एक्सप्लोरर

Chardham Yatra: कठिनाईयों पर भक्तों की आस्था पड़ रही है भारी, दो दिन में तीस हजार से अधिक भक्त पहुंचे केदारनाथ

Kedarnath Dham: द्वादश ज्योतिर्लिंगों  में ग्यारहवें ज्योतिर्लिंग केदारनाथ भगवान को अग्रणी माना जाता है. केदारनाथ धाम हिमालय में स्थित है. यहां की पैदल यात्रा अति दुर्गम है.

Chardham Yatra 2023: केदारनाथ धाम (Kedarnath Dham) में जैसे-जैसे  मौसम साफ हो रहा है, वैसे- वैसे यहां भक्तों की आस्था परवान चढ़ रही है. मात्र दो दिन में तीस हजार से अधिक भक्तों ने केदारनाथ धाम के दर्शन किए हैं. इसके साथ ही 12 दिनों में केदारनाथ धाम के दर्शन करने वाले भक्तों की संख्या डेढ़ लाख पार पहुंच चुकी है. इन दिनों पूरी केदारनगरी का वातावरण भक्तिमय बना हुआ है.

द्वादश ज्योतिर्लिंगों  में ग्यारहवें ज्योतिर्लिंग केदारनाथ भगवान को अग्रणी माना जाता है. केदारनाथ धाम हिमालय में स्थित है. यहां की पैदल यात्रा अति दुर्गम है. अति दुर्गम पैदल यात्रा होने के बावजूद भी ग्रीष्मकाल के छह महीनों में यहां लाखों भक्त पहुंचते हैं. भक्तों को धाम तक पहुंचने में कई प्रकार की कठिनाईयों से होकर भी गुजरना पड़ता है, लेकिन इन कठिनाईयों पर आस्था भारी पड़ जाती है. बीते कुछ दिनों तक धाम में लगातार बर्फबारी का दौर चला.

भीषण बर्फबारी में भी भक्त यात्रा करते रहे
बर्फबारी इतनी हुई कि जिसकी कभी उम्मीद नहीं की गई थी, लेकिन भीषण बर्फबारी में भी भक्त यात्रा करते रहे. यात्रा जब स्थगित हुई तो भक्त जगह-जगह हजारों की संख्या में यात्रा खुलने का इंतजार करते रहे. स्थिति का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि मात्र दो दिन में तीस हजार से अधिक भक्त केदारनाथ पहुंचे हैं. इसके साथ 12 दिन की यात्रा में केदारनाथ धाम के दर्शन करने वाले यात्रियों की संख्या डेढ़ लाख पार हो गई है. इतना ही नहीं देश-विदेश से केदारनाथ धाम पहुंच रहे भक्त अब अब देवी-देवताओं को भी अपने साथ केदारनाथ के दर्शनों के लिए ला रहे हैं.

जगह-जगह से देवी-देवताओं के केदारनाथ पहुंचने से पूरी केदारपुरी का माहौल भक्तिमय हो गया है. भक्त मंदिर प्रागंण में बाबा केदार की भक्ति में जमकर झूम रहे हैं. इन दिनों केदारनगरी का भक्तिमय वातावरण देखते ही बन रहा है. कुल मिलाकर देखा जाए तो तमाम कठिनाईयों पर भक्तों की आस्था भारी पड़ रही है. केदारनाथ धाम के मुख्य पुजारी शिव लिंग ने कहा कि इस प्रकार की बर्फबारी पर भक्तों की आस्था भारी पड़ी है. भारी बर्फबारी में भी भक्तों की आस्था कम नहीं हुई है और भक्त भारी संख्या में केदारनाथ धाम पहुंच रहे हैं.

Chardham Yatra 2023: केदारनाथ धाम समेत 16 किमी पैदल मार्ग पर चलाया जा रहा ऑपरेशन मुस्कान, बिछड़ों को मिला रही पुलिस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रयागराज में गंगा-यमुना का जलस्तर बढ़ा, संगम रिवर फ्रंट रोड जलमग्न
प्रयागराज में गंगा-यमुना का जलस्तर बढ़ा, संगम रिवर फ्रंट रोड जलमग्न
आश्वासन नहीं, समाधान कीजिये..., महोबा में जान जोखिम में डालकर बच्चे गढ़ रहे भविष्य!
आश्वासन नहीं, समाधान कीजिये..., महोबा में जान जोखिम में डालकर बच्चे गढ़ रहे भविष्य!
चीनी की जमाखोरी की तो अब खैर नहीं, प्रशासन ने शुरू की छापेमारी
चीनी की जमाखोरी की तो अब खैर नहीं, प्रशासन ने शुरू की छापेमारी
इमरान मसूद के भतीजे का बड़ा खुलासा, शादान-शायान पर लगाए गंभीर आरोप
इमरान मसूद के भतीजे का बड़ा खुलासा, शादान-शायान पर लगाए गंभीर आरोप

वीडियोज

Brahmastra 2 में Alia Bhatt की वापसी, Isha बनेंगी; Ranbir Kapoor का हो सकता है Double Role!
यूपी पुलिस का एक्सपर्ट गालीबाज अफसर !
राखी से पहले लुधियाना में बड़ी कार्रवाई, गंदगी में बन रही थीं मिठाइयां!
UP से Bengaluru तक सड़कें बेहाल! आखिर कब सुधरेगी हालत?
एथेनॉल की कीमत...चीनी पर असर?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नए काल चक्र की शुरुआत', PM मोदी ने नेशनल स्पेस डे पर शेयर किया दिलचस्प वीडियो
'नए काल चक्र की शुरुआत', PM मोदी ने नेशनल स्पेस डे पर शेयर किया दिलचस्प वीडियो
दिल्ली में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा! अब तक 1777 केस; सरकार अलर्ट
दिल्ली में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा! अब तक 1777 केस; सरकार अलर्ट
50 भाषाओं में रिलीज होगी 'वाराणसी', डबिंग के लिए लिए जाएंगे 1500 वॉइस सैंपल
50 भाषाओं में रिलीज होगी 'वाराणसी', डबिंग के लिए लिए जाएंगे 1500 वॉइस सैंपल
ऑस्ट्रेलिया की जीत के बाद WTC अंक तालिका में हुआ ये बदलाव, भारत के लिए अच्छी खबर
ऑस्ट्रेलिया की जीत के बाद WTC अंक तालिका में हुआ ये बदलाव, भारत के लिए अच्छी खबर
आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन: क्या है NDA में शामिल दलित नेताओं का स्टैंड?
आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन: क्या है NDA में शामिल दलित नेताओं का स्टैंड?
'मम्मी ने कहा था अच्छा लड़का चुनना, मैंने राहुल चुन लिया', राहुल गांधी की फैन गर्ल का पोस्टर वायरल
'मैंने राहुल चुन लिया', पुणे में राहुल गांधी की फैन गर्ल का पोस्टर वायरल
48 शिक्षकों को मिलेगा National Teacher Award, राष्ट्रपति करेंगी सम्मानित 
48 शिक्षकों को मिलेगा National Teacher Award, राष्ट्रपति करेंगी सम्मानित 
सुबह 6 बजे उठकर कुत्तों को बिस्कुट खिलाता है ये मासूम, वीडियो देख भर आएंगी आंखें
सुबह 6 बजे उठकर कुत्तों को बिस्कुट खिलाता है ये मासूम, वीडियो देख भर आएंगी आंखें
Embed widget