एक्सप्लोरर

Char Dham Yatra 2022: चारधाम यात्रा में हुई मौतों का PMO ने लिया संज्ञान, तुरंत रिपोर्ट देने के निर्देश

Uttarakhand News: चारधाम यात्रा में हार्टअटैक से हो रही श्रद्धालुओं की मौत के बाद PMO ने संज्ञान लिया है और पत्र भेजकर तुरंत रिपोर्ट देने के निर्देश दिए गए हैं.

Char Dham Yatra 2022: चारधाम यात्रा (Char Dham Yatra) के लिए आ रहे श्रद्धालुओं की हार्टअटैक( Heart Attack)से हो रही मौत के मामले का प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) ने संज्ञान लिया है. प्रधानमंत्री कार्यालय ने चारधाम में मंगलवार देर शाम तक हुई 21 मौतों के बारे में विवरण तलब किया. स्वास्थ्य विभाग ने अपना जवाब मंगलवार देर शाम प्रधानमंत्री कार्यालय को भेज दिया. इसमें मौत के कारणों के साथ ही यात्रा मार्गों पर स्वास्थ्य सेवाओं के संबंध में सरकार की ओर से की गई व्यवस्था का ब्योरा शामिल है. यह भी बताया गया कि चारधाम आने वाले यात्रियों के लिए हेल्थ एडवाइजरी (Health Advisory) जारी कर दी गई है.

PMO ने पत्र भेजकर तुरंत रिपोर्ट देने के निर्देश दिए

प्रदेश में चारधाम यात्रा में इस समय श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है, जिसमें हर आयुवर्ग के लोग शामिल हैं. यात्रा के पहले सात दिनों में ही 21 व्यक्तियों की मौत हो चुकी है. इनमें सभी की मृत्यु हार्टअटैक से होनी बताई गई है. इनमें 14 मौत गंगोत्री व यमुनोत्री धाम जाने वाले यात्रियों की हुई है. इससे यात्रा मार्ग पर स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर सवाल भी उठ रहे हैं. वहीं, लगातार बढ़ रही मौतों के आंकड़ों पर मंगलवार को प्रधानमंत्री कार्यालय ने प्रदेश सरकार को पत्र भेजकर तुरंत रिपोर्ट देने के निर्देश दिए.

Kedarnath Yatra: केदारनाथ की दुर्गम चढ़ाई पर खतरनाक तरीके से चढ़ता दिखा ट्रैक्टर, लोगों ने उठाए प्रशासन पर सवाल

'उत्तरकाशी में कार्डियक एंबुलेंस तैनात की गई'

स्वास्थ्य सचिव राधिका झा ने प्रधानमंत्री कार्यालय को रिपोर्ट भेजी है. सूत्रों के अनुसार इसमें स्वास्थ्य विभाग ने यात्रियों की मृत्यु का कारण यात्रा मार्ग में आक्सीजन की कमी को बताया है. साथ ही यात्रा मार्ग पर सरकार की ओर से उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी भी दी गई है. बताया गया है कि यात्रियों की सुविधा के लिए एडवांस रिस्पांस टीम समेत जगह-जगह फर्स्ट मेडिकल रिस्पांस टीम गठित की गई है और उत्तरकाशी में कार्डियक एंबुलेंस भी तैनात की गई है.

Uttarakhand Char dham Yatra Guidelines: चारधाम यात्रा के लिए लागू हुए नए नियम, जानिए कौन से मंदिर में कितने तीर्थयात्री कर सकेंगे दर्शन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अखिलेश का BJP पर निशाना, कहा- एक्सप्रेसवे पर जगह-जगह गड्ढे
अखिलेश का BJP पर निशाना, कहा- एक्सप्रेसवे पर जगह-जगह गड्ढे
PM के दिमागी नक्सल बयान पर सपा सांसद बोलीं- 'युवाओं को पहले दें जवाब'
PM के दिमागी नक्सल बयान पर सपा सांसद बोलीं- 'युवाओं को पहले दें जवाब'
अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर CM योगी ने दी श्रद्धांजलि, 370 का किया जिक्र
अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर CM योगी ने दी श्रद्धांजलि, 370 का किया जिक्र
'राम जी से घात का पैसा...', अखिलेश यादव ने कविता के जरिए कसा BJP पर तंज
'राम जी से घात का पैसा...', अखिलेश यादव ने कविता के जरिए कसा BJP पर तंज

वीडियोज

Hrithik Roshan-Saba Azad के Breakup Rumours के बीच Viral Dating App Profile ने बढ़ाई हलचल
अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘मुझे दिमागी नक्सल होने पर गर्व’, PM मोदी के बयान पर चिदंबरम का पलटवार
‘मुझे दिमागी नक्सल होने पर गर्व’, PM मोदी के बयान पर चिदंबरम का पलटवार
झालावाड़ में बस के ब्रेक फेल होने पर हुआ हादसा, 4 लोगों की मौत
झालावाड़ में बस के ब्रेक फेल होने पर हुआ हादसा, 4 लोगों की मौत
'तुम्हारे बिना जिंदगी कितनी बोरिंग होती...' सैफ के बर्थडे पर करीना ने लुटाया प्यार
'तुम्हारे बिना जिंदगी कितनी बोरिंग होती...' सैफ के बर्थडे पर करीना ने लुटाया प्यार
'अगर साईं फिट हो जाए तो भी...' देवदत्त पडिक्कल को पूर्व क्रिकेटर ने बताया वरदान
'अगर साईं फिट हो जाए तो भी...' देवदत्त पडिक्कल को पूर्व क्रिकेटर ने बताया वरदान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
वाराणसी एयरपोर्ट पर यात्री की बंदूक से चली गोली, दो लोग घायल
वाराणसी एयरपोर्ट पर यात्री की बंदूक से चली गोली, दो लोग घायल
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
How To Get Rid Of Ants In Kitchen: चीनी के डिब्बे में घुस जाती हैं चींटियां? इस आसान हैक से भगाएं
चीनी के डिब्बे में घुस जाती हैं चींटियां? इस आसान हैक से भगाएं
Embed widget