एक्सप्लोरर

सुप्रीम कोर्ट के रुख से जगी उन्नाव बलात्कार पीड़िता को इंसाफ मिलने की उम्मीद: मायावती

सुप्रीम कोर्ट के द्वारा उन्नाव पीड़िता के पत्र को लेकर सख्त टिप्पणी के बाद इस मामले में जल्द न्याय मिलने की उम्मीद जगी है। ऐसा कहना है बसपा सुप्रीमो मायावती का। उन्होंने सर्वोच्च न्यायालय के रुख का स्वागत किया है।

लखनऊ, एजेंसी। बसपा प्रमुख मायावती ने उन्नाव दुष्कर्म पीड़िता द्वारा प्रधान न्यायाधीश को लिखे पत्र को उनके सामने नहीं रखे जाने पर उच्चतम न्यायालय के रुख का स्वागत करते हुए बुधवार को कहा कि इससे उस युवती को इंसाफ मिलने की उम्मीद जगी है। मायावती ने 'ट्वीट' किया 'उन्नाव बलात्कार पीड़िता और उसके परिवार की हत्या का प्रयास और मुकदमों की वापसी के लिये विधायक द्वारा धमकी का आरोप काफी गम्भीर मामला है, जिसका उच्चतम न्यायालय द्वारा संज्ञान लिया जाना अति-स्वागत योग्य है।' उन्होंने कहा कि वह इसके लिये न्यायालय का शुक्रिया अदा करती हैं। इससे पीड़िता को न्याय मिलने की उम्मीद जगी है।

मायावती ने एक अन्य ट्वीट में कहा कि अभियुक्त भाजपा विधायक कुलदीप सिंह सेंगर को सत्ताधारी भाजपा का लगातार संरक्षण मिल रहा है, यह बात किसी से छिपी नहीं है। यही कारण है कि सीबीआई के पास यह मामला किसी न किसी बहाने लंबे समय से लंबित है। अब पीड़िता खुद नये हादसे का शिकार होकर मरणासन्न है।

गौरतलब है कि सुप्रीम कोर्ट ने अपने महासचिव से बुधवार को रिपोर्ट मांगी कि उन्नाव बलात्कार पीड़िता की ओर से प्रधान न्यायाधीश न्यायमूर्ति रंजन गोगोई को लिखा पत्र उनके सामने क्यों नहीं रखा गया। इस पत्र में पीड़िता ने अपनी जान के खतरे की आशंका जताई थी।

न्यायमूर्ति गोगोई ने कहा, 'दुर्भाग्यवश, पत्र अभी सामने नहीं आया है और इसके बावजूद समाचार पत्रों ने इसे ऐसे प्रकाशित किया है कि जैसे मैंने इसे पढ़ लिया हो।' बाल दुष्कर्म मामलों में न्यायमित्र के तौर पर न्यायालय की सहायता कर रहे वरिष्ठ वकील वी गिरि ने उन्नाव बलात्कार मामले को तत्काल सूचीबद्ध किए जाने की अपील की थी, जिसके बाद न्यायालय ने यह टिप्पणी की।

न्यायालय ने इस पीड़िता के दुर्घटनाग्रस्त होने पर उत्तर प्रदेश के अधिकारियों से बृहस्पतिवार तक स्थिति रिपोर्ट पेश करने को भी कहा। भाजपा विधायक कुलदीप सिंह सेंगर पर दो वर्ष पहले अपने आवास में युवती से बलात्कार करने का आरोप है। मामले की पीड़िता रविवार को रायबरेली में हुये कार हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गई थी। इस हादसे में उसके परिवार के दो सदस्यों की मौत हो गई और पीड़िता का वकील भी गंभीर रूप से घायल हो गया है। महिला के परिवार ने इस हादसे के पीछे ''षड्यंत्र'' होने का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई है।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP Weather: यूपी के मौसम में उलटफेर जारी, आज लखनऊ समेत 48 जिलों में आंधी बारिश का अलर्ट
यूपी के मौसम में उलटफेर जारी, आज लखनऊ समेत 48 जिलों में आंधी बारिश का अलर्ट
वाराणसी के दालमंडी में फिर चला सड़क चौड़ीकरण का कार्य, 30 मकान ध्वस्त
वाराणसी के दालमंडी में फिर चला सड़क चौड़ीकरण का कार्य, 30 मकान ध्वस्त
UP Politics: अखिलेश की ‘समानता भाईचारा रैली’ पर BJP का तंज, पंकज चौधरी बोले- 2027 में होगा सपाइयों का सफाया
अखिलेश की ‘समानता भाईचारा रैली’ पर BJP का तंज, पंकज चौधरी बोले- 2027 में होगा सपाइयों का सफाया
सुल्तानपुर में थानाध्यक्ष को लगी गोली, लखनऊ किया गया रेफर, SP ने दिए जांच के आदेश
सुल्तानपुर में थानाध्यक्ष को लगी गोली, लखनऊ किया गया रेफर, SP ने दिए जांच के आदेश

वीडियोज

Sansani: जंग में प्रहार...वॉर रूम में हाहाकार ! | Iran-israel War | Donald Trump | ABP news
UP News: प्रेमी के लिए मोबाइल टावर पर चढ़ी प्रेमिका, शादी से इनकार पर किया ड्रामा | Pratapgarh
Chitra Tripathi: जाने युद्ध से किन देशों को हुआ बड़ा नुकसान | Iran US Israel War | Trump | Janhit
Iran Israel War: ईरान का बड़ा पलटवार, 24 घंटे में ताबड़तोड़ हमले | Mojtaba | America | Trumpa
Iran US Israel War: 30 दिन… फिर भी नहीं झुका ईरान | America | Trump | Big Breaking | Netanyahu

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Iran-US War: 'ईरान-अमेरिका दोनों को पाकिस्तान पर यकीन, अब...' जंग के बीच पाकिस्तान का चौंकाने वाला दावा
'ईरान-अमेरिका दोनों को पाकिस्तान पर यकीन, अब...' जंग के बीच पाकिस्तान का चौंकाने वाला दावा
UP Politics: अखिलेश की ‘समानता भाईचारा रैली’ पर BJP का तंज, पंकज चौधरी बोले- 2027 में होगा सपाइयों का सफाया
अखिलेश की ‘समानता भाईचारा रैली’ पर BJP का तंज, पंकज चौधरी बोले- 2027 में होगा सपाइयों का सफाया
LPG Crisis: भारत में घरेलू सिलेंडर की किल्लत के बीच सरकार का बड़ा ऐलान, केरोसीन के नियमों में दी छूट
भारत में घरेलू सिलेंडर की किल्लत के बीच सरकार का बड़ा ऐलान, केरोसीन के नियमों में दी छूट
Bihar News: आज इस्तीफा देंगे नीतीश कुमार! तमाम बैठकों के बीच बिहार में नए CM को लेकर हलचल तेज
मुख्यमंत्री पद से आज इस्तीफा देंगे नीतीश कुमार! तमाम बैठकों के बीच बिहार में नए CM को लेकर हलचल तेज
MI Vs KKR: मुंबई की जीत के बाद ये क्या बोल गए कप्तान हार्दिक पांड्या, कहा- 'हम जब भी मैदान पर उतरे...'
MI Vs KKR: मुंबई की जीत के बाद ये क्या बोल गए कप्तान हार्दिक पांड्या, कहा- 'हम जब भी मैदान पर उतरे...'
मिलिए 'धुरंधर 2' के 'मेजर इकबाल' की बेटी से, जिनकी उड़ान डाउन सिन्ड्रोम भी रोक नहीं पाया
मिलिए 'धुरंधर 2' के 'मेजर इकबाल' की बेटी से, जिनकी उड़ान डाउन सिन्ड्रोम भी रोक नहीं पाया
छात्र राजनीति पर बैन के साथ कई बड़े फैसले, बालेन शाह ने नेपाल का PM बनते ही शिक्षा व्यवस्था में किए ये बदलाव
छात्र राजनीति पर बैन के साथ कई बड़े फैसले, बालेन शाह ने नेपाल का PM बनते ही शिक्षा व्यवस्था में किए ये बदलाव
होटल-रेस्टोरेंट बिल में जोड़ रहे LPG चार्ज तो तुरंत ऐसे करें शिकायत, जानें पूरा प्रोसेस
होटल-रेस्टोरेंट बिल में जोड़ रहे LPG चार्ज तो तुरंत ऐसे करें शिकायत, जानें पूरा प्रोसेस
Embed widget