एक्सप्लोरर

बैठक में सीएम योगी का निर्देश, कहा- 'परंपरा के विरुद्ध न किया जाए कोई कार्य, सख्त कार्रवाई की जाए'

बैठक में सीएम योगी आदित्यनाथ कहा कि पुलिस की फुट पेट्रोलिंग बढ़ाई जाए तथा पीआरवी 112 एक्टिव रहे. सोशल मीडिया को लेकर अलर्ट रहें. लोगों के लिए सकारात्मक संदेश जारी कराएं. पीस कमेटी की बैठक कर लें.

UP News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आगामी पर्व एवं त्योहारों के दृष्टिगत वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रविवार को कानून व्यवस्था की समीक्षा की तथा प्रदेश सरकार के 8 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर सभी जनपदों में तीन दिवसीय 'जनपदीय विकास उत्सव' आयोजित किए जाने के संबंध में अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं.

सीएम योगी ने कहा कि आगामी दिनों में चैत्र नवरात्रि, रामनवमी, ईद-उल-फितर, बैशाखी आदि महत्वपूर्ण पर्व-त्योहार आने वाले हैं. विगत 10 वर्षों में केंद्र सरकार तथा प्रदेश में 08 वर्षों में सभी धर्म-सम्प्रदाय के पर्व-त्योहारों के आयोजन शांति और सौहार्दपूर्ण माहौल में हुए हैं. इस क्रम को आगे भी बनाये रखना होगा. परंपरा के विरुद्ध कोई भी कार्य न किया जाए. अराजकता फैलाने वाले तत्वों पर सख्त कार्रवाई की जाए.

सतर्क-सावधान रहने की जरूरत
पर्व-त्योहारों के दौरान अनेक स्थानों पर शोभायात्राएं निकलेंगी और मेले आदि लगेंगे. उल्लास और उमंग के इस विशेष पर्व पर कानून-व्यवस्था के दृष्टिगत यह समय संवेदनशील है. अतः हमें सतत सतर्क-सावधान रहना होगा. शरारतपूर्ण बयान जारी करने वालों के साथ जीरो टॉलरेंस की नीति के साथ कड़ाई से पेश आएं. पर्व-त्योहार में शासन द्वारा सभी जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं.

उन्होंने कहा कि सभी पर्व शांति और सौहार्द के बीच  हों, इसके लिए स्थानीय जरूरतों को देखते हुए सभी जरूरी प्रयास किए जाएं. अलविदा की नमाज़ के मौके पर विशेष सतर्कता रखें. ईद के अवसर पर साफ-सफाई,  स्वच्छता व पेयजल की समुचित व्यवस्थाएं सुनिश्चित करायें. धार्मिक कृत्यों से सड़क मार्ग बाधित न हो. संवेदनशील क्षेत्रों को चिह्नित करते हुए अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की जाए.

सोशल मीडिया पर अलर्ट रहें
बैठक में उन्होंने कहा कि पुलिस की फुट पेट्रोलिंग बढ़ाई जाए तथा पीआरवी 112 एक्टिव रहे. सोशल मीडिया को लेकर अलर्ट रहें. लोगों के लिए सकारात्मक संदेश जारी कराएं. पीस कमेटी की बैठक कर लें. शांति और सौहार्द के लिए मीडिया का सहयोग लें. त्वरित कार्यवाही और संवाद-संपर्क अप्रिय घटनाओं को संभालने में सहायक होती है.

थाना, सर्किल, जिला, रेंज, जोन, मंडल स्तर पर तैनात वरिष्ठ अधिकारीगण अपने-अपने क्षेत्र के धर्मगुरुओं, समाज के अन्य प्रतिष्ठित जनों के साथ संवाद बनाएं. छोटी सी अफवाह माहौल को बिगाड़ सकती है. ऐसे में पुलिस प्रशासन को अलर्ट रहना होगा. गोतस्करी और अन्य संबंधित अपराध से जुड़े संदिग्ध लोगों पर नजर रखें.

बड़ी संख्या में आएंगे भक्त
श्रीरामनवमी पर अयोध्या और चैत्र नवरात्रि के मौके पर माँ विंध्यवासिनी धाम, देवीपाटन धाम, सहारनपुर में माँ शाकुम्भरी धाम व सीतापुर में भी बड़ी संख्या में लोग आएंगे. आस्था और उल्लास के इन महत्वपूर्ण पर्वों के आयोजन को सुशासन, सुव्यवस्था का उदाहरण बनाया जाना चाहिए. भीड़ प्रबंधन के लिए बेहतर नियोजन किया जाना चाहिए. महत्वपूर्ण स्थलों पर आकर्षक साज-सज्जा की जानी चाहिए. तेज गर्मी के बीच लोगों की सुविधा के लिए पेयजल की व्यवस्था, छाजन, मैट आदि की अच्छी व्यवस्था हो. देवी स्थलों पर महिला पुलिस कार्मिकों की विशेष तैनाती की जाए. 

मुख्यमंत्री ने कहा कि पर्व-त्योहार के मौके पर स्वास्थ्य सहित सभी तरह की आपातकालीन सेवाओं को अलर्ट मोड में रखा जाए. सभी एम्बुलेंस अलर्ट मोड में हों. टेंपो, ई-रिक्शा चालकों का प्राथमिकता के साथ वेरीफिकेशन कराया जाए. नाबालिग वाहन न चलाएं. किरायेदारों का भी वेरीफिकेशन कराया जाए. महिला अपराधों पर सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए. ओवरलोडिंग को जीरो प्वाइंट पर ही रोका जाए. इसके लिए जनपदों में गठित टास्क फोर्स में परिवहन विभाग के अधिकारियों को भी शामिल किया जाए. 

यूपी कांग्रेस की नई प्रदेश कार्यकारिणी के गठन की कवायद तेज, इन्हें मिल सकता है मौका

कार्यक्रमों को होगा आयोजन
त्रिदिवसीय आयोजन में प्रत्येक दिन छह थीम पर आधारित विचार गोष्ठी/संवाद सम्मेलनों का आयोजन किया जाए. अन्नदाता किसान की समृद्धि, महिला सशक्तिकरण अवसंरचना विकास, युवा एवं रोजगार, हस्तशिल्प एवं ओडीओपी, सुरक्षित उद्यमी-समृद्ध व्यापार तथा अन्त्योदय से सर्वोदय (समाज कल्याण, पेंशन, राशन आदि) थीम पर होने वाले इन विचार सत्रों में संबंधित क्षेत्रों के ख्यातिलब्ध जनों को वक्ता के रूप में आमंत्रित किया जाए. 

साथ ही विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले नागरिकों को सम्मानित भी किया जाए. प्रत्येक दिन दो सत्र आयोजित किए जाएं. प्रत्येक दिन सायंकाल विकास परक सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाए. मेलों में फूड-कोर्ट भी लगाये जाएं, जिनमें स्थानीय पारंपरिक व्यंजनों के विशेष स्टॉल प्रमुखता से हों. 

जनपदीय विकास उत्सव मेले में विभिन्न लाभार्थीपरक योजनाओं यथा, मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान, विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना, वृद्धावस्था पेंशन, निराश्रित महिला पेंशन, पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना, पीएम अजय, प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना, ऋण/टूलकिट योजना, दिव्यांगजनों को ट्राई साईकिल, उपकरण आदि का वितरण, प्रधानमंत्री स्टार्टअप योजना, मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना, मुख्यमंत्री अप्रैन्टिसशिप योजना आदि से अनाच्छादित पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ प्रदान किया जाए. इनमें मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान के लाभार्थियों को बैंकों के सहयोग से ऋण प्रदान किए जाएं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिठूर में CM योगी बोले- 'कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के संस्कार ही गंदगी...'
बिठूर में CM योगी बोले- 'कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के संस्कार ही गंदगी...'
वाराणसी में अखिलेश की विशाल जनसभा, पूर्वांचल के इन वोटर्स पर सपा की नजर
वाराणसी में अखिलेश की विशाल जनसभा, पूर्वांचल के इन वोटर्स पर सपा की नजर
'जो कह दिया, मुंह से निकल गया, सो निकल गया...' मल्लिकार्जुन खरगे पर बोली सपा
'जो कह दिया, मुंह से निकल गया, सो निकल गया...' मल्लिकार्जुन खरगे पर बोली सपा
केशव प्रसाद मौर्य की तीखी टिप्पणी, मल्लिकार्जुन खरगे को बताया कांग्रेस का ‘खड़ाऊ अध्यक्ष’
केशव प्रसाद मौर्य की तीखी टिप्पणी, मल्लिकार्जुन खरगे को बताया कांग्रेस का ‘खड़ाऊ अध्यक्ष’

वीडियोज

Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राजनीति में होगी एंट्री? कपिल सिब्बल से सियासत को लेकर क्या बोले रेहान वाड्रा
राजनीति में होगी एंट्री? कपिल सिब्बल से सियासत को लेकर क्या बोले रेहान वाड्रा
'पहले सांसद-विधायक खरीदते थे अब...', मनोज जरांगे के 500 करोड़ वाले दावे पर बोले संजय राउत
'पहले सांसद-विधायक खरीदते थे अब...', मनोज जरांगे के 500 करोड़ वाले दावे पर बोले संजय राउत
ऑस्ट्रेलिया के Visa नियम बदले, भारतीयों को देने होंगे फिंगरप्रिंट, जानें नया क्या?
ऑस्ट्रेलिया के Visa नियम बदले, भारतीयों को देने होंगे फिंगरप्रिंट, जानें नया क्या?
वैभव सूर्यवंशी के भाई आशीर्वाद ने मचाया गदर, चौके-छक्कों की बारिश कर ठोका तूफानी शतक
वैभव सूर्यवंशी के भाई आशीर्वाद ने मचाया गदर, चौके-छक्कों की बारिश कर ठोका तूफानी शतक
आमिर खान पर होना था हमला? फिर निशाने पर टाइगर श्रॉफ कैसे आ गए? जांच में चौंकाने वाला खुलासा
आमिर खान पर होना था हमला? फिर निशाने पर टाइगर श्रॉफ कैसे आ गए?
CJP नेताओं को सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज ने बताया 'कायर', कहा- 'जेल जाने से...'
CJP नेताओं को सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज ने बताया 'कायर', कहा- 'जेल जाने से...'
लखनऊ में अंधाधुंध फायरिंग, 3 लोगों को लगी गोली; 2 की मौत
लखनऊ में अंधाधुंध फायरिंग, 3 लोगों को लगी गोली; 2 की मौत
Gold vs Share Market November 2026: सोना खरीदें या शेयर बाजार में लगाएं पैसा? भारत की कुंडली में क्या संकेत
नवंबर में सोना खरीदें या शेयरों में पैसा लगाएं या फिर कुछ समय इंतजार करें? ज्योतिष से समझें
Embed widget