एक्सप्लोरर

Ram Mandir Opening: प्राण प्रतिष्ठा समारोह में होगा 'मंगल ध्वनि' का कार्यक्रम, वाद्य यंत्रों से गूंज उठेगी अयोध्या

Ayodhya Ram Mandir Inauguration: श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने जानकारी देते हुए बताया है कि इस कार्यक्रम के लिए अयोध्या के यतीन्द्र मिश्र इस भव्य मंगल वादन के परिकल्पनाकार और संयोजक हैं.

Ram Mandir Inauguration: अयोध्या में कल 22 जनवरी (रविवार) को होने वाले रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर राम मंदिर सहित रामनगरी अयोध्या पूरी तरह सज चुकी है. राम मंदिर के उद्घाटन को लेकर राम भक्तों में उत्साह है और इस समय अयोध्या में चारों तरफ जय श्री राम के नारे सुनाई दे रहे हैं. वहीं श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने सोशल मीडिया एक्स (X) पर जानकारी देते हुए बताया है कि प्राण प्रतिष्ठा समारोह में 22 जनवरी को सुबह 10 बजे से 'मंगल ध्वनि' का भव्य वादन होगा. इसमें अलग-अलग राज्यों के 50 से ज्यादा वाद्ययंत्र सुरीली तान छेड़ेंगे और राम मंदिर वाद्य यंत्रों से गूंज उठेगा.

श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने सोशल मीडिया एक्स (X) पर जानकारी देते हुए बताया कि 'मंगल ध्वनि' कार्यक्रम के लिए यूपी की ओर से पखावज, ढोलक, बांसुरी कर्नाटक से वीणा, पंजाब से अलगोजा, महाराष्ट्र से सुन्दरी, उड़ीसा से मर्दल, मध्य प्रदेश से सन्तूर, मणिपुर से पुंग, असम से नगाड़ा, काली, छत्तीसगढ़ से तम्बूरा, दिल्ली से शहनाई, राजस्थान से रावणहत्था, पश्चिम बंगाल से श्रीखोल, सरोद तमिलनाडु से नागस्वरम, तिवल और मृदंगम, आंध्र प्रदेश से घटम झारखंड से सितार बिहार से पखावज और उत्तराखंड से हुड़का जैसे वाद्य यंत्रों की मंदिर परिसर में गूंज होगी.

प्राण प्रतिष्ठा को लेकर राम मंदिर परिसर दो घंटे तक पारंपरिक भारतीय संगीत वाद्य यंत्रों की धुनों से गूंजता रहेगा. श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने जानकारी देते हुए बताया है कि अयोध्या के यतीन्द्र मिश्र इस भव्य मंगल वादन के परिकल्पनाकार और संयोजक हैं, जिसमें केंद्रीय संगीत नाटक अकादमी, नई दिल्ली ने सहयोग किया है. यह भव्य संगीत कार्यक्रम हर भारतीय के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर का प्रतीक है, जो प्रभु श्री राम के सम्मान में विविध परंपराओं को एकजुट करता है.

प्राण प्रतिष्ठा से पहले इकबाल अंसारी का बड़ा बयान, कहा- हम चाहते हैं रामलला विराजमान...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अंग्रेजी में भी प्रकाशित होगा ‘उत्तर प्रदेश संदेश’, युवाओं पर फोकस
अंग्रेजी में भी प्रकाशित होगा ‘उत्तर प्रदेश संदेश’, युवाओं पर फोकस
नोएडा DM ने स्कूलों में तय किया स्क्रीन टाइम, निर्देश जारी
नोएडा DM ने स्कूलों में तय किया स्क्रीन टाइम, निर्देश जारी
प्रयागराज: SRN अस्पताल का नाम बदलने की मांग, धरना जारी
प्रयागराज: SRN अस्पताल का नाम बदलने की मांग, धरना जारी
अयोध्या में कल से सावन झूला मेला, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
अयोध्या में कल से सावन झूला मेला, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget