एक्सप्लोरर

UP News: कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न देने के एलान पर CM योगी आदित्यनाथ की प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा?

UP News: बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर (Karpoori Thakur) को भारत रत्न देने के एलान पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) ने प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने फैसले की सराहना की है.

Bharat Ratna Award to Karpoori Thakur: राष्ट्रपति भवन ने बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर को मरणोपरांत भारत रत्न से नवाजने की घोषणा की है. बुधवार (24 जनवरी) को कर्पूरी ठाकुर की 100वीं जयंती से पहले राष्ट्रपति भवन ने यह ऐलान किया है. बिहार के नेता कर्पूरी ठाकुर को लंबे समय से भारत रत्न दिए जाने की मांग कर रहे थे. 100वीं जयंती से एक दिन पहले कर्पूरी ठाकुर को मरणोपरांत भारत का सर्वोच्च सम्मान देने की घोषणा की गई. कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न दिए जाने के एलान पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी निर्णय को अभिनंदनीय बताया है.

केंद्र सरकार ने कर्पूरी ठाकुर को किया भारत रत्न देने का ऐलान

बता दें कि कर्पूरी ठाकुर को जीते जी जननायक की उपाधि मिल गई थी. कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न दिए जाने की घोषणा पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने खुशी जताई. जदयू ने दिवंगत कर्पूरी ठाकुर को देश का सर्वोच्च सम्मान देने की मांग की थी. केंद्र सरकार के फैसले को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी सराहा है. उन्होंने सोशल मडिया प्लेटफॉर्म पर एक्स पर पोस्ट शेयर कर खुशी जताई.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने फैसले को बताया अभिनंदनीय 

पोस्ट में उन्होंने लिखा, "महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, सामाजिक न्याय के अग्रदूत, जननायक कर्पूरी ठाकुर जी को मरणोपरांत 'भारत रत्न' से विभूषित किए जाने का निर्णय अभिनंदनीय है. सामाजिक न्याय को समृद्ध करता निर्णय लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति उनकी सच्ची श्रद्धा तथा वंचितों, शोषितों व उपेक्षितों के उन्नयन हेतु उनके योगदानों के प्रति देश वासियों की ओर से समेकित श्रद्धांजलि है."  

जननायक कर्पूरी ठाकुर पिछड़े वर्गों के हितों जबरदस्त वकालत करते थे. अब भारत सरकार देश का सबसे बड़ा पुरस्कार देने जा रही है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी सामाजिक और राजनीतिक उत्थान क्षेत्र में कर्पूरी ठाकुर के योगदान को सराहा है.    

 
 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमेठी सैनिक स्कूल में मारपीट, क्वार्टर मास्टर ने वाइस प्रिंसिपल पर किया हमला
अमेठी सैनिक स्कूल में मारपीट, क्वार्टर मास्टर ने वाइस प्रिंसिपल पर किया हमला
यूपी चुनाव से पहले फेरबदल, आज जारी हो सकती है कांग्रेस के जिलाध्यक्षों की लिस्ट
यूपी चुनाव से पहले फेरबदल, आज जारी हो सकती है कांग्रेस के जिलाध्यक्षों की लिस्ट
'यादवों की पैरवी नहीं करता' कथित वीडियो को सतीश द्विवेदी ने बताया- AI, कहा- मैंने जो कहा था...
'यादवों की पैरवी नहीं करता' कथित वीडियो को सतीश द्विवेदी ने बताया- AI, कहा- मैंने जो कहा था...
कांग्रेस में टिकट के लिए मांगे जा रहे पैसे? अब राजेंद्र पाल गौतम ने दी सफाई
कांग्रेस में टिकट के लिए मांगे जा रहे पैसे? अब राजेंद्र पाल गौतम ने दी सफाई

वीडियोज

Mount Everest Helicopter Crash: एवरेस्ट की गोद में मौत का मंजर | Nepal | Breaking News | ABP
Janhit with Chitra Tripathi: चारधाम में हेलीकॉप्टर सेवा क्यों जानलेवा ? | Uttarakhand Chopper Crash
Dhirendra Shastri Controversy News: राम-श्याम पर अब सियासत में भी बंटवारा! | Yogi | ABP News
Chaar Ki Chaal : बाबा बागेश्वर...अखिलेश को सता रहा डर? | Dhirendra Shastri | Akhilesh Yadav | ABP
Yeh Fitoor Tera:🤩Jeet ने कर दिया दिल का इज़हार! Saumya को कहा 'I Love You'! #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप की करारी हार पर ईरान की पहली प्रतिक्रिया, कहा- 'जनता ने...'
ट्रंप की करारी हार पर ईरान की पहली प्रतिक्रिया, कहा- 'जनता ने...'
असम सरकार के बहुविवाह वाले फैसले पर JDU बोली- 'दशरथ ने 3 शादियां की थीं'
असम सरकार के बहुविवाह वाले फैसले पर JDU बोली- 'दशरथ ने 3 शादियां की थीं'
टेक्सास में उलटफेर, 36 साल बाद डेमोक्रेट्स का गवर्नर, ट्रंप को करारा झटका
टेक्सास में उलटफेर, 36 साल बाद डेमोक्रेट्स का गवर्नर, ट्रंप को करारा झटका
सिर्फ 130 की रफ्तार से NZ को घुटनों पर ला दिया, टीम इंडिया को मिला गेम चेंजर
सिर्फ 130 की रफ्तार से NZ को घुटनों पर ला दिया, टीम इंडिया को मिला गेम चेंजर
तुषार कपूर के बाद अब आयुष्मान खुराना को भी मिली धमकी, आरोपी ने मांगे करोड़ों, जांच में जुटी पुलिस
तुषार कपूर के बाद अब आयुष्मान खुराना को मिली धमकी, करोड़ों की भी की गई मांग
ट्रंप की पार्टी हारी तो CJP ने लिए मजे, अभिजीत दीपके बोले- 'ज्ञानेश कुमार साथ होते तो...'
ट्रंप की पार्टी हारी तो CJP ने लिए मजे, अभिजीत दीपके बोले- 'ज्ञानेश कुमार साथ होते तो...'
CM बनने के लिए टोना-टोटका कर रहे अखिलेश? केंद्रीय मंत्री का बड़ा आरोप
CM बनने के लिए टोना-टोटका कर रहे अखिलेश? केंद्रीय मंत्री का बड़ा आरोप
Midterm Election Voting: बैलेट पेपर या EVM... अमेरिका में कैसे हो रहा मतदान, भारत से कितना अलग प्रोसेस?
बैलेट पेपर या EVM... अमेरिका में कैसे हो रहा मतदान, भारत से कितना अलग प्रोसेस?
Embed widget