एक्सप्लोरर

यूपी विधानसभा चुनाव से पहले BSP को बड़ा झटका, पार्टी से दूर हुए सुखदेव राजभर 

सुखदेव राजभर आजमगढ़ की दीदारगंज सीट से लगभग 3 दशकों से जीतते चले आ रहे हैं. उनका पार्टी का साथ छोड़ना बीएसपी के लिए एक बड़ा झटका है. 

BSP leader Sukhdeo Rajbhar News: उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले बीएसपी को एक औक झटका लगा है. आजमगढ़ के दीदारगंज से एमएलए पूर्व विधानसभा अध्यक्ष सुखदेव राजभर के बेटे जल्द ही साइकिल की सवारी करते हुए नजर आएंगे. सुखदेव राजभर ने बीएसपी के मूवमेंट पर सवाल खड़े करते हुए सपा और अखिलेश यादव पर भरोसा जताया है. उन्होंने अखिलेश यादव की नीतियों की तारीफ भी की है. 

बीएसपी के बड़े नेताओं में रहे शुमार 
सुखदेव राजभर बीएसपी के पिछड़ा वर्ग के बड़े चेहरे के रूप में जाने जाते रहे हैं. 2007 में मायावती की सरकार में विधानसभा के अध्यक्ष रहे हैं. सुखदेव राजभर कई बार कैबिनेट मंत्री भी रहे हैं. सुखदेव आजमगढ़ की दीदारगंज सीट से लगभग 3 दशकों से जीतते चले आ रहे हैं. उनका पार्टी का साथ छोड़ना बीएसपी के लिए एक बड़ा झटका है. 

बीएसपी की  रणनीति पर खड़े हो रहे है सवाल 
एक तरफ जहां मायावती सतीश चंद्र मिश्रा के सहारे ब्राह्मणों को पार्टी से जोड़ने में जुटी हैं वहीं दूसरी तरफ सुखदेव राजभर जैसे कद्दावर नेता का इस तरह से पत्र लिखना बीएसपी की रणनीति पर सवाल खड़े करता है. जल्द ही अखिलेश यादव की मौजूदगी में सुखदेव राजभर के बेटे सपा ज्वाइन करेंगे.

बीएसपी ब्राह्मणों का हित करने वाली पार्टी है 
बता दें कि, बीएसपी ने विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेज कर दी है. हाल ही में सुल्तानपुर में प्रबुद्ध विचार गोष्ठी में लोगों को संबोधित करते हुए सतीश चंद्र मिश्रा ने कहा था कि ब्राह्मणों का हित करने वाली बहुजन समाज पार्टी ही है. लिहाजा, आने वाले विधानसभा चुनाव में लोग एकजुट हों और इसी के पक्ष में मतदान करने के लिए लोगों से अनुरोध करें. बीएसपी के राष्ट्रीय महासचिव ने कहा था कि प्रदेश की 25 करोड़ जनता परेशान है, उसे न्याय दिलाने के लिए रणनीति बनाकर हम चुनाव मैदान में उतरेंगे.  

बीएसपी अपने दम पर चुनाव लड़ेगी 
वहीं, गठबंधन के सवाल पर सतीश चंद्र मिश्रा ने कहा था कि अन्य पार्टियों की जमीन खिसक चुकी है, वो अकेले चलने लायक नहीं हैं. गठबंधन करके वो इधर-उधर से अपना जनाधार खोजने में लगे हुए हैं. उन्होंने साफ कहा था कि बीएसपी अपने दम पर अकेले विधानसभा चुनाव लड़ेगी. 

ये भी पढ़ें:

UBSE 10th-12th Result 2021: उत्तराखंड बोर्ड का 10वीं और 12वीं का रिजल्ट घोषित, इस लिंक पर करें चेक

यूपी: रीता बहुगुणा जोशी और राज बब्बर समेत 9 पर आरोप तय, जानें क्या है मामला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमित शाह से शिक्षा मंत्री की मुलाकात के बीच धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अखिलेश यादव का बड़ा दावा
अमित शाह से शिक्षा मंत्री की मुलाकात के बीच धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अखिलेश का बड़ा दावा
समाजवादी पार्टी का दावा- डिंपल यादव, इकरा हसन समेत कई सपा सासंद हिरासत में
समाजवादी पार्टी का दावा- डिंपल यादव, इकरा हसन समेत कई सपा सासंद हिरासत में
रामपुर जौहर यूनिवर्सिटी के गेट पर तीसरे दिन भी छात्रों का धरना जारी, प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप
रामपुर जौहर यूनिवर्सिटी के गेट पर तीसरे दिन भी छात्रों का धरना जारी, प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप
अलीगढ़ में बिजली कर्मचारी के घर हुई लूट का खुलासा, दो बदमाश गिरफ्तार; चोरी का माल भी बरामद
अलीगढ़ में बिजली कर्मचारी के घर हुई लूट का खुलासा, दो बदमाश गिरफ्तार; चोरी का माल भी बरामद

वीडियोज

Hydrogen Train News:न डीजल,न बिजली! भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन! इंजन का राज जानकर रह जाएंगे हैरान!
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने पहली बार साझा किया अपनी जिंदगी का सबसे दर्दनाक राज
'आधा हिंदुस्तान शूट किया'... Shehnaaz Gill ने बताई अपनी नई फिल्म की grandness की असली वजह
Mercedes G Wagon से BMW XM तक: Ritika Ahuja ने खोले अपने Dream Garage के राज, बोलीं
₹3.20 लाख का Electric Auto! Youdha ePOD Review | 227 KM Range | Worth Buying?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Tripura DGP Death: त्रिपुरा के डीजीपी अनुराग धनखड़ ने की खुदकुशी, 2025 में लिया था चार्ज
त्रिपुरा के डीजीपी अनुराग धनखड़ ने की खुदकुशी, 2025 में लिया था चार्ज
CJP Protest: लाठीचार्ज के बाद बात करने के लिए केंद्र सरकार के किस मंत्री से मिलने पहुंचे CJP प्रवक्ता? खुद कर दिया खुलासा
लाठीचार्ज के बाद बात करने के लिए केंद्र सरकार के किस मंत्री से मिलने पहुंचे CJP प्रवक्ता? खुद कर दिया खुलासा
'मारो सर मारो', CJP के प्रोटेस्ट पर प्रशांत किशोर की पार्टी की प्रतिक्रिया, 'ऐसी दिलेरी से…'
'मारो सर मारो', CJP के प्रोटेस्ट पर प्रशांत किशोर की पार्टी की प्रतिक्रिया, 'ऐसी दिलेरी से…'
'सरकार क्यों डरी, आई एम वेरी सैड...', छात्रों पर बरसी लाठियां तो गुस्से में बोले शशि थरूर
'सरकार क्यों डरी, आई एम वेरी सैड...', छात्रों पर बरसी लाठियां तो गुस्से में बोले शशि थरूर
स्पेन की जीत के बाद मेसी पर 19 साल के लामिन यमाल का बयान, बोले- 'अपने बच्चों का बताऊंगा, यह हार उसे...'
मेसी पर 19 साल के लामिन यमाल का बयान, बोले- 'अपने बच्चों का बताऊंगा, यह हार उसे...'
Explained: जंतर-मंतर भूख हड़ताल का पूरा लेखा-जोखा! हर सवाल का जवाब, हर आंकड़ा, हर नाम और पीछे की कहानी...
जंतर-मंतर भूख हड़ताल का पूरा लेखा-जोखा! हर सवाल का जवाब, हर आंकड़ा, हर नाम और पीछे की कहानी...
'आप लोगों की तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल, अब शेयर कर दी ऐसी तस्वीरें
'आपकी तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल
NEET UG Result 2026 Controversy: सवालों के घेरे में NEET UG का रिजल्ट, कहीं OMR शीट बदली तो कहीं आंसर-की से मैच नहीं कर रहा स्कोर!
सवालों के घेरे में NEET UG का रिजल्ट, कहीं OMR शीट बदली तो कहीं आंसर-की से मैच नहीं कर रहा स्कोर!
Embed widget