एक्सप्लोरर

Ankita Bhandari Murder Case: अंकिता भंडारी केस के बाद एक्शन में धामी सरकार, होटल और रिजॉर्ट को लेकर दिए सख्त निर्देश

अंकिता भंडारी (Ankita Bhandari) की मौत के बाद अबमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (Pushkar Singh Dhami) ने कानून व्यवस्था, होटल और रिसॉर्ट को लेकर सख्त दिशा निर्देश दिए हैं.

Ankita Bhandari Murder: उत्तराखंड (Uttarakhand) स्थित ऋषिकेश (Rishikesh) के वनतारा रिसॉर्ट (Vanatara Resort) की महिला रिसेप्शनिस्ट अंकिता भंडारी (Ankita Bhandari) की मौत हो चुकी है. अंकिता की मौत के बाद उत्तराखंड (Uttarakhand) में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (Pushkar Singh Dhami) ने कानून व्यवस्था, होटल और रिसॉर्ट को लेकर सख्त दिशा निर्देश दिए हैं.

सीएम धामी ने रविवार को बैठक के दौरान कहा, "हाल में हुई कुछ घटनाओं से प्रदेश की छवि धूमिल हुई है." पौडी के एक रिजॉर्ट में काम करने वाली 19 वर्षीय अंकिता भंडारी की हत्या से जनता में उपजे आक्रोश के बीच धामी ने प्रदेश में कानून और व्यवस्था को लेकर ये बैठक हुई थी. बैठक में मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारियों को कानून और व्यवस्था से संबंधित सभी घटनाओं को पूरी गंभीरता से लेने के निर्देश दिए हैं."

Ankita Bhandari Murder Case: आखिर कैसे हुई अंकिता भंडारी की मौत? पोस्टमार्टम रिपोर्ट से इन बातों का हो सकता है खुलासा

त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश
उन्होंने प्रदेश में वन और अन्य क्षेत्रों में होटल, रिजॉर्ट और धार्मिक कार्यों के लिए हो रहे अतिक्रमण की पहचान कर उस पर सख्ती के साथ त्वरित कार्रवाई के भी निर्देश दिये हैं. मुख्यमंत्री ने प्रदेश के मदरसों के सत्यापन के साथ ही जनसांख्यिकीय परिवर्तन के प्रकरणों में भी सख्त कार्रवाई करने को कहा है. उन्होंने कहा कि इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति को रोकने के लिए सभी अधिकारी सर्तकता और जिम्मेदारी के साथ कार्य करें.

इसकी जानकारी ट्वीट कर देते हुए उन्होंने कहा, "सचिवालय में प्रदेश की कानून व्यवस्था की समीक्षा कर राज्य में बेहतर कानून व्यवस्था सुनिश्चित करने एवं शांतिपूर्ण माहौल को खराब करने वाले असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखने और अपराधियों पर कठोर कार्रवाई करने हेतु अधिकारियों को निर्देशित किया."

उन्होंने आगे लिखा, "समीक्षा बैठक में मुख्य सचिव, पुलिस महानिदेशक, सभी आयुक्त और जिलाधिकारियों को प्रदेश में कानून व्यवस्था और अमन चैन कायम रखने में जिम्मेदारी के साथ कार्य करने हेतु निर्देश दिया."

ये भी पढ़ें-

Ankita Bhandari Murder Case: अंकिता भंडारी के परिजनों ने रखी ये तीन मांगें, सीएम धामी से मिल चुका है आश्वासन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Xप्लेन: बिहार के बाद UP में लागू होने पर कितना खर्च? जानें मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना का पूरा गणित
UP में लागू होने पर कितना खर्च? जानें मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना का पूरा गणित
लखनऊ ईदगाह में बच्चों की तिरंगा प्रतियोगिता, देशभक्ति का दिया संदेश
लखनऊ ईदगाह में बच्चों की तिरंगा प्रतियोगिता, देशभक्ति का दिया संदेश
बागपत: चाय में दिया जहर, मंदिर में दफनाकर लगा दी टाइल्स! पुजारी ने किया 2 दोस्तों का कत्ल?
बागपत: चाय में दिया जहर, मंदिर में दफनाकर लगा दी टाइल्स! पुजारी ने किया 2 दोस्तों का कत्ल?
रक्षाबंधन पर UP में चलेंगी एक्स्ट्रा बसें, कर्मचारियों को मिलेगा बोनस
रक्षाबंधन पर UP में चलेंगी एक्स्ट्रा बसें, कर्मचारियों को मिलेगा बोनस

वीडियोज

Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?
अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'फेक न्यूज से बुरा फेक इंटेलिजेंस', ट्रंप के हॉर्मुज कंट्रोल वाले बयान पर ईरान का कटाक्ष
'फेक न्यूज से बुरा फेक इंटेलिजेंस', ट्रंप के हॉर्मुज कंट्रोल वाले बयान पर ईरान का कटाक्ष
भरत तिवारी के परिवार को मिलेगी सरकारी नौकरी, CM सम्राट का बड़ा फैसला
भरत तिवारी के परिवार को मिलेगी सरकारी नौकरी, CM सम्राट का बड़ा फैसला
Awarapan 2 Advance Booking: 'आवारापन 2' ने एडवांस बुकिंग में अक्षय कुमार की फिल्मों के उड़ाए परखच्चे, साल की टॉप 5 प्री सेल में की एंट्री
'आवारापन 2' का एडवांस बुकिंग में कहर, तोड़ा अक्षय की फिल्म का रिकॉर्ड
मिचेल स्टार्क ने बनाया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', बांग्लादेश के खिलाफ रचा इतिहास
मिचेल स्टार्क ने बनाया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', बांग्लादेश के खिलाफ रचा इतिहास
'पहली बार सरकार को इतना डरा-सहमा...', कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले गौरव गोगोई
'पहली बार सरकार को इतना डरा-सहमा...', कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले गौरव गोगोई
Girls Fight Viral Video : 15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
UPSC NDA-NA 2 परीक्षा की तारीख घोषित, 13 सितंबर को दो शिफ्ट में होगा एग्जाम
UPSC NDA-NA 2 परीक्षा की तारीख घोषित, 13 सितंबर को दो शिफ्ट में होगा एग्जाम
SUV भी चाहिए और बचत भी? ये 5 CNG मॉडल देखें
SUV भी चाहिए और बचत भी? ये 5 CNG मॉडल देखें
Embed widget