एक्सप्लोरर

Budaun News: बदायूं में टीचर की नौकरी छोड़ पशु पक्षियों की सेवा में जुटा शख्स, घर को बना दिया चिड़ियाघर

Budaun House Zoo: यूपी के बदायूं में एक फिजिक्स के टीचर का पशु-पक्षियों से इतना लगाव हो गया कि उन्होंने अपने पूरे घर को ही चिड़ियाघर में बदल दिया. एक घटना ने उनकी जिदंगी बदल दी.

Budaun Teacher quit Job: यूपी के बदायूं से दिल को छू लेने वाली खबर सामने आई है, जहां एक फिजिक्स के टीचर को पशु पक्षियों के साथ इतना लगाव हो गया कि उसने अपनी नौकरी छोड़कर अपना पूरा जीवन इन बेजुबानों की सेवा में लगा दिया है. उनके घर में कई तरह के पशु पक्षी एक साथ रहते हैं. आलम ये है कि उन्होंने अपने घर को ही एक छोटे से चिड़ियाघर में बदल दिया है. उनके घर में कुत्ते, बिल्ली, खरगोश, बंदर, कबूतर, तीतर समेत कई तरह के जानवर रहते हैं.

दरअसल बदायूं के शहूबाजपुर निवासी वीकेंद्र शर्मा फिजिक्स के टीचर हैं, साल 2011 में उनकी आंखों के सामने मोहल्ले के लोगों ने एक पागल कुत्ते को पीट-पीटकर मारा डाला था, इस घटना के बाद वो रातभर सो नहीं पाए और इसका उनके दिलो- दिमाग पर इतना गहरा असर पड़ा कि अगले ही दिन से उन्होंने इन बेसहारा, बेजुबान जानवरों का सहारा बनने का मन बना लिया. इसके बाद उन्होंने पशु-पक्षियों के लिए काम करना शुरू कर दिया, धीरे-धीरे इस काम में उनका इतना मन लगा कि उन्होंने नौकरी छोड़ दी और इनकी सेवा करनी शुरू कर दी.

घर को बनाया चिड़ियाघर

वीकेंद्र शर्मा के घर में कुत्ते, बिल्ली, खरगोश, तीतर, बंदर को रखने की व्यवस्था है. इसके अलावा यहां बत्तख, कबूतर भी देखने को मिल जाएंगे. ये सभी जानवर आजाद होकर रहते हैं वो उन्हें कभी पिंजरे में कैद नहीं करते हैं, हालांकि चोटिल बंदरों या अन्य जानवरों के लिए उन्होंने पिंजरे की व्यवस्था की है. अगर कोई दूसरी पशु पक्षी प्रेमी उनसे पालने के लिए मांगता है तो वो इन पशु-पक्षियों के गिफ्ट के तौर पर दे देते हैं.  

मेनका गांधी की संस्था से जुड़े हैं वीकेंद्र

वीकेंद्र शर्मा मेनका गांधी की पीएफए संस्था से भी जुड़े हुए हैं. वो पीएफए के जिला अध्यक्ष हैं, जिसके बाद उन्होंने अपनी एक टीम भी बनाई है जो आसपास के इलाकों में जानवरों के लिए काम करती है. उन्होंने अब तक पशु क्रूरता के कई दर्जन मुकदमे दर्ज कराए हैं. जो पशु हादसों या किसी के मारने पीटने की वजह से घायल हो जाते हैं, उनको रखने के लिए भी उन्होंने शेल्टर हाउस की व्यवस्था की है.

वीकेंद्र शर्मा पिछले दिनों उस वक्त भी सुर्खियों में आए थे जब एक शख्स ने चूहे की पूंछ में पत्थर बांध उसे नाले में डुबो दिया था. उन्होंने जब तक चूहे को बाहर निकाला तब तक उसकी मौत हो गई थी, इसके बाद इस मामले में शिकायत दर्ज कराई गई और आरोपी को जेल भेज दिया गया था. 

UP Politics: INDIA की बैठक से पहले केशव प्रसाद मौर्य का विपक्ष पर बड़ा हमला, कहा- जल्द ही लंगड़ीमार खेल...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

योगी सरकार महिलाओं को देगी 50 हजार? अब अखिलेश बोले- धर्म से डरने वाली महिलाएं...
योगी सरकार महिलाओं को देगी 50 हजार? अब अखिलेश बोले- धर्म से डरने वाली महिलाएं...
Gen-Z कराएगा कांग्रेस की नैया पार! यूपी चुनाव 2027 के लिए बनाया प्लान
Gen-Z कराएगा कांग्रेस की नैया पार! यूपी चुनाव 2027 के लिए बनाया प्लान
'सरकार की वजह से वाश आउट हुआ मानसून सत्र', धर्मेंद्र यादव ने लगाए आरोप
'सरकार की वजह से वाश आउट हुआ मानसून सत्र', धर्मेंद्र यादव ने लगाए आरोप
जेवर एयरपोर्ट का मजाक उड़ाने वालों पर महेश शर्मा का पलटवार, बोले- कुंठा दिख रही है
जेवर एयरपोर्ट का मजाक उड़ाने वालों पर महेश शर्मा का पलटवार, बोले- कुंठा दिख रही है

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सद्दाम से शुरू हुई कहानी का THE END! 23 साल बाद इराक से लौटेंगे अमेरिकी सैनिक
सद्दाम से शुरू हुई कहानी का THE END! 23 साल बाद इराक से लौटेंगे अमेरिकी सैनिक
'असल शुद्धिकरण उत्तराखंड का होना चाहिए', खरगे के 'अपमान' पर भड़कीं कुमारी सैलजा
'असल शुद्धिकरण उत्तराखंड का होना चाहिए', खरगे के 'अपमान' पर भड़कीं कुमारी सैलजा
गॉल टेस्ट में बनेंगे 700 रन? श्रीलंकाई कप्तान ने पिच को लेकर खोला बड़ा राज
गॉल टेस्ट में बनेंगे 700 रन? श्रीलंकाई कप्तान ने पिच को लेकर खोला बड़ा राज
45 साल की उम्र में तीसरी शादी करेंगे पवन सिंह? राधे मां ने कर दी भविष्यवाणी, पावर स्टार ने यूं किया रिएक्ट
तीसरी शादी करेंगे पवन सिंह? राधे मां ने कर दी भविष्यवाणी
हल्द्वानी में शुद्धिकरण पर खरगे बोले, 'अपमान हुआ', जेपी नड्डा ने कहा- जांच कराएंगे
हल्द्वानी में शुद्धिकरण पर खरगे बोले, 'अपमान हुआ', जेपी नड्डा ने कहा- जांच कराएंगे
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
दिल्ली की मंडी में आज क्या रहेगा सोयाबीन का भाव? जान लें ताजा अपडेट
दिल्ली की मंडी में आज क्या रहेगा सोयाबीन का भाव? जान लें ताजा अपडेट
Fish Without Onion And Garlic: बगैर लहसुन प्याज कैसे बनाएं मछली? इस रेसिपी से आएगा वही स्वाद
बगैर लहसुन प्याज कैसे बनाएं मछली? इस रेसिपी से आएगा वही स्वाद
Embed widget