एक्सप्लोरर

सेरेब्रल पाल्सी से ग्रसित दिव्यांग बच्चों ने रैंप पर किया कैटवॉक, बताया- हम भी नहीं किसी से कम

प्रयागराज में दिव्यांग बच्चों ने रैंप पर कैटवॉक किया। त्रिशला फाउंडेशन की तरफ से ये कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसका मुख्य उद्देश्य बच्चों के जीवन में उत्साह लाना और नजरिया बदलना है

प्रयागराज, एबीपी गंगा। कुछ सालों पहले तक लाइलाज समझी जाने वाली सेरेब्रल पालसी नामक बीमारी का सफलतापूर्वक इलाज खोजने वाली संस्था त्रिशला फाउंडेशन ने विश्व विकलांग दिवस से पहले संगम नगरी प्रयागराज में एक अनूठा कार्यक्रम आयोजित किया। इस कार्यक्रम में जहां देश भर से आए विशेषज्ञ डॉक्टर्स ने खतरनाक होती जा रही इस बीमारी को खत्म करने की संभावनाओं पर चर्चा की, वहीं यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने सूबे में इस बीमारी से ग्रसित बच्चों के इलाज के लिए सरकारी मदद मुहैया कराने व सरकार की तरफ से विशेष योजना बनाकर लोगों को जागरूक किये जाने का अभियान चलाए जाने का एलान किया।

सेरेब्रल पाल्सी से ग्रसित दिव्यांग बच्चों ने रैंप पर किया कैटवॉक, बताया- हम भी नहीं किसी से कम

इस मौके पर सेरेब्रल पाल्सी से ग्रसित नन्हे मुन्ने दिव्यांग बच्चों ने रैम्प पर कैटवॉक किया और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश कर यह संदेश दिया कि वह शरीर से अभी भले ही सामान्य बच्चों की ज़िंदगी न जी पा रहे हों, लेकिन प्रतिभा में वह किसी से कतई कमतर नहीं हैं। इस मौके पर त्रिशला फाउंडेशन संस्था का स्थापना दिवस भी मनाया गया। फाउंडेशन के संस्थापक और आर्थोपेडिक सर्जन डा० जितेंद्र जैन ने ही सेरेब्रल पाल्सी से ग्रसित बच्चों का इलाज कर उन्हें सामान्य जिंदगी जीने की मुहिम की शुरुआत की थी। वह अब तक देश ही नहीं बल्कि दुनिया भर के सैकड़ों बच्चों को उनके पैरों पर खड़ा कर चुके हैं।

प्रयागराज के संगीत समिति आडिटोरियम में हुए समारोह का उदघाटन यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने किया। इस मौके पर सांसद केशरी देवी पटेल, लखनऊ की शकुंतला देवी युनिवर्सिटी के वीसी डा० आरकेपी सिंह और इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के महासचिव डा० अशोक अग्रवाल समेत तमाम दूसरे मेहमान भी खास तौर पर मौजूद थे। सेरेब्रल पाल्सी का इलाज करने वाले डा० जितेंद्र कुमार जैन ने इस मौके पर बताया कि अकेले यूपी में ढाई से तीन लाख बच्चे इस बीमारी से ग्रसित हैं, लेकिन उन्होंने यह भरोसा भी दिलाया कि यह बीमारी अब लाइलाज नहीं है और मजबूत इच्छा शक्ति व थेरेपी के ज़रिये इस बीमारी से निजात पाया जा सकता है। डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने प्रयागराज में बन रहे देश के पहले सीपी विलेज को भी सरकार की तरफ से हर संभव मदद मुहैया कराए जाने का एलान किया।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी में बढ़ रहा अखिलेश का कारवां, BJP के पूर्व सांसद समेत कई नेता सपा में शामिल
यूपी में बढ़ रहा अखिलेश का कारवां, BJP के पूर्व सांसद समेत कई नेता सपा में शामिल
UP MLC Election Results 2026 Live: गोरखपुर में बिना सील वाली मतपेटी पर बवाल, लखनऊ में वोटों की संख्या में गड़बड़ी
Live: गोरखपुर में बिना सील वाली मतपेटी पर बवाल, लखनऊ में वोटों की संख्या में गड़बड़ी
कौन हैं सपा में शामिल होने वाले धर्मेंद्र कश्यप? BJP से रहे दो बार सांसद
कौन हैं सपा में शामिल होने वाले धर्मेंद्र कश्यप? BJP से रहे दो बार सांसद
UP MLC Result 2026: लखनऊ में बढ़े वोट, गोरखपुर में बक्से का सील टूटा? मतगणना के बीच कई शिकायतें
UP MLC Result 2026: लखनऊ में बढ़े वोट, गोरखपुर में बक्से का सील टूटा? मतगणना के बीच कई शिकायतें

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इजरायल में नेतन्याहू की टेंशन बढ़ाने वाले हैं वोटर्स, 'तानाशाही से बचाना है, बदलाव चाहते हैं'
इजरायल में नेतन्याहू की टेंशन बढ़ाने वाले हैं वोटर्स, 'तानाशाही से बचाना है, बदलाव चाहते हैं'
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार MLC चुनाव के रिजल्ट के बीच रुझान पर आया ताजा अपडेट, अनंत सिंह-नीरज की टेंशन बढ़ेगी?
बिहार MLC चुनाव के रिजल्ट के बीच रुझान पर आया ताजा अपडेट, अनंत सिंह-नीरज की टेंशन बढ़ेगी?
'कांग्रेस ऐसे भड़क उठती है जैसे उसे लाल कपड़ा दिखा दिया', खरगे के बयान पर बोले शिवराज
'कांग्रेस ऐसे भड़क उठती है जैसे उसे लाल कपड़ा दिखा दिया', खरगे के बयान पर बोले शिवराज
मोहित शर्मा CSK के कोचिंग स्टाफ में शामिल, मिली बड़ी जिम्मेदारी
मोहित शर्मा CSK के कोचिंग स्टाफ में शामिल, मिली बड़ी जिम्मेदारी
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'? जानें- असल वजह
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'?
कांग्रेस में ही खरगे का विरोध, ये दिग्गज नेता बोले- 'ऐसा नहीं बोलना चाहिए था'
कांग्रेस में ही खरगे का विरोध, ये दिग्गज नेता बोले- 'ऐसा नहीं बोलना चाहिए था'
Cyclone Arnab Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
E100 फ्यूल से कितनी बच जाएगी विदेशी मुद्रा, अभी इस पर कितना खर्च?
E100 फ्यूल से कितनी बच जाएगी विदेशी मुद्रा, अभी इस पर कितना खर्च?
Embed widget