एक्सप्लोरर

Lucknow: राजा महमूदाबाद का 80 साल की उम्र में निधन, सीतापुर से लेकर लखनऊ तक फैली थी रियासत

Raja Mahmudabad News: राजा महमूदाबाद ने चार दशक तक अपनी संपत्ति को वापस पाने के लिए कानूनी लड़ाई लड़ी थी. साल 2006 में सरकारी अनुमान के अनुसार उनके पास कुल 50,000 करोड़ रुपये की संपत्ति थी. 

Raja Of Mahmudabad Died: राजा महमूदाबाद के नाम से मशहूर मो. अमीर मोहम्मद खान का बुधवार तड़के लंबी बीमारी के चलते निधन हो गया. वो 80 साल के थे और काफी समय से बीमार चल थे. बुधवार की शाम सीतापुर जिले के मोहम्मदाबाद कर्बला में उन्हें सुपुर्द ए खाक कर दिया गया. मोहम्मद अमीर मोहम्मद खान की रियासत सीतापुर से लेकर लखनऊ तक फैली हुई है. उन्हें सामाजिक कार्यों के लिए भी जाना जाता था. साल 1985 से लेकर 1989 तक वो कांग्रेस से भी जुड़े रहे और महमूदाबाद विधानसभा से विधायक भी रहे हैं.  

राजा महमूदाबाद का नाम कई मायनों में चर्चा में रहा है. उनके बेटे प्रोफेसर अली खान ने सोशल मीडिया के जरिए उनके निधन की जानकारी दी और उनके लिए प्रार्थना करने की अपील की. मोहम्मद अमीर मोहम्मद खान अकूत संपत्ति के मालिक थे. लखनऊ में आधा हजरतगंज आज भी उनके मालिकाना क्षेत्र में आता है. यही नहीं उनकी और उनके परिजनों की इराक, पाकिस्तान समेत कई दूसरे देशों में भी संपत्तियां हैं. लखनऊ के बटलर पैलेस, महमूदाबाद मेंशन, हलवासिया मॉर्केट, लारी बिल्डिंग, मलका जमानिया- गोलागंज समेत सीतापुर में एसपी, डीएम, सीएमओ आवास पर भी इन्हीं का मालिकाना हक है. 

अकूत संपत्ति के मालिक थे राजा मोहम्मदाबाद

राजा महमूदाबाद का नाम उस वक्त भी सुर्खियों में रहा ता जब शत्रु संपत्ति अधिनियम के तहत सरकार द्वारा उनकी संपत्तियों को जब्त कर लिया था, जिसके बाद अपनी विरासत को वापस पाने के लिए उन्होंने चार दशक तक लंबी कानूनी लड़ाई लड़ी थी. साल 2006 में सरकारी अनुमान के अनुसार उनके पास कुल 50,000 करोड़ रुपये की संपत्ति है. 

अखिलेश यादव ने जताया दुख

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उनके निधन पर दुख व्यक्त किया है. उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर कहा, "राजा महमूदाबाद जनाब मोहम्मद अमीर मोहम्मद खान साहब का इंतकाल, अत्यंत दुखद. ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति दें. दुःख की इस घड़ी में समस्त परिजनों को यह असीम दुःख सहने का संबल प्राप्त हो. विनम्र श्रद्धांजलि."

Lucknow News: 'भगवान मुझे बचा लो.. ', लखनऊ में लिफ्ट में फंसी मासूम बच्ची, चीख-चीख कर लगाती रही मदद की गुहार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी के सियासी समर में कूदने को तैयार आकाश आनंद, मायावती ने दी जिम्मेदारी
यूपी के सियासी समर में कूदने को तैयार आकाश आनंद, मायावती ने दी जिम्मेदारी
गोंडा पुलिस का गैंगस्टर पर बड़ा प्रहार, 23 लाख की अवैध संपत्ति कुर्क
गोंडा पुलिस का गैंगस्टर पर बड़ा प्रहार, 23 लाख की अवैध संपत्ति कुर्क
यूपी में बारिश का दौर जारी, आज 54 जिलों में मेघगर्जन, वज्रपात का अलर्ट
यूपी में बारिश का दौर जारी, आज 54 जिलों में मेघगर्जन, वज्रपात का अलर्ट
वाराणसी: शादी के नाम पर लाखों की ठगी, 10 महिलाएं गिरफ्तार
वाराणसी: शादी के नाम पर लाखों की ठगी, 10 महिलाएं गिरफ्तार

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमेरिका संग युद्ध में कूदा सऊदी अरब, इराक पर बम बरसाकर मचाई तबाही
अमेरिका संग युद्ध में कूदा सऊदी अरब, इराक पर बम बरसाकर मचाई तबाही
'अफसोस मत जताइए, माफी मांगिए', महबूबा मुफ्ती की सफाई पर भड़के उमर अब्दुल्ला
'माफी कहां है?' महबूबा मुफ्ती की सफाई पर भड़के उमर अब्दुल्ला
'सुप्रीम कोर्ट की शर्तें मंजूर नहीं, ', CJP भड़की, सरकार को अल्टीमेटम
'सुप्रीम कोर्ट की शर्तें मंजूर नहीं, ', CJP भड़की, सरकार को अल्टीमेटम
'वो मुझे पिता नहीं मानती', पलक को लेकर बोले राजा चौधरी, बेटी के इब्राहिम अली संग अफेयर के रूमर्स पर कही ये बात
'वो मुझे पिता नहीं मानती', पलक को लेकर छलका राजा चौधरी का दर्द
'अपमानजनक नहीं था', वैभव पर दिए बयान पर अश्विन ने दी सफाई
'अपमानजनक नहीं था', वैभव पर दिए बयान पर अश्विन ने दी सफाई
लहरों से लड़ गया 16 साल का लड़का, बचाई जान, ट्रंप ने व्हाइट हाउस बुलाया
लहरों से लड़ गया 16 साल का लड़का, बचाई जान, ट्रंप ने व्हाइट हाउस बुलाया
Xप्लेन: अपराधियों से लेकर गालियां! CJP आंदोलन को दागदार करने की कोशिश क्यों?
अपराधियों से लेकर गालियां! CJP आंदोलन को दागदार करने की कोशिश क्यों?
'पंजाब चुनाव में BJP भुगतेगी खामियाजा', पेपर लीक पर बोले भगवंत मान
'पंजाब चुनाव में BJP भुगतेगी खामियाजा', पेपर लीक पर बोले भगवंत मान
Embed widget