एक्सप्लोरर

UP Politics: सीएम योगी का चला जादू, फिर बने BJP के ट्रंप कार्ड, लग गई मुहर

Haryana Assembly Election Result 2024: सीएम योगी आदित्यनाथ ने हरियाणा और जम्मू-कश्मीर में चुनाव प्रचार किया. जिन सीटों पर उन्होंने चुनाव प्रचार किया वहां बीजेपी ने करिश्मा कर दिखाया है.

Haryana Election Result 2024: हरियाणा में बीजेपी लगातार तीसरी बार सरकार बनाने के लिए तैयार है. साल 2024 के विधानसभा चुनाव में 48 सीट जीतकर भाजपा सत्ता बरकरार रखने में कामयाब हुई. निर्वाचन आयोग की वेबसाइट के अनुसार कांग्रेस को 37 सीट पर जीत मिली है. लेकिन इस बीच चुनाव प्रचार करने वालों में सीएम योगी आदित्यनाथ के स्ट्राइक रेट सबसे बेहतर रहा है.

सीएम योगी एक बार फिर से बीजेपी के लिए ट्रंप कार्ड साबित हुए हैं. उन्होंने जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव में पांच क्षेत्रों में चुनाव प्रचार किया, जिसमें से चार सीटों पर बीजेपी ने जीत दर्ज की. इसी तरह उन्होंने हरियाणा विधानसभा चुनाव में चुनाव प्रचार किया. राज्य की 14 विधानसभा सीटों पर वह चुनाव प्रचार करने गए, जिसमें से बीजेपी ने 9 सीटों पर जीत दर्ज की.

अगर उनके चुनावी अभियान को देखें तो हरियाणा में चार दिन और जम्मू-कश्मीर में दो दिन उन्होंने प्रचार किया है. सीएम योगी ने 22 सितंबर को नरवाना, राई और असंध सीट पर चुनाव प्रचार किया. इन तीनों ही सीटों पर बीजेपी के उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की है. इसके बाद 28 सितंबर को मुख्यमंत्री ने फरीदाबाद, रादौर, जगाधरी और अटेली सीटों पर प्रचार किया. इन सभी सीटों पर बीजेपी जीती है.

हरियाणा में BSP के साथ हो गया यूपी वाला खेल! मायावती बोलीं- 'काफी नुकसान हुआ'

योगी का करिश्मा 
इसके अलावा मुख्यमंत्री ने 30 सितंबर को बवानी खेड़ा में चुनावी जनसभा को संबोधित किया था. इस सीट पर भी बीजेपी ने जीत दर्ज की है. तीन अक्टूबर को उन्होंने सफीदों में जनसभा की, यहां बीजेपी ने जीत दर्ज की है. अब अगर जम्मू-कश्मीर में उनके ट्रैक रिकॉर्ड पर ध्यान दें तो बिल्कुल ऐसा ही नजर आता है, जिन सीटों पर उन्होंने चुनाव प्रचार किया वहां बीजेपी का दबदबा रहा.

सीएम योगी ने जम्मू कश्मीर के रामगढ़, आरएस पुरा दक्षिण, रामनगर और कठुआ में सभाएं की थीं. इन सभी सीटों पर बीजेपी के प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की है. ऐसे में देखा जाए तो सीएम योगी आदित्यनाथ एक बार फिर से बीजेपी का ट्रंप कार्ड साबित हुए हैं. उनका चुनाव के दौरान उनका जादू चलता नजर आया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शाही ईदगाह बदले 20 एकड़ जमीन, फलाहारी महाराज ने मुस्लिम पक्ष को दी पेशकश
शाही ईदगाह बदले 20 एकड़ जमीन, फलाहारी महाराज ने मुस्लिम पक्ष को दी पेशकश
IAS रिंकू राही ने की कैडर बदलने की मांग, कहा- यूपी में काम मुश्किल
IAS रिंकू राही ने की कैडर बदलने की मांग, कहा- यूपी में काम मुश्किल
उत्तराखंड के 6 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, देहरादून में स्कूलों की छुट्टी
उत्तराखंड के 6 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, देहरादून में स्कूलों की छुट्टी
फर्जी नियुक्ति पत्र से करोड़ों का लोन घोटाला, अमेठी में 12 लोगों पर केस दर्ज
फर्जी नियुक्ति पत्र से करोड़ों का लोन घोटाला, अमेठी में 12 लोगों पर केस दर्ज

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BCI चीफ मनन मिश्रा के खिलाफ CJP और वकीलों का प्रदर्शन, क्या है मांग?
BCI चीफ मनन मिश्रा के खिलाफ CJP और वकीलों का प्रदर्शन, क्या है मांग?
Gen Z प्रोटेस्ट की वायरल गर्ल रिया अहीर के खिलाफ वापस होगा केस! जानें- क्यों?
Gen Z प्रोटेस्ट की वायरल गर्ल रिया अहीर के खिलाफ वापस होगा केस! जानें- क्यों?
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, मुश्किल दौर याद कर छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
झटकों के बीच TMC को इस चुनाव में मिली बड़ी जीत, BJP को कितनी सीटें?
झटकों के बीच TMC को इस चुनाव में मिली बड़ी जीत, BJP को कितनी सीटें?
Swift-Baleno को पछाड़ 4.99 लाख की ये कार बनी नंबर-1, जानें डिटेल
Swift-Baleno को पछाड़ 4.99 लाख की ये कार बनी नंबर-1, जानें डिटेल
Sawan Putrada Ekadashi 2026: पुत्रदा एकादशी का व्रत केवल बेटे के लिए क्यों? बेटी की कामना करने वाले क्या करें
पुत्रदा एकादशी का व्रत केवल बेटे के लिए क्यों? बेटी की कामना करने वाले क्या करें
माल ढुलाई में आएगी तेजी! 130 की रफ्तार से दौड़ी वंदे भारत फ्रेट, कब शुरू होगी सेवा?
माल ढुलाई में आएगी तेजी! 130 की रफ्तार से दौड़ी वंदे भारत फ्रेट, कब शुरू होगी सेवा?
Embed widget