एक्सप्लोरर

आगरा: ताजमहल की खूबसूरती निहारकर मंत्रमुग्ध हुये ब्राजील के राष्ट्रपति, बोले-फेनटेस्टिक

गणतंत्र दिवस पर मुख्य अतिथि के तौर पर आये ब्राजील के राष्ट्रपति अचंभित रह गये। उन्होंने कहा इस खूबसूरत इमारत को सहेजने की जिम्मेदारी हम सबकी है।

आगरा, नितिन उपाध्याय। दुनिया भर में अपनी खूबसूरती के लिए विख्‍यात ताजमहल के कद्रदानों में आज एक और नाम जुड़ गया। ब्राजील के राष्‍ट्रपति जायर बोलसोनारो का। भारत के दौरे पर आए ब्राजील के राष्‍ट्रपति सोमवार को आगरा पहुंचे। विशेष विमान से आगरा खेरिया एयरपोर्ट पर उत्‍तर प्रदेश के उप मुख्‍यमंत्री डा. दिनेश शर्मा ने उनका स्‍वागत किया। डा. शर्मा विदेशी अतिथि की आगवानी को ही आगरा पहुंचे थे।

आगरा: ताजमहल की खूबसूरती निहारकर मंत्रमुग्ध हुये ब्राजील के राष्ट्रपति, बोले-फेनटेस्टिक

खेरिया एयरपोर्ट से ब्राजील के राष्‍ट्रपति का काफिला ताजमहल के लिए रवाना हुआ। यहां शिल्‍पग्राम पार्किंग से उन्‍हें बैटरी चालित गोल्‍फ कार्ट से ताजमहल के पूर्वी गेट से प्रवेश कराया गया। इस दौरान उप मुख्‍यमंत्री डा. दिनेश शर्मा उन्‍हें ताजमहल के इतिहास और आगरा तथा उत्‍तर प्रदेश की संस्‍कृति के संबंध में जानकारी देते रहे। राष्‍ट्रपति जायर बोलसोनारो के साथ उनकी बेटियां भी आई हैं। जैसे ही ये लोग ताजमहल के सामने पहुंचे तो उसकी सुंदरता और विशालता देखते ही अचंभित रह गए।

ब्राजील के राष्ट्रपति मंत्रमुग्‍ध होकर ताजमहल को निहारते रहे। मुगल शहंशाह शाहजहां और बेगम मुमताज महल की मोहब्‍बत, ताजमहल के निर्माण काल और निर्माण में लगी अवधि से संबंधित तमाम सवाल गाइड से पूछे। इसके बाद डायना बेंच पर बैठकर फोटो खिंचाई। ताजमहल की तारीफ में राष्‍ट्रपति ने कहा कि यह नायाब धरोहर है, अकेले भारत ही नहीं पूरी दुनिया के लिए यह एक खूबसूरत तोहफा है। इसको सहेजने की जिम्‍मेदारी सभी की है। इस दौरान डिप्‍टी सीएम डा. दिनेश शर्मा, जिलाधिकारी पीएन सिंह, एसएसपी बबलू कुमार, एएसआइ के अधीक्षण पुरातत्‍वविद वसंत स्‍वर्णकार और अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राम मंदिर चढ़ावा विवाद: विपक्ष पर भड़के CM योगी, 'पूरे ट्रस्ट को बदनाम करने का औचित्य नहीं'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद: विपक्ष पर भड़के CM योगी, 'पूरे ट्रस्ट को बदनाम करने का औचित्य नहीं'
Basti News: मुंबई में उजड़ गया पूरा परिवार, इमारत गिरने से मां समेत 4 मासूम बच्चों की मौत, गांव में पसरा मातम
मुंबई में उजड़ गया पूरा परिवार, इमारत गिरने से मां समेत 4 मासूम बच्चों की मौत, बस्ती में पसरा मातम
Explained: UP गवर्नर बोलीं- 'लड़कियां पढ़ाई के समय प्रेग्नेंट...', जबकि 15 साल में 9.2% घटी ग्रोथ, कैसे गलत साबित हुईं राज्यपाल?
UP गवर्नर बोलीं- लड़कियां पढ़ाई के समय प्रेग्नेंट! जबकि 15 साल में 9.2% घटी दर, कैसे गलत साबित?
Kashi Vishwanath Temple: CM योगी के निर्देश पर बदली व्यवस्था, स्थानीय श्रद्धालुओं को मिलेगी ये सुविधा
काशी विश्वनाथ मंदिर: CM योगी के निर्देश पर बदली व्यवस्था, स्थानीय श्रद्धालुओं को मिलेगी ये सुविधा

वीडियोज

Tata Sierra EV QWD first look and interior, features | #tata #tatasierraev #autolive #sierraev
Mumbai Rains: हर तरफ से 'कटा', मुंबई बना टापू! |ABPLIVE
Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूएस-ईरान में भड़का युद्ध तो बंद होगा होर्मुज! भारत के पास कितने दिन का तेल स्टॉक? जानें सब कुछ
यूएस-ईरान में भड़का युद्ध तो बंद होगा होर्मुज! भारत के पास कितने दिन का तेल स्टॉक? जानें सब कुछ
प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा, बांकीपुर से BJP को दिया समर्थन
प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा, बांकीपुर से BJP को दिया समर्थन
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
इतिहास में दर्ज हुआ अर्जेंटीना और इजिप्ट का मैच, रिकॉर्ड बनने के साथ हुआ भयंकर विवाद; मेसी पर लगा आरोप
इतिहास में दर्ज हुआ अर्जेंटीना और इजिप्ट का मैच, रिकॉर्ड बनने के साथ हुआ भयंकर विवाद
मिडिल ईस्ट में बर्बादी की आहट! ट्रंप ने बताया कैंसर तो ईरान का पलटवार, कहा- हम लड़ाई के लिए तैयार
मिडिल ईस्ट में बर्बादी की आहट! ट्रंप ने बताया कैंसर तो ईरान का पलटवार, कहा- हम लड़ाई के लिए तैयार
NIA Raid:देशभर में NIA की मेगा रेड!10 राज्यों में ISIS-AQIS ऑनलाइन आतंकी नेटवर्क पर बड़ी कार्रवाई, 20 ठिकानों पर छापेमारी
देशभर में NIA की मेगा रेड!10 राज्यों में ISIS-AQIS ऑनलाइन आतंकी नेटवर्क पर बड़ी कार्रवाई, 20 ठिकानों पर छापेमारी
Prabhas Mandal Encounter: 'बेटे ने गलत किया, नहीं चाहिए उसका शव, जो चाहो वो करो', बंगाल रेप आरोपी के एनकाउंटर पर बोली मां
'बेटे ने गलत किया, नहीं चाहिए उसका शव, जो चाहो वो करो', बंगाल रेप आरोपी के एनकाउंटर पर बोली मां
ममता बनर्जी की TMC के खिलाफ ED का बड़ा एक्शन, पांच ठिकानों पर छापेमारी, बैंक अकाउंट में 440 करोड़ रुपये फ्रीज
ममता बनर्जी की TMC के खिलाफ ED का बड़ा एक्शन, पांच ठिकानों पर छापेमारी, कई बैंक एकाउंट्स फ्रीज
Embed widget