्नातक सीट पर मारी बाजी
गोंडाः इंतजार करती रही दुल्हन, दहेज में नहीं मिली THAR तो बारात नहीं लाया दूल्हा
गोंडाः इंतजार करती रही दुल्हन, दहेज में नहीं मिली THAR तो बारात नहीं लाया दूल्हा
आजमगढ़ में युवक की गला रेतकर हत्या, गुस्साए परिजनों ने किया चक्काजाम
आजमगढ़ में युवक की गला रेतकर हत्या, गुस्साए परिजनों ने किया चक्काजाम
UP में भी दिखेगा चक्रवात 'अर्नब' का असर? लोगों को किया गया अलर्ट
UP में भी दिखेगा चक्रवात 'अर्नब' का असर? लोगों को किया गया अलर्ट

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्मित मछारः सिर पर टांके बता रहे बहादूरी की कहानी, सांसद बोले- ‘अशोक चक्र मिले’
स्मित मछारः सिर पर टांके बता रहे बहादूरी की कहानी, सांसद बोले- ‘अशोक चक्र मिले’
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
Embed widget