एक्सप्लोरर

UP Politics: INDIA की बैठक से पहले केशव प्रसाद मौर्य का विपक्ष पर बड़ा हमला, कहा- जल्द ही लंगड़ीमार खेल...

Opposition Party Meet: मुंबई में आज हो रही INDIA गठबंधन की बैठक को लेकर यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने विपक्ष पर बड़ा हमला किया है. उन्होंने कहा जल्द ही इनमें लंगड़ीमार शुरू होगी.

UP Politics: महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में आज INDIA अलायंस की बैठक होने जा रही है, जिसे लेकर यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने बड़ी टिप्पणी की है. डिप्टी सीएम ने इस बैठक पर निशाना साधते हुए कहा कि भले ही इन लोगों को लोकसभा में सीटें बढ़ें या न बढ़ पाएं लेकिन यहां पर प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार काफी तेजी से बढ़ते जा रहे हैं. केशव मौर्य ने आगे कहा कि इंडिया गठबंधन में खींचतान पर तंज कसते हुए कहा कि हो सकता है जल्द ही इन लोगों के बीच में एक दूसरे में लंगड़ीमार का खेल शुरू हो जाएगा. 

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने विपक्षी दलों के गठबंधन इंडिया की बैठक पर निशाना साधते हुए कहा कि "घमंडिया गठबंधन की लोकसभा में सीटें भले न बढ़ें पर उसके प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार काफ़ी तेज़ी से बढ़ रहे हैं. हो सकता है कि जल्द ही इस गठबंधन में आपस में लंगड़ीमार खेल शुरू हो जाएगा!"

आज से इंडिया गठबंधन की दो दिवसीय बैठक

दरअसल महाराष्ट्र में आज विपक्षी गठबंधन ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस’ (इंडिया) के घटक दलों के नेताओं की दो दिवसीय बैठक शुरू हो रही है. इस बैठक में गठबंधन के पदाधिकारियों, समन्वय समिति, साझा न्यूनतम कार्यक्रम और आगे की रणनीति समेत कई अहम बिंदुओं को लेकर चर्चा हो सकती हैं. ये दल तय करेंगे कि एनडीए के खिलाफ 2024 में किस रणनीति के तहत आगे बढ़ा जाए ताकि मजबूती से मुकाबला किया जा सके. ये बैठक मुंबई के फाइव स्टार होटल में 31 अगस्त और एक सितंबर होगी. इस बैठक में कुल 28 दल हिस्सा लेंगे जो बेंगलुरु में हुई पिछली बैठक के मुकाबले दो अधिक होंगे. 

यूपी में मुख्य विपक्षी दल समाजवादी पार्टी, राष्ट्रीय लोकदल और कांग्रेस इस गठबंधन का पहले से ही हिस्सा है. इंडिया गठबंधन बसपा को भी जोड़ना चाहता है लेकिन फिलहाल मायावती ने अकेले ही चुनाव मैदान में उतरने का एलान किया है. बसपा न एनडीए और न ही इंडिया का हिस्सा है. 

Ghosi Bypoll 2023: घोसी उपचुनाव में मुकाबला हुआ दिलचस्प, मैदान में कूदा सैफई परिवार, इन दलों का भी सपा को मिला साथ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी में चार नए एक्सप्रेसवे प्रोजेक्ट्स को मिली मंजूरी, इन रूट्स पर कई जिलों में सफर होगा आसान
यूपी में चार नए एक्सप्रेसवे प्रोजेक्ट्स को मिली मंजूरी, इन रूट्स पर कई जिलों में सफर होगा आसान
UP News: योगी सरकार का अग्निशमन-आपात सेवा पर जोर: कैबिनेट में 25.78 करोड़ रुपये के प्रस्ताव को मंजूरी
योगी सरकार का अग्निशमन-आपात सेवा पर जोर: कैबिनेट में 25.78 करोड़ रुपये के प्रस्ताव को मंजूरी
आम आदमी पार्टी की उम्मीदों को झटका, राहुल गांधी- प्रियंका को मिला अखिलेश यादव का साथ, पहुंचे धरना स्थल
AAP की उम्मीदों को झटका, राहुल गांधी- प्रियंका को मिला अखिलेश यादव का साथ, पहुंचे धरना स्थल
कांवड़ यात्रा में ऊंचे DJ पर बैन, नियम तोड़े तो होगा मुकदमा; 14 दिन बंद रहेंगी मीट की दुकानें
कांवड़ यात्रा में ऊंचे DJ पर बैन, नियम तोड़े तो होगा मुकदमा; 14 दिन बंद रहेंगी मीट की दुकानें

वीडियोज

DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ
BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा
Lock Upp 2 से Yogesh Rawat हुए Evict, Fans ने Makers को किया ट्रोल, बोले- 'Unfair Elimination!'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘प्रधान, शाह और पीएम मोदी दें इस्तीफा’, पीएम आवास के बाहर रातभर चलेगा राहुल का धरना, मान-मनौव्वल की कोशिश नाकाम
‘प्रधान, शाह और पीएम मोदी दें इस्तीफा’, पीएम आवास के बाहर रातभर चलेगा राहुल का धरना
यूपी चुनाव 2027 में बीजेपी का चेहरा सीएम योगी होंगे या नहीं? पंकज चौधरी ने दिए ये संकेत
यूपी चुनाव 2027 में बीजेपी का चेहरा सीएम योगी होंगे या नहीं? पंकज चौधरी ने दिए ये संकेत
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
'तो यह दिन नहीं देखना पड़ता... ' मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी के धरने पर बोले अशोक गहलोत
'तो यह दिन नहीं देखना पड़ता... ' मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी के धरने पर बोले अशोक गहलोत
नीम के पेड़ पर कैसे उग आता है पीपल या बरगद, जानें इसके पीछे का विज्ञान
नीम के पेड़ पर कैसे उग आता है पीपल या बरगद, जानें इसके पीछे का विज्ञान
सफदरजंग से मेदांता अस्पताल में शिफ्ट होंगे सोनम वांगचुक, दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा आदेश    
सफदरजंग से मेदांता अस्पताल में शिफ्ट होंगे सोनम वांगचुक, दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा आदेश    
Embed widget