एक्सप्लोरर

Ankita Bhandari Murder Case: अंकिता भंडारी के परिजनों ने रखी ये तीन मांगें, सीएम धामी से मिल चुका है आश्वासन

अंकिता भंडारी (Ankita Bhandari) की मौत के मामले में परिजनों ने तीन मांगें रखी हैं. इसके बाद सीएम पुष्कर सिंह धामी (Pushkar Singh Dhami) से आश्वासन मिला है.

Ankita Bhandari Murder: उत्तराखंड (Uttarakhand) स्थित ऋषिकेश (Rishikesh) के वनतारा रिसॉर्ट (Vanatara Resort) की महिला रिसेप्शनिस्ट अंकिता भंडारी (Ankita Bhandari) की मौत हो चुकी है. हालांकि अंकिता की मौत कैसे हुई इसका खुलासा अभी तक नहीं हो पाया है. वहीं अंकित का अंतिम संस्कार रविवार देर शाम को हो गया. लेकिन इससे पहले ऋषिकेश एम्स (Rishikesh AIIMS) की प्राइमरी रिपोर्ट से नाखुश अंकिता भंडारी के परिजनों ने अंतिम संस्कार करने से मना कर दिया था. हालांकि बाद में सीएम पुष्कर सिंह धामी (Pushkar Singh Dhami) से आश्वासन मिलने के बाद उन्होंने अंतिम संस्कार किया. 

सीएम धामी से आश्वासन मिलने के बाद रविवार शाम को अंकिता भंडारी का अंतिम संस्कार किया गया. उसका अंतिम संस्कार पौडी जिले के श्रीनगर में अलकनंदा नदी के तट पर किया गया. श्रीनगर में एनआइटी घाट पर अंकिता के भाई ने उसके शव को मुखाग्नि दी. इस दौरान गढ़वाल के आयुक्त और पौडी के डीएम भी मौजूद रहे. 

ये हैं मांग
हालांकि इससे पहले मृतक के परिजनों ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट न आने और उसे सार्वजनिक न किए जाने तक उसकी अंत्येष्टि से इनकार किया था. वे प्राइमरी रिपोर्ट से खुश नहीं थे. इसके अलावा परिजनों ने मामला फास्ट्रैक कोर्ट में चलाए जाने और दोषियों को फांसी देने की मांग कर रखी है. लेकिन प्रशासन के समझाने और घटना की जांच कर आरोपियों को फांसी की सजा दिलाने का पूरा प्रयास करने का मुख्यमंत्री का संदेश मिलने पर वे अंतिम संस्कार के लिए राजी हुए. 

Ankita Bhandari Murder Case: आखिर कैसे हुई अंकिता भंडारी की मौत? पोस्टमार्टम रिपोर्ट से इन बातों का हो सकता है खुलासा

अंकिता हत्याकांड के विरोध में रविवार को श्रीनगर में दुकानें और बाजार बंद रही. अंकिता के गांव श्रीकोट से करीब 23 किलोमीटर की दूरी पर स्थित श्रीनगर में दिन में लोगों ने ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग कई घंटे के लिए जाम कर दिया. लोगों ने सरकार से अंकिता के परिवार को एक करोड़ रुपये का मुआवजा और परिवार के एक सदस्य को नौकरी देने की मांग की.

डीजीपी का आश्वासन
इस बीच, उत्तराखंड के डीजीपी अशोक कुमार ने अंकिता के पिता को आश्वासन दिया कि उनकी पुत्री के कथित हत्यारों को फांसी की सजा दिलाई जाएगी. डीजीपी ने मृतक के पिता से फोन पर बातचीत कर उन्हें यह आश्वासन दिया.  डीजीपी ने कहा, "पीड़िता अंकिता भंडारी के पिता से मैंने फोन पर बात कर उन्हें निष्पक्ष जांच और अभियुक्तों को कड़ी सजा दिलाने के लिए आश्वस्त किया है.  दोषियों को किसी हाल में बख्शा नहीं जाएगा."

घटना पर दुख प्रकट करते हुए डीजीपी ने कहा, "मैं आश्वस्त करता हूं कि विवेचना इतनी मजबूत होगी कि हम अदालत के सामने सबूत पेश करके आरोपियों को हर हालत में फांसी की सजा दिलवाएंगे."  जबकि एसआईटी जांच का नेतृत्व कर रहीं पी रेणुका देवी ने भी रविवार को फोरेंसिक जांच के लिए घटना स्थल का दौरा किया.

ये भी पढ़ें-

त्योहारों से पहले सीएम योगी के सख्त निर्देश, कहा- पुलिस को विशेष सतर्क रहने की जरूरत, सभी उपाय किए जाएं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

देहरादून के 13 गांव में खोला जाएगा स्वयं सहायता समूहों के उत्पाद विपणण केंद्र- CM
देहरादून के 13 गांव में खोला जाएगा स्वयं सहायता समूहों के उत्पाद विपणण केंद्र- CM
तुष्टीकरण की राजनीति के लिए कांग्रेस ने पहले भी वंदे मातरम् को बांटा: मुख्यमंत्री धामी
तुष्टीकरण की राजनीति के लिए कांग्रेस ने पहले भी वंदे मातरम् को बांटा: मुख्यमंत्री धामी
Amroha News: तालाब में मिली 3 साल की अमायरा की लाश, 5 दिन से थी लापता
तालाब में मिली 3 साल की अमायरा की लाश, 5 दिन से थी लापता
भारी बारिश या भूकंप से भूस्खलन का खतरा, रुक सकती है भागीरथी
भारी बारिश या भूकंप से भूस्खलन का खतरा, रुक सकती है भागीरथी

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
आशुतोष रांका पर हमले पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का बयान, 'CJP का चरित्र...'
आशुतोष रांका पर हमले पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का बयान, 'CJP का चरित्र...'
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
Smartwatch Technology : स्मार्ट वॉच को कैसे पता चलता है आपने 5000 कदम चल लिए, जानें टेक्नोलॉजी
स्मार्ट वॉच को कैसे पता चलता है आपने 5000 कदम चल लिए, जानें टेक्नोलॉजी
राहुल गांधी के सामने साहिल लोचव की वकील ने पुलिस पर लगाए चौंकाने वाले आरोप
राहुल गांधी के सामने साहिल लोचव की वकील ने पुलिस पर लगाए चौंकाने वाले आरोप
Embed widget