एक्सप्लोरर

UP News: शाहजहांपुर में रोड तोड़ने वालों पर सीएम योगी आदित्यनाथ सख्त, अब आरोपियों से होगी वसूली 

Shahjahanpur News: शाहजहांपुर में सड़क को खोदने के मामले में सीएम योगी आदित्यनाथ काफी नाराज दिख रहे हैं. उन्होंनें आरोपियों से ही क्षतिपूर्ति की पूरी वसूली करने के सख्त निर्देश दिए हैं.

UP News: उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में सात किलोमीटर लंबी सड़क को जेसीबी से खोद डालने के मामले में सीएम योगी आदित्यनाथ की सख्ती के बाद शासन सक्रिय और सख्त नज़र आ रहा है. सीएम योगी के आदेश के बाद मामले में प्रशासन ने एफआईआर दर्ज कर क्षतिपूर्ति की वसूली के लिए जरूरी कदम उठाए हैं. यह मामला शाहजहांपुर जिले के कटरा विधानसभा क्षेत्र का है, जहां हाइवे चौड़ीकरण का काम चल रहा था. 

बताया जा रहा है कि 2 अक्टूबर को विधायक वीर विक्रम सिंह का प्रतिनिधि बताकर कुछ लोगों के साथ जगवीर सिंह ने प्लांट के कर्मचारियों को मारपीट कर वहां से भगा दिया. उसके बाद उसने जेसीबी से तकरीबन 500 मीटर सड़क खोद डाली. उसके इस कार्य से न सिर्फ राजस्व की क्षति हुई बल्कि शासकीय संपत्ति का भी नुकसान हुआ. इसके खिलाफ गोरखपुर की फर्म मेसर्स शकुंतला देवी की ओर से मामला भी दर्ज कराया गया है.

दर्ज हुई एफआईआर

इस मामले में पुलिस ने जगवीर सिंह सहित 20 लोगों के ख़िलाफ़ आईपीसी की धारा 147, 186, 323, 506, 427 और सार्वजनिक संपत्ति निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है. वहीं साथ ही सार्वजनिक संपत्ति के नुकसान की भरपाई भी आरोपियों से ही कराई जाएगी. इस मामले में पीडब्ल्यूडी के चीफ इंजीनियर नुकसान हुई सड़क का आकलन कर क्षतिपूर्ति की रिपोर्ट देने के निर्देश दिए गए हैं.

कार्रवाई के समर्थन में पीडब्लूडी विभाग 

पीडब्लूडी के एक्सईएन रथिन सिन्हा ने बताया कि 'काम करा रहे मेसर्स शकुंतला देवी द्वारा जैतीपुर थाने में एफआईआर दर्ज कराया गया है. अब पुलिस को अपना काम करना है. आज से निर्माण कार्य फिर से शुरू हो जाएगा. डीएम शाहजहांपुर ने तिलहर के तहसीलदार और नायब तहसीलदार की टीम गठित की थी. टीम ने अपनी रिपोर्ट सौंप दी है.' दूसरी तरफ कटरा विधायक ने इस पूरे मामले को साज़िश बताया है.

विधायक वीर विक्रम सिंह ने बताया कि फर्जी मुकदमा दर्ज कराया गया है. ठेकेदार काम छोड़ना चाहता था क्योंकि वो पहले ही टेंडर तीस प्रतिशत लो पर लिया है. सड़क बनाने में घाटा होता लिहाजा बीमा की राशि हासिल करने के लिए फर्जी मुकदमा दर्ज कराया गया है. विधायक ने ये भी कहा कि घटना स्थल से कुछ ही दूरी पर पुलिस चौकी है लेकिन किसी ने भी चौकी पर इसकी जानकारी नही दी. जगवीर सिंह के द्वारा सड़क खोदने की बात पूरी तरह फर्जी है.

यह भी पढ़ेंः 
Lucknow: राजा महमूदाबाद का 80 साल की उम्र में निधन, सीतापुर से लेकर लखनऊ तक फैली थी रियासत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अयोध्या दीपोत्सव में 2100 ड्रोन से शो, 13 राज्यों के 1000 कलाकार दिखाएंगे दम
अयोध्या दीपोत्सव में 2100 ड्रोन से शो, 13 राज्यों के 1000 कलाकार दिखाएंगे दम
यूपी में मौसम ने ली करवट, आज इन जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश का अलर्ट
यूपी में मौसम ने ली करवट, आज इन जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश का अलर्ट
गोरखपुर: BJP MLC के बागी तेवर, सपा प्रत्याशी के समर्थन में पहुंचे
गोरखपुर: BJP MLC के बागी तेवर, सपा प्रत्याशी के समर्थन में पहुंचे
PET परीक्षा को लेकर एक्शन में हापुड़ प्रशासन, डीएम-एसपी ने लिया जायजा
PET परीक्षा को लेकर एक्शन में हापुड़ प्रशासन, डीएम-एसपी ने लिया जायजा

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद रफ्तार का जानलेवा कहर !
Bahraich Viral Tower Video: शादी की जिद्द... टावर पर मोहब्बत वाला ड्रामा! | UP News
Janhit with Chitra Tripathi | SIR Controversy: राहुल आंदोलन को ही 'ब्रेक' लगा गये ! | Gyanesh Kumar
SIR Controversy: UP Election 2027 से पहले Software में Error! Voter List में नाम पर बवाल! | SP | EC
Sandeep Chaudhary: भारत में महंगाई मचाएगा त्राहिमाम? सबसे सटीक विश्लेषण! | Trump | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाहौर दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर, दिल्ली के भी हालात बुरे
लाहौर दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर, दिल्ली के भी हालात बुरे
शिवसेना नेता का आरोप, 'एकनाथ शिंदे को खत्म करने के लिए जरांगे BJP के साथ...'
शिवसेना नेता का आरोप, 'एकनाथ शिंदे को खत्म करने के लिए जरांगे BJP के साथ...'
'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग केस, हमले के पहले जंगल में चली थीं गोलियां, दो शूटरों ने की थी प्रैक्टिस
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग केस, हमले के पहले जंगल में चली थीं गोलियां, दो शूटरों ने की थी प्रैक्टिस
IND vs NZ 2nd T20 Live Streaming: कब, कहां और कैसे देखें भारत-न्यूजीलैंड का दूसरा टी20? जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
कब, कहां और कैसे देखें भारत-न्यूजीलैंड का दूसरा टी20? जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
नेहा बोरा को दिल्ली हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका, खारिज की याचिका
नेहा बोरा को दिल्ली हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका, खारिज की याचिका
दिल्ली में प्रदर्शन: गृह मंत्रालय का एक और बड़ा फैसला, CJP प्रोटेस्ट के बीच उठाया कदम
दिल्ली में प्रदर्शन: गृह मंत्रालय का एक और बड़ा फैसला, CJP प्रोटेस्ट के बीच उठाया कदम
तमिलनाडु: TVK गठबंधन-डीएमके का ECI मीटिंग से वॉकआउट, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफ पर अड़े
तमिलनाडु: TVK गठबंधन-डीएमके का ECI मीटिंग से वॉकआउट, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफ पर अड़े
Embed widget