एक्सप्लोरर

Prayagraj News: प्रयागराज में आयोजित दलित महासम्मेलन में शामिल हुए सीएम योगी आदित्यनाथ, बच्चे का कराया अन्नप्राशन

UP News: यूपी में बीजेपी की ओर से दलित महासम्मेलन का आयोजन किया गया. इस दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ महासम्मेलन में शामिल हुआ और एक दलित बच्चे का अन्नप्राशन भी कराया.

Prayagraj News: लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी भारतीय जनता पार्टी इन दिनों यूपी में दलित महासम्मेलन का आयोजन कर रही है. इसी कड़ी में काशी प्रांत का दलित महासम्मेलन आज संगम नगरी प्रयागराज में आयोजित किया गया. जिसमें यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ भी खासतौर पर शामिल हुए. इस महासम्मेलन में 16 जिलों की 71 विधानसभा सीटों से बीजेपी के हजारों दलित कार्यकर्ता व समर्थक शामिल हुए.

सीएम योगी आदित्यनाथ ने इस मौके पर प्रयागराज में 14 महीने बाद आयोजित होने वाले महाकुंभ से जुड़ी तीन हजार करोड रुपए से ज्यादा की परियोजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण भी किया. इसके अलावा विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को चेक व आवास की चाबियां दी गई, जबकि एक दलित बच्चे का अन्नप्राशन भी कराया गया.

बाबा साहब भीमराव अंबेडकर से जुड़ी जगहों का हो रहा विकास 

सीएम योगी ने इस मौके पर केंद्र और यूपी सरकार द्वारा दलितों के लिए चलाई जा रही तमाम योजनाओं को विस्तार से बताया. उन्होंने कहा कि केंद्र और यूपी की सरकारें दलितों की असली हितैषी हैं और उनके विकास के लिए तमाम काम कर रही हैं. उन्होंने कहा कि बीजेपी की सरकारें महर्षि वाल्मीकि से लेकर संविधान रचयिता बाबा साहब भीमराव अंबेडकर से जुड़ी जगहों का विकास कर रही हैं और उनके विचारों वा आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने के काम में लगी हुई हैं.

गरीब आदिवासियों को मुफ्त मकान दे रही सरकार

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हमारी सरकार जो भी बोलती है, वह करके भी दिखाती है और सारे काम समय पर पूरे किए जाते है. योजनाओं का लाभ बिना किसी भेदभाव के सभी को मिल रहा है. सबका साथ सबका विकास का नारा सार्थक हो रहा है. डबल इंजन की सरकार गरीब आदिवासियों को मुफ्त मकान दे रही है. सीएम योगी के मुताबिक दलित महासम्मेलन के आयोजन का मकसद इस वर्ग के लोगों को सरकारी योजनाओं के बारे में जानकारी देना और जागरूक करना है.

सीएम योगी आदित्यनाथ ने महासम्मेलन में ऐलान किया कि 2025 का प्रयाग महाकुंभ दिव्य और भव्य होगा. यहां आने वाले करोड़ों श्रद्धालु सुखद अनुभूति के साथ वापस लौटेंगे. सरकार सभी कामों को बेहतर क्वालिटी के साथ समय पर पूरा कराएगी. इस दलित महासम्मेलन को सीएम योगी आदित्यनाथ के अलावा केंद्रीय मंत्री सोम प्रकाश, यूपी के कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी और असीम अरुण समेत कई सांसदों ने भी संबोधित किया.

यह भी पढ़ेंः 
UP Politics: डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य पर भड़के रामगोपाल यादव, सपा सांसद ने बताया बुद्धिहीन

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BJP सांसद रवि किशन का अखिलेश पर हमला, कहा- ब्राह्मण कोई खिलौना नहीं...
BJP सांसद रवि किशन का अखिलेश पर हमला, कहा- ब्राह्मण कोई खिलौना नहीं...
राम मंदिर के पहले CEO के लिए इंटरव्यू शुरू, जल्द होगा नाम का ऐलान
राम मंदिर के पहले CEO के लिए इंटरव्यू शुरू, जल्द होगा नाम का ऐलान
लखनऊ में धर्मांतरण के दावों के बीच गिरिजाघरों के जमीनों की होगी जांच? CM तक पहुंची बात
लखनऊ में धर्मांतरण के दावों के बीच गिरिजाघरों के जमीनों की होगी जांच? CM तक पहुंची बात
चमोली: बादल फटने से बही सड़क-पुल, BRO का जवान लापता; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
चमोली: बादल फटने से बही सड़क-पुल, BRO का जवान लापता; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

वीडियोज

Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी
Govinda ने मां Nirmala Devi को खोने का दर्द किया बयां, बोले- लगा सब कुछ खत्म हो गया
Salman Khan की Superhero Film को Greenlight, Raj & DK करेंगे Direct, नवंबर में शुरू होगी Shooting
Ravi Kishan के वायरल Memes पर बोले- Gen Z ने मुझे अपनाया, कहा- यह तो पागलपन है
Govinda ने Sunita Ahuja के Affair आरोपों पर तोड़ी चुप्पी, बोले- क्या अपनों की बुराई जरूरी है?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
आप रांची कब जाएंगे? अभिजीत दीपके का जवाब, 'हम नहीं चाहते कि...'
आप रांची कब जाएंगे? अभिजीत दीपके का जवाब, 'हम नहीं चाहते कि...'
मोहम्मद कैफ ने जताया 33 साल के प्लेयर पर भरोसा, सरफराज खान पर भी बोले
मोहम्मद कैफ ने जताया 33 साल के प्लेयर पर भरोसा, सरफराज खान पर भी बोले
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
EXPLAINER: इलाज के नाम पर अस्पतालों का बड़ा धोखा? संसद की रिपोर्ट में खुलासा
EXPLAINER: इलाज के नाम पर अस्पतालों का बड़ा धोखा? संसद की रिपोर्ट में खुलासा
NEET के खिलाफ विजय सरकार का बड़ा कदम, विपक्षी DMK ने भी दिया साथ, क्या है प्रावधान?
NEET के खिलाफ विजय सरकार का बड़ा कदम, विपक्षी DMK ने भी दिया साथ
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
Inverter Fridge vs Normal Fridge: रेगुलर फ्रिज से इनवर्टर वाले फ्रिज पर हों शिफ्ट, कितना बचेगा बिल?
रेगुलर फ्रिज से इनवर्टर वाले फ्रिज पर हों शिफ्ट, कितना बचेगा बिल?
Embed widget