एक्सप्लोरर

Yogi Adityanath Aligarh Visit: अलीगढ़ में CM योगी के दौरे की तैयारी मुकम्मल, अनुसूचित जाति सम्मेलन को करेंगे संबोधित

UP Politics: बीजेपी की तरफ से अलीगढ़ में अनुसूचित जाति सम्मेलन का आयोजन किया गया है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बीजेपी के कार्यक्रम को संबोधित करेंगे. नुमाइश मैदान पर लोग पहुंचने लगे हैं.

Yogi Adityanath in Aligarh: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री आज 19 अक्टूबर को अलीगढ़ दौरे पर आ रहे हैं. प्रशासन की तरफ से मुख्यमंत्री के दौरे की तैयारी मुकम्मल कर ली गई है. जिले में सुरक्षा व्यवस्था की पर्याप्त व्यवस्था है. मुख्यमंत्री योगी नुमाइश मैदान में अनुसूचित जाति सम्मेलन को संबोधित करेंगे. बता दें कि बीजेपी की तरफ से कार्यक्रम का आयोजन किया गया है. बीजेपी की रणनीति लोकसभा चुनाव से पहले दलित मतदाताओं को साधने की है. दलितों को बसपा प्रमुख मायावती का परंपरागत वोटर्स समझा जाता है. अब बीजेपी की रणनीति मायावती के वोट बैंक में सेंधममारी कर लोकसभा चुनाव की नैया पार लगाने की है. माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दलितों को रिझाने के लिए बड़ी घोषणा कर सकते हैं.

अलीगढ़ दौरे पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

कार्यक्रम स्थल नुमाइश मैदान पर लोगों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया है. ट्रैफिक व्यवस्था को सामान्य बनाए रखने के लिए खास रूट को डावयर्ट किया गया है. एसपी ट्रैफिक मुकेश चंद्र उत्तम ने बताया कि बाहरी और आंतरिक डायवर्जन प्लान तैयार किया गया है. नुमाइश मैदान के पास जीटी रोड पर वाहनों का आवागमन बैन रहेगा. मुख्यमंत्री के दौरे से कई दिन पहले अलीगढ़ प्रशासन तैयारियों में जुट गया था. पुलिस महकमे ने भी ट्रैफिक और सुरक्षा की कमान संभाल ली थी.

नुमाइश मैदान में है अनुसूचित जाति सम्मेलन

डीएम इंद्र विक्रम सिंह, एसएसपी कलानिधि नैथानी ने सोमवार को नुमाइश मैदान पहुंचकर जनसभा स्थल का निरीक्षण किया. उन्होंने अधीनस्थ अधिकारियों को तेजी से जनसभा स्थल पर तैयारियों को मुकम्मल करने का दिशा-निर्देश दिया. कार्यक्रम स्थल, मंच और हेलीपैड के आसपास की व्यवस्थाओं का जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने बारीकी से जायजा लिया. मुख्यमंत्री के स्थल मार्ग पर साफ सफाई और मरम्मत का काम भी जल्द पूरा करने का निर्देश दिया गया.  

UP Politics: 2024 को लेकर रणनीति बनाने में जुटीं बसपा सुप्रीमो मायावती, इन उम्मीदवारों पर लगा सकती हैं दांव

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP Election 2027: बिजनौर की बढ़ापुर सीट पर SC और OBC तय करेंगे हार जीत! 2027 में जीत पाएगी सपा?
UP Election 2027: बिजनौर की बढ़ापुर सीट पर SC और OBC तय करेंगे हार जीत! 2027 में जीत पाएगी सपा?
UP Election 2027: नगीना विधानसभा सीट पर इस बार किसका चलेगा जादू? जानें 2027 के समीकरण
UP Election 2027: नगीना विधानसभा सीट पर इस बार किसका चलेगा जादू? जानें 2027 के समीकरण
देहरादून के 13 गांव में खोला जाएगा स्वयं सहायता समूहों के उत्पाद विपणण केंद्र- CM
देहरादून के 13 गांव में खोला जाएगा स्वयं सहायता समूहों के उत्पाद विपणण केंद्र- CM
तुष्टीकरण की राजनीति के लिए कांग्रेस ने पहले भी वंदे मातरम् को बांटा: मुख्यमंत्री धामी
तुष्टीकरण की राजनीति के लिए कांग्रेस ने पहले भी वंदे मातरम् को बांटा: मुख्यमंत्री धामी

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
आशुतोष रांका पर हमले पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का बयान, 'CJP का चरित्र...'
आशुतोष रांका पर हमले पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का बयान, 'CJP का चरित्र...'
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
राहुल गांधी के सामने साहिल लोचव की वकील ने पुलिस पर लगाए चौंकाने वाले आरोप
राहुल गांधी के सामने साहिल लोचव की वकील ने पुलिस पर लगाए चौंकाने वाले आरोप
दिल्ली में 9वीं की तीसरी भाषा का नियम वापस, R3 में फेल होने पर भी दे सकेंगे 10वीं बोर्ड
दिल्ली में 9वीं की तीसरी भाषा का नियम वापस, R3 में फेल होने पर भी दे सकेंगे 10वीं बोर्ड
Embed widget