एक्सप्लोरर

महाराष्ट्र और गोवा की बाढ़ पर मायावती ने जताई चिंता, योगी सरकार को दी ये सलाह

महाराष्ट्र और गोवा में बाढ़ को लेकर बसपा सुप्रीमो मायावती ने चिंता जाहिर की है. मायावती ने कहा कि उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल में बाढ़ से बचाव के लिए प्रदेश की सरकार को अभी से सजग होकर कदम उठाने चाहिए.

Mayawati on Flood: बसपा की अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने महाराष्ट्र और गोवा में बाढ़ के कहर से जान-माल की भारी क्षति पर दुख जताया है. मायावती ने रविवार को कहा कि उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल में बाढ़ से बचाव के लिए प्रदेश की सरकार को अभी से सजग होकर कदम उठाने चाहिए.

बसपा प्रमुख ने रविवार को अपने ट्वीट में कहा, "देश के विभिन्न भागों खासकर महाराष्ट्र और गोवा में बाढ़ की विभीषिका से जान-माल एवं संपत्ति की भारी हानि अत्यंत दुखद है. पीड़ित परिवारों के प्रति गहरी संवेदना. राज्य सरकारों और केंद्र का भी आपदा के ऐसे मामलों में पूरी संवेदनशीलता से सक्रियता के साथ काम करना जरूरी है."

मायावती ने आगे कहा कि यूपी में भी खासकर पूर्वांचल आदि के लाखों परिवार हर वर्ष बाढ़ की भीषण तबाही झेलते हैं, जिसे देखते हुए यहां की सरकार को अभी से ही सजग होकर सावधानी के सभी कदम उठाने चाहिए ताकि वहां जान-माल और पशुधन की बर्बादी तथा लोगों को आगे अति-गरीबी की विपदा से बचाया जा सके.

गौरतलब है कि महाराष्ट्र के पुणे और कोंकण संभाग में पिछले तीन दिनों में भारी बारिश के कारण आई बाढ़ और भूस्खलन के चलते मरने वाले लोगों की संख्या शनिवार को बढ़कर 112 पर पहुंच गई. मृतकों में सबसे अधिक रायगढ़ जिले के 52 लोग शामिल हैं.

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने शनिवार को कहा था कि अगले 24 घंटों में पश्चिमी तट पर बारिश की तीव्रता कम होने के आसार हैं जिससे वर्षा से प्रभावित महाराष्ट्र और गोवा को राहत मिल सकती है.

ये भी पढ़ें:

यूपी: विधानसभा चुनाव से पहले बंपर भर्तियां निकालेगी योगी सरकार, 33700 पदों पर मिलेगी नौकरी

आज अयोध्या का दौरा कर सकते हैं सीएम योगी, रामलला के दर्शन करेंगे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सीएम योगी ने दी गृहमंत्री अमित शाह को जन्मदिन की बधाई, कहा- सुरक्षित भारत के...
सीएम योगी ने दी गृहमंत्री अमित शाह को जन्मदिन की बधाई, कहा- सुरक्षित भारत के...
संजय निषाद ने साधा अखिलेश यादव पर निशाना, कहा- 'जब चुनाव हारते हैं तो...'
संजय निषाद ने साधा अखिलेश यादव पर निशाना, कहा- 'जब चुनाव हारते हैं तो...'
UP Weather Today: यूपी में सुबह-शाम सर्दी का अहसास, दिन में धूप, जानें आज कैसा रहेगा मौसम
यूपी में सुबह-शाम सर्दी का अहसास, दिन में धूप, जानें आज कैसा रहेगा मौसम
'अखिलेश से मिले हो...', BJP विधायक ने गोदाम प्रभारी पर बरसाए थप्पड़
'अखिलेश से मिले हो...', BJP विधायक ने गोदाम प्रभारी पर बरसाए थप्पड़

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
MP में राज्यसभा उप चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और काउंटिंग
MP में राज्यसभा उप चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और काउंटिंग
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
Ramayana OTT Release: रणबीर कपूर की 'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
हर वेबसाइट पर Cookies को हां कहना पड़ सकता है भारी, जानें क्यों?
हर वेबसाइट पर Cookies को हां कहना पड़ सकता है भारी, जानें क्यों?
Embed widget