एक्सप्लोरर

यूपी: बुलंदशहर में पूर्व ब्लॉक प्रमुख विनोद चौधरी की गला रेतकर हत्या, कातिल CCTV और DVR भी ले गए आरोपी

Bulandshahr News: विनोद चौधरी यहां अकेले ही रहते थे जबकि उनका परिवार दिल्ली में रहता था. भाई के मुताबिक किसी से पैसों को लेकर विवाद था. फिलाहल पुलिस कई एंगल से जांच कर रही है.

यूपी के बुलंदशहर में खुर्जा कोतवाली क्षेत्र में आज सुबह उस वक्त सनसनी फ़ैल गयी, जब यहां बीजेपी नेता और पूर्व ब्लॉक प्रमुख विनोद चौधरी की गला रेतकर हत्या कर दी. घटना की सूचना मिलते ही पूरे इलाके में हड़कम्प मच गया, सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और परिजनों से पूछताछ शुरू कर दी है.

विनोद चौधरी यहां अकेले ही रहते थे जबकि उनका परिवार दिल्ली में रहता था. भाई के मुताबिक किसी से पैसों को लेकर विवाद था. फिलाहल पुलिस कई एंगल से जांच कर रही है.

दो बार ब्लॉक प्रमुख रहे विनोद चौधरी

विनोद चौधरी जेवर और खुर्जा ब्लॉक से दो बार ब्लॉक प्रमुख रह चुके थे. वो BJP से जुड़े सक्रिय नेता थे और स्थानीय स्तर पर काफी प्रभावशाली व्यक्तित्व थे. लेकिन उनके खिलाफ कई आपराधिक मामले दर्ज थे, जिनमें 2007 का एक गवाह हत्या का मामला भी शामिल है, जिसमें उन्हें आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई थी. बाद में उनकी BJP सदस्यता विवाद के बाद रद्द कर दी गई थी. मृतक विनोद चौधरी की पत्नी और बच्चे दिल्ली में रहते हैं, जबकि वे जाहिदपुर स्थित इस मकान में अकेले रहते थे.

पड़ोसियों को हुआ शक

परिजनों और पड़ोसियों के मुताबिक घटना रविवार रात या सोमवार तड़के की बताई जा रही है. सोमवार सुबह करीब सवा नौ बजे पड़ोसियों को संदेह हुआ जब विनोद देर तक नहीं उठे. खिड़की से झांकने पर उनका शव बिस्तर पर खून से सना पड़ा मिला. धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या की गई थी. हत्या की पूरी प्लानिंग की गयी थी, क्यूंकि आरोपी ने CCTV फुटेज का DVR भी उठा लिया, जिसने पुलिस के लिए मुश्किलें और बढ़ा दी हैं.

हत्या का सटीक कारण अभी स्पष्ट नहीं है, लेकिन मृतक के भाई सुधीर चौधरी के मुताबिक  कुछ महीने पहले विनोद ने दो पक्षों के बीच लाखों रुपये के लेन-देन वाले विवाद में समझौता कराया था. इस दौरान एक पक्ष ने उन्हें धमकी दी थी और जान का खतरा बताते हुए रिपोर्ट भी दर्ज कराई गई थी. पुलिस पुरानी रंजिश या कारोबारी विवाद के एंगल से जांच कर रही है.

जल्द खुलासे का दावा

एसपी देहात डॉ तेजवीर सिंह ने बताया कि घटना की सूचना 112 से मिलते ही पुलिस फ़ोर्स और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची. अभी परिजनों से बातचीत में कुछ सुराग मिले हैं. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. जल ही घटना का खुलासा किया जाएगा.

इलाके में दहशत

विनोद चौधरी जैसे शख्स जो दो बार ब्लॉक प्रमुख रह चुका हो और बीजेपी नेता भी उसकी इस तरह से हत्या से पूरे इलाके में दहशत फ़ैल गयी है. साथ ही कई सवाल भी खड़े हो गए हैं कि आखिर कातिल अपने साथ CCTV क्यों ले गया ?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लोकसभा में सपा चीफ के बयान से बदल गया था माहौल, अब स्पीकर से हुई अखिलेश यादव की मुलाकात
लोकसभा में सपा चीफ के बयान से बदल गया था माहौल, अब स्पीकर से हुई अखिलेश यादव की मुलाकात
स्पीकर के इस फैसले पर भड़के सपा चीफ अखिलेश यादव ने लोकसभा बीजेपी के साथ कांग्रेस को भी घेर लिया? दिया ये बयान
स्पीकर के इस फैसले पर भड़के सपा चीफ ने लोकसभा में BJP के साथ कांग्रेस को भी घेरा ? दिया ये बयान
दिल्ली में लाठीचार्ज पर लोकसभा में गरजे सपा चीफ अखिलेश यादव, सरकार से पूछा- क्या बेटियों के कपड़े फाड़ेंगे?
लाठीचार्ज पर लोकसभा में गरजे अखिलेश, सरकार से पूछा- क्या बेटियों के कपड़े फाड़ेंगे आप?
त्रिपुरा के DGP अनुराग धनखड़ का बागपत में अंतिम संस्कार, मंत्री असीम अरुण भी अंतिम यात्रा में हुए शामिल
त्रिपुरा के DGP अनुराग धनखड़ का बागपत में अंतिम संस्कार, मंत्री असीम अरुण भी अंतिम यात्रा में हुए शामिल

वीडियोज

Ravi Dubey के Lakshman बनने पर भावुक हुईं Sargun Mehta, बोलीं- ‘सालों की मेहनत और तपस्या का फल’
Lock Upp 2 में फिर आमने-सामने होंगी Hina Khan और Shilpa Shinde? पुराने विवाद से मचेगा बड़ा बवाल
कैमरे में कैद मौत की पिक्चर !
DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगुचक से देर रात हुई मुलाकात, आज CJP नेताओं संग सरकार की बैठक, क्या बन जाएगी बात?
सोनम वांगुचक से देर रात हुई मुलाकात, आज CJP नेताओं संग सरकार की बैठक, क्या बन जाएगी बात?
प्रधानमंत्री आवास के पास राहुल गांधी के धरना पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, 'किसी भी...'
प्रधानमंत्री आवास के पास राहुल गांधी के धरना पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, 'किसी भी...'
'ढाई घंटे में शिकायत नहीं लिख पाए...दीपके को अरेस्ट नहीं किया', BJP सांसद बांसुरी स्वराज का CJP पर पलटवार
'ढाई घंटे में शिकायत नहीं लिख पाए...दीपके को अरेस्ट नहीं किया', BJP सांसद बांसुरी स्वराज का CJP पर पलटवार
अब कहां दिखेंगे रोहित शर्मा-विराट कोहली? 2027 वर्ल्ड कप का पूरा रोडमैप तैयार
अब कहां दिखेंगे रोहित शर्मा-विराट कोहली? 2027 वर्ल्ड कप का पूरा रोडमैप तैयार
'मैं गुस्से से खौल रहा हूं', छात्रों पर हुई हिंसा के खिलाफ फूटा नसीरुद्दीन शाह का गुस्सा, बोले- 'कोई जाहिल इस मुल्क की रहनुमाई करे...'
'मैं गुस्से से खौल रहा हूं', छात्रों पर हुई हिंसा के खिलाफ फूटा नसीरुद्दीन शाह का गुस्सा
Explained: वांगचुक और CJP की 'जमीन' पर कांग्रेसी कब्जा! एक्सपर्ट्स से जानें कैसे राहुल के बाद आंदोलन का हुआ 'कांग्रेसीकरण'?
CJP की 'जमीन' पर मारा 'पंजा'! एक्सपर्ट्स से जानें कैसे राहुल के बाद आंदोलन का हुआ कांग्रेसीकरण?
'हम UAPA और NSA के लिए तैयार', CJP के आशुतोष रांका का ऐलान- किसी प्रोटेस्टर के खिलाफ नहीं होने देंगे FIR
'हम UAPA और NSA के लिए तैयार', CJP के आशुतोष रांका का ऐलान- किसी प्रोटेस्टर के खिलाफ नहीं होने देंगे FIR
Helmet Odor in Monsoon: बारिश में हेलमेट से आ रही है बदबू? इस तरीके से करें सफाई, तुरंत दूर होगी गंदी स्मेल
बारिश में हेलमेट से आ रही है बदबू? इस तरीके से करें सफाई, तुरंत दूर होगी गंदी स्मेल
Embed widget