एक्सप्लोरर

Budget 2023: CM योगी का दावा- बजट से यूपी को होगा विशेष लाभ, सप्तऋषि की तरह देश का करेगा मार्गदर्शन

Union Budget 2023: योगी ने कहा, ''देश के अमृत काल का यह पहला बजट सप्तऋषि की तरह भारत का मार्गदर्शन करेगा और एक आकांक्षी देश के लक्ष्यों को पूरा करने का मार्ग भी प्रशस्त करेगा.''

Union Budget 2023 Reaction: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adithanath) ने बुधवार को लोकसभा में पेश किए गए आम बजट (Budget 2023) की सराहना करते हुए कहा है कि देश के अमृत काल का यह पहला बजट सप्तऋषि की तरह भारत का मार्गदर्शन करेगा. उन्होंने कहा कि इससे उत्तर प्रदेश को खासा लाभ होगा. मुख्यमंत्री ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में लोकसभा में पेश किए गए बजट की जमकर सराहना की. उन्होंने कहा कि यह बजट महज साल 2023-24 के विकास का एजेंडा नहीं बल्कि अगले 25 से 50 साल के लिए देश की विकसित अर्थव्यवस्था की बुनियाद रखने वाला 'ब्लूप्रिंट' है.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि इस बजट की सात प्राथमिकताओं को 'सप्तऋषि' कहा गया है. उन्होंने कहा, ''देश के अमृत काल का यह पहला बजट सप्तऋषि की तरह भारत का मार्गदर्शन करेगा और एक आकांक्षी देश के लक्ष्यों को पूरा करने का मार्ग भी प्रशस्त करेगा.'' आदित्यनाथ ने कहा कि अंत्योदय योजना के तहत गरीबों के लिए मुफ्त खाद्यान्न की आपूर्ति को एक साल के लिए और बढ़ा देने से उत्तर प्रदेश के 15 करोड़ जरूरतमंदों को बड़ी राहत मिलेगी.

छोटे उद्यमियों को सबसे ज्यादा फायदा- योगी
सीएम ने कहा कि कृषि से जुड़े 'स्टार्टअप' को प्राथमिकता देने और इसके लिए युवा उद्यमियों के लिए कृषि वर्धक निधि स्थापित करने से उत्तर प्रदेश के कृषि क्षेत्र में विविधीकरण बढ़ेगा और प्रतिभाशाली युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे. उन्होंने कहा कि कुटीर, लघु और मझोले उद्योगों को 9000 करोड़ रुपये की ऋण गारंटी दी जाएगी.

Holi 2023 Date: होली कब है? यूपी बिहार के लिए ट्रेन की टिकट बुक करने से पहले जानें सही तारीख

योगी ने कहा कि इससे उत्तर प्रदेश की घरेलू अर्थव्यवस्था को एक नयी मजबूती मिलेगी और रोजगार को भी बढ़ावा मिलेगा. उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा 96 लाख ऐसी औद्योगिक इकाइयां हैं. योगी ने कहा कि निश्चित रूप से बजट के इस प्रावधान से उत्तर प्रदेश के छोटे उद्यमियों को सबसे ज्यादा फायदा होगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
कुंभ 2027 की तैयारियों को लेकर CS की अहम बैठक, आपदा प्लान होगा तैयार
कुंभ 2027 की तैयारियों को लेकर CS की अहम बैठक, आपदा प्लान होगा तैयार
आशु से लड़ते रहे इमरान, सहारनपुर सांसद के दामाद को अखिलेश ने जॉइन कराई सपा
आशु से लड़ते रहे इमरान, सहारनपुर सांसद के दामाद को अखिलेश ने जॉइन कराई सपा
प्रयागराज बारिश में डूबा तो केशव मौर्य हुए नाराज, नगर निगम की व्यवस्था पर उठे सवाल
प्रयागराज बारिश में डूबा तो केशव मौर्य हुए नाराज, नगर निगम की व्यवस्था पर उठे सवाल

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘मैं क्राउडफंडिंग के लिए तैयार, वो...’, लद्दाख वायरल महिला पर भड़के रिटायर आर्मी ऑफिसर
‘मैं क्राउडफंडिंग के लिए तैयार, वो...’, लद्दाख वायरल महिला पर भड़के रिटायर आर्मी ऑफिसर
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच
पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
Embed widget