एक्सप्लोरर

Char Dham Yatra 2024: चारधाम यात्रा के लिए 25 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने किया रजिस्ट्रेशन, पिछले साल 55 लाख आए थे श्रद्धालु

चारधाम यात्रा के लिए रविवार शाम 7 बजे तक 25 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने रजिस्ट्रेशन करा लिया है.वहीं श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए है. पिछले साल यहां 55 लाख लोगों ने यात्रा की थी.

Char Dham Yatra 2024: उत्तराखण्ड में चारधाम यात्रा को लेकर देश-विदेश से श्रद्धालु चारों धाम में दर्शन के लिए पहुँच रहे हैं. प्रदेश में अब तक करीब 25 लाख से ज्यादा तीर्थयात्रियों ने रजिस्ट्रेशन करा चुके हैं. पर्यटन सचिव सचिन कुर्वे ने जानकारी देते हुए बताया कि रविवार शाम 7 बजे तक 25 लाख से अधिक तीर्थयात्रियों ने चारधाम यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन करा लिया है चारधाम रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 15 अप्रैल से शुरू की गई थी. वहीं श्रद्धालुओं को ठगी से बचाने के लिए एसटीएफ और साइबर सेल सभी फर्जी वेबसाइटों पर नजर रख रही है.

चार धाम यात्रा के लिए श्रद्धालुओं की संख्या लगातार बढ़ते जा रही है. सबसे अधिक केदारनाथ के लिए श्रद्धालुओं ने रजिस्ट्रेशन कराया है.चारधाम यात्रा के सुचारू और सुरक्षित संचालन को सुनिश्चित करने के लिए, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड सरकार ने चारधाम क्षेत्र में तीन सचिव स्तर के अधिकारियों को तैनात किया है. मुख्यमंत्री धामी ने मुख्य सचिव राधा रतूड़ी के साथ व्यापक चर्चा के बाद चार धाम क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले संबंधित जिलों में यात्रा व्यवस्थाओं की निगरानी के लिए इन अधिकारियों की नियुक्ति के निर्देश दिए.मुख्यमंत्री धामी भी सक्रिय रूप से यात्रा व्यवस्थाओं की निगरानी में लगे हुए हैं. 

पिछले साल 55 लाख लोगों ने की थी यात्रा
पिछले साल चारधाम यात्रा के लिए पिछले साल चारधाम यात्रा में 55 लाख से अधिक यात्रियों ने चार धाम यात्रा की थी. इस बार ये आंकड़ा बढ़ने की संभावना है. इसको लेकर राज्य सरकार ने सभी विभागों को सत्र रहने को कहा है. यात्रा के दौरान यात्रियों को कोई असुविधा न हो इसको लेकर भी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आदेश दिए हैं. चारधाम यात्रा के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन पूर्व में ही खोल दिए गए थे. अब तक 25 लाख से अधिक तीर्थयात्री चारधाम यात्रा के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करा चुके हैं.

ये भी पढ़ें: पीएम नरेंद्र मोदी के खिलाफ चुनाव लड़ रहे अजय राय हैं करोड़पति, 18 केस दर्ज, पहनते हैं हीरे की अंगूठी

 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

संजय निषाद ने साधा अखिलेश यादव पर निशाना, कहा- 'जब चुनाव हारते हैं तो...'
संजय निषाद ने साधा अखिलेश यादव पर निशाना, कहा- 'जब चुनाव हारते हैं तो...'
UP Weather Today: यूपी में सुबह-शाम सर्दी का अहसास, दिन में धूप, जानें आज कैसा रहेगा मौसम
यूपी में सुबह-शाम सर्दी का अहसास, दिन में धूप, जानें आज कैसा रहेगा मौसम
'अखिलेश से मिले हो...', BJP विधायक ने गोदाम प्रभारी पर बरसाए थप्पड़
'अखिलेश से मिले हो...', BJP विधायक ने गोदाम प्रभारी पर बरसाए थप्पड़
बुलंदशहर में पेड़ से लटके मिले दो दोस्तों के शव, हत्या या आत्महत्या?
बुलंदशहर में पेड़ से लटके मिले दो दोस्तों के शव, हत्या या आत्महत्या?

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तिहाड़ से बाहर आने के बाद आशुतोष रांका का पहला पोस्ट, कहा- 'भारत माता की जय'
तिहाड़ से बाहर आने के बाद आशुतोष रांका का पहला पोस्ट, कहा- 'भारत माता की जय'
MP में राज्यसभा उप चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और काउंटिंग
MP में राज्यसभा उप चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और काउंटिंग
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
Ramayana OTT Release: रणबीर कपूर की 'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
हर वेबसाइट पर Cookies को हां कहना पड़ सकता है भारी, जानें क्यों?
हर वेबसाइट पर Cookies को हां कहना पड़ सकता है भारी, जानें क्यों?
Embed widget