एक्सप्लोरर

Char Dham Yatra 2022: चारधाम यात्रा पर आने से पहले करा लें रजिस्ट्रेशन, पुलिस हुई सख्त, लौटना पड़ सकता है बैरंग

Char Dham Yatra 2022 Ragistraion: चारधाम यात्रा के लिए आ रहे यात्रियों को लेकर पुलिस प्रशासन अब सख्त हो गया है. अगर आपने रजिस्ट्रेशन नहीं कराया है तो आपको यहां से बैरंग लौटना पड़ सकता है.

Char Dham Yatra 2022: अगर आप चारधाम यात्रा (Char Dham Yatra) के लिए आ रहे हैं और आपने अभी तक अपना रजिस्ट्रेशन (Ragistraion) नहीं कराया है तो सावधान हो जाए, बिना रजिस्ट्रेशन के यहां पर आने से आपको बैरंग लौटना पड़ सकता है. खासतौर से केदारनाथ (Kedarnath) और बद्रीनाथ (Badrinath) के श्रद्धालुओं की रिकॉर्डतोड़ भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने ये सख्त निर्देश जारी कर दिए हैं. पुलिस प्रशासन ने अब चार धाम की यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन को लेकर सख्ती शुरू कर दी है. उधर राज्य सरकार ने चारों धाम में निर्धारित यात्रियों की संख्या में भी एक-एक हजार का इजाफा कर दिया है.  

रजिस्ट्रेशन को लेकर सख्त हुआ प्रशासन

चार धाम यात्रा को लेकर डीजीपी अशोक कुमार ने कहा कि शुरुआती दिनों में जबर्दस्त भीड़ यात्रा में आ रही है. जो भी यात्री आ रहे हैं वो रजिस्ट्रेशन और होटल बुकिंग पहले से ही कराकर आएं. ताकि यात्रा के दौरान उन्हें किसी तरह की दिक्कत का सामना न करना पड़े. दरअसल कोरोना के दो साल बाद इस बार चार धाम की यात्रा पूरी तरह से श्रद्धालुओं के लिए शुरू की गई है. ऐसे में बड़ी संख्या में तीर्थयात्री यहां पर पहुंच रहे हैं. इतनी बड़ी संख्या में आने वाले यात्रियों को संभालना अब प्रशासन के लिए भी मुश्किल होता जा रहा है. श्रद्धालु बड़ी संख्या में बद्रीनाथ और केदारनाथ धाम पहुंच रहे हैं. यही वजह है कि पुलिस प्रशासन ने अब रजिस्ट्रेशन को लेकर सख्ती शुरू कर दी है. 

Uttarakhand Char dham Yatra Guidelines: चारधाम यात्रा के लिए लागू हुए नए नियम, जानिए कौन से मंदिर में कितने तीर्थयात्री कर सकेंगे दर्शन

टूरिस्ट सेफ्टी मैनेजमेंट सिस्टम किया गया तैयार
उत्तराखंड टूरिस्ट डेवलपमेंट बोर्ड ने उत्तराखंड आने वाले चार धाम यात्रियों की सुरक्षा को लेकर एक टूरिस्ट सेफ्टी मैनेजमेंट सिस्टम तैयार किया है. जो यात्रियों की सुरक्षा को लेकर काम करेगा. इस सिस्टम को लेकर वरिष्ठ शोध अधिकारी सुरेंद्र सिंह सामंत ने कहा पर्यटन विभाग की पहल पर यात्रियों के रजिस्ट्रेशन सत्यापन से लेकर उनके सेफ्टी पॉइंट पर काम करने के लिए इस सिस्टम का प्रयोग किया जाएगा. उन्होंने कहा कि अभी तक सात लाख से ज्यादा यात्रियों का इस पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन हो चुका है. जिसका मुख्य उद्देश्य यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है. इस सिस्टम के माध्यम से आपातकाल की अवस्था में परिजनों को सूचित करना है और शासन-प्रशासन को भी इसकी जानकारी देना है. 

ये भी पढ़ें- 

Lucknow News: लखनऊ यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर पर केस दर्ज, काशी विश्वनाथ और संतों पर अभद्र टिप्पणी का आरोप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बस्ती पहुंचे CM योगी, BJP नेता हरीश द्विवेदी की मां के निधन पर जताया शोक
बस्ती पहुंचे CM योगी, BJP नेता हरीश द्विवेदी की मां के निधन पर जताया शोक
BJP अध्यक्ष नितिन नवीन के बयान पर इमरान मसूद बोले, 'अगर राहुल गांधी...'
BJP अध्यक्ष नितिन नवीन के बयान पर इमरान मसूद बोले, 'अगर राहुल गांधी...'
बरेली की रावण वाली गली में 200 साल पुरानी परंपरा, मुस्लिम कारीगर बनाते हैं रावण
बरेली की रावण वाली गली में 200 साल पुरानी परंपरा, मुस्लिम कारीगर बनाते हैं रावण
रुद्रप्रयाग में सियासी उलटफेर, 5 दिन में BJP से मोहभंग, कांग्रेस में लौटे ग्यालू लाल
रुद्रप्रयाग में सियासी उलटफेर, 5 दिन में BJP से मोहभंग, कांग्रेस में लौटे ग्यालू लाल

वीडियोज

YRKKH: 🫨Tanya का Damani परिवार से जुड़ा रिश्ता! ढोल-नगाड़ों के साथ Poddar परिवार ने मारी एंट्री #sbs
ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP के प्रोटेस्ट में लगे हिंदू विरोधी नारे, 300 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
CJP के प्रोटेस्ट में लगे हिंदू विरोधी नारे, 300 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
BJP अध्यक्ष नितिन नवीन के बयान पर इमरान मसूद बोले, 'अगर राहुल गांधी...'
BJP अध्यक्ष नितिन नवीन के बयान पर इमरान मसूद बोले, 'अगर राहुल गांधी...'
CSK रेस से बाहर! IPL2027 से पहले इस टीम को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या, अश्विन ने दिया हिंट
IPL2027 से पहले इस टीम को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या, अश्विन ने दिया हिंट
'मुझे अफसोस है...', सलमान खान ने पिता सलीम खान से क्यों मांगी माफी?
'मुझे अफसोस है...', सलमान खान ने पिता सलीम खान से क्यों मांगी माफी?
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'ऐसे मर नहीं सकता...', स्मिच मच्छार ने बयां की सबसे खौफनाक पलों की कहानी
'ऐसे मर नहीं सकता...', स्मिच मच्छार ने बयां की सबसे खौफनाक पलों की कहानी
नवाब साहब हुए हैं...नवजात का कूल अंदाज देख नहीं रुकेगी हंसी
नवाब साहब हुए हैं...नवजात का कूल अंदाज देख नहीं रुकेगी हंसी
कैसे शुरू कर सकते हैं नर्सरी बिजनेस, जान लें पूरा प्रॉसेस
कैसे शुरू कर सकते हैं नर्सरी बिजनेस, जान लें पूरा प्रॉसेस
Embed widget