एक्सप्लोरर

UP Panchayat Election Result: BJP पर भारी साबित हुई SP, अब निर्दलीयों के साथ बातचीत की तैयारी में भगवा पार्टी

यूपी में जिला पंचायत चुनाव के नतीजे सत्ताधारी बीजपी के लिए बहुत अच्छे नहीं रहे. इन चुनावों में सबसे ज्यादा सीटों पर निर्दलीयों उम्मीदवारों ने कब्जा जमाया है. यही वजह है कि बीजेपी निर्दलीयों के साथ बातचीत की कोशिश कर रही है.

लखनऊ. यूपी में हुए पंचायत चुनाव में जिला पंचायत वार्ड के ज्यादातर सीटों के नतीजे आ चुके हैं. पंचायत चुनाव के नतीजे सत्ताधारी दल बीजेपी के लिए अच्छे नहीं हैं. वहीं, मुख्य विपक्षी पार्टी सपा को इन चुनावों से विधानसभा के रण के लिए संजीवनी मिलती दिख रही है. जिला पंचायत वार्ड के नतीजों में सपा बीजेपी पर भारी साबित हुई है. सपा उम्मीदवार 747 सीटों पर अपना कब्जा जमा चुके हैं. वहीं, बीजेपी सिर्फ 666 सीटों पर ही जीत दर्ज कर सकी. ट्रेंड के मुताबिक, बसपा 322 और कांग्रेस 77 जिला पंचायत वार्ड पर आगे चल रही है.

वहीं, निर्दलीयों ने चौंकाते हुए 1238 सीटों पर विजकी पताका फहराया है. यही वजह है कि बीजेपी ग्रामीण स्थानीय निकाय में अपने नियंत्रण के लिए निर्दलीयों के साथ हाथ मिलाने की कोशिश कर रही है. एक अंग्रेजी अखबार में छपी रिपोर्ट के मुताबिक, बीजेपी के सूत्रों ने बताया कि पार्टी निर्दलीयों के साथ बातचीत की कोशिश कर रही है जिससे वो जिला पंचायत अध्यक्ष के ज्यादातर पदों पर काबिज हो सके. बीजेपी के वरिष्ठ नेता ने बताया कि पार्टी निर्दलीयों के संपर्क में है. इनमें पार्टी से विद्रोह करने वाले उम्मीदवार भी शामिल हैं. 

इसको लेकर यूपी बीजेपी उपाध्यक्ष और पंचायत चुनाव में प्रभारी विजय बहादुर पाठक कहते हैं, "पंचायत चुनाव में स्थानीय उम्मीदवार अधिक प्रभावशाली होते हैं जो किसी भी राजनीतिक दल के समर्थन के बिना चुनाव लड़ते हैं. यही वजह है कि निर्दलीय सबसे ज्यादा सीटें जीतने वालों में निर्दलीय उम्मीदवार हैं. हमने अपने पार्टी के पदाधिकारियों को जमीनी स्तर पर नेतृत्व करने के लिए मैदान में उतारा, जो किसी भी राजनीतिक दल के लिए महत्वपूर्ण है." हालांकि, उन्होंने निर्दलीयों के साथ बातचीत पर टिप्पणी से इनकार कर दिया. राजनीतिक विशेषज्ञ कहते हैं कि बीजेपी को सत्तारूढ़ पार्टी होने का लाभ  मिलेगा. बीजेपी जिला पंचायत अध्यक्ष के पदों पर जीत के लिए निर्दलीय उम्मीदवारों का समर्थन लेगी.

फेल रही बीजेपी की रणनीति
कई इलाकों में बीजेपी की रणनीति फेल रही. मैनपुरी में बीजेपी ने सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव की भतीजी संध्या यादव को मैदान में उतारा था, लेकिन वो कमल नहीं खिला सकी. संध्या को सपा उम्मीदवार प्रमोद यादव से हार मिली. यहां सपा ने 12 सीटें जीती, बीजेपी के खाते में 8 सीटें आई. कांग्रेस को 1 और निर्दलीयों को 9 सीटें मिली. अलीगढ़ में निर्दलीय सभी दलों पर भारी साबित हुए. 47 में से 21 सीटें निर्दलीयों ने जीती. वहीं, बीजेपी ने 9 और सपा सिर्फ सात सीटें जीत सकी.

ये भी पढ़ें:

UP Panchayat Election: पंचायत चुनाव में सुधरा RLD का प्रदर्शन, किसान आंदोलन से मिला फायदा!

अखिलेश ने की पंचायत चुनाव में जीते प्रत्याशियों से लोगों की मदद करने की अपील, कहा- ये सेवा और सहयोग का समय

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी के इस जिले का बदलेगा नाम, CM योगी का मंच से ऐलान
यूपी के इस जिले का बदलेगा नाम, CM योगी का मंच से ऐलान
जंतर मंतर के जुनैद से लेकर हिरासत वाली बस के ड्राइवर तक, अखिलेश ने की मुलाकात
जंतर मंतर के जुनैद से लेकर हिरासत वाली बस के ड्राइवर तक, अखिलेश ने की मुलाकात
यूपी का एक स्कूल ऐसा भी, 12 छात्रों को पढ़ा रहे हैं 11 शिक्षक
यूपी का एक स्कूल ऐसा भी, 12 छात्रों को पढ़ा रहे हैं 11 शिक्षक
यूपी में Gen Z पर बीजेपी का फोकस, BJYM ने बना लिया खास प्लान
यूपी में Gen Z पर बीजेपी का फोकस, BJYM ने बना लिया खास प्लान

वीडियोज

Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?
New Maruti Brezza 2026 Price Revealed | ₹7.40 Lakh से शुरू | #maruti #brezza #autolive
Avore EX2S Review: 260KM Range वाली Electric Bike! Worth Buying? #avore #bikelaunch #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लोकसभा से एंटी पेपर लीक बिल पास, हंगामे के बाद ध्वनि मत से मिली मंजूरी
लोकसभा से एंटी पेपर लीक बिल पास, हंगामे के बाद ध्वनि मत से मिली मंजूरी
बिहार: आंगनबाड़ी में 22 हजार भर्ती, सम्राट कैबिनेट से 24 एजेंडे पास
बिहार: आंगनबाड़ी में 22 हजार भर्ती, सम्राट कैबिनेट से 24 एजेंडे पास
सिद्धारमैया ने मांगा प्रह्लाद जोशी का इस्तीफा, बोले - 'वह भी...'
सिद्धारमैया ने मांगा प्रह्लाद जोशी का इस्तीफा, बोले - 'वह भी...'
'मैं सही समय...', सदन में भाषण पूरा न होने पर राहुल का रिएक्शन
'मैं सही समय...', सदन में भाषण पूरा न होने पर राहुल का रिएक्शन
ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी का कमाल, 230 पायदान की लगाई छलांग
ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी का कमाल, 230 पायदान की लगाई छलांग
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
क्या एसटी-एससी की जमीन जनरल में करा सकते हैं शिफ्ट, कितना आता है खर्च?
क्या एसटी-एससी की जमीन जनरल में करा सकते हैं शिफ्ट, कितना आता है खर्च?
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
Embed widget