एक्सप्लोरर

सीएम योगी के दिल्ली दौरे के बाद बीजेपी ने कसी कमर, विधानसभा चुनाव के लिए बनाई खास रणनीति

यूपी बीजेपी महासचिव (संगठन) सुनील बंसल ने राज्य के विभिन्न हिस्सों में कार्यकर्ताओं से मिलना शुरू कर दिया है. बंसल ने बूथ स्तर पर पार्टी और राज्य सरकार के लिए सकारात्मक माहौल बनाने को कहा है.

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की राष्ट्रीय राजधानी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित केंद्रीय नेतृत्व से मुलाकात के कुछ दिनों बाद राज्य की भाजपा इकाई ने अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारी एक मोर्चा संगठन बनाने के साथ शुरू कर दी है. जमीनी हालात का जायजा लेने के लिए बैठकों का सिलसिला भी शुरू हो गया है.

यूपी बीजेपी के सूत्रों ने हालांकि कहा कि कई मोर्चा संगठनों, विभागों और प्रकोष्ठों की टीमों ने एक साल से अधिक का गठन नहीं किया है. राज्य बीजेपी के एक नेता ने कहा कि अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए मोर्चों, प्रकोष्ठ और विभाग का पुनर्गठन किया जाएगा. उन्होंने कहा, कोविड महामारी के कारण नई टीमों के गठन में देरी हुई. अब अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले इन मोर्चा संगठनों की टीमों का पुनर्गठन करने का निर्णय लिया गया है.

बीजेपी एक वरिष्ठ नेता ने कहा कि राज्य, जिला से लेकर प्रखंड स्तर तक इन फ्रंटल और संबद्ध संगठनों में नियुक्ति प्रक्रिया को पूरा करने के लिए एक महीने की समय सीमा निर्धारित की गई है. सात मोर्चा होंगे- महिला, युवा, अल्पसंख्यक, ओबीसी, एससी, एसटी और किसान. पार्टी ने विशिष्ट समुदायों जैसे बुनकरों, सांस्कृतिक कलाकारों, मछुआरों, व्यापारियों, वकीलों व डॉक्टरों तक अपनी पहुंच बनाने की रणनीति तय की है.

सुनील बंसल राज्यभर के पार्टी नेताओं से मुलाकात कर रहे हैं

विभाग विशिष्ट सरकारी कार्यक्रमों जैसे नमामि गंगे या स्वच्छता अभियान या पार्टी के विशिष्ट कार्यों जैसे सूचना प्रौद्योगिकी या मीडिया के साथ काम करता है. इन मोर्चों, प्रकोष्ठ और विभागों में सभी स्तरों पर संगठनात्मक नियुक्तियां करते समय सामाजिक समीकरणों को ध्यान में रखा जाएगा. बता दें कि उत्तर प्रदेश बीजेपी महासचिव (संगठन) सुनील बंसल ने राज्य के विभिन्न हिस्सों में कार्यकर्ताओं से मिलना शुरू कर दिया है. 

सुनील बंसल राज्यभर के पार्टी नेताओं से मुलाकात कर रहे हैं. वह 2022 के विधानसभा चुनावों में बीजेपी के चुनावी भाग्य को सुधारने के तरीकों पर चर्चा कर रहे हैं. शनिवार को बंसल ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश के पार्टी नेता से मुलाकात की. बैठक में संगठनात्मक रिक्तियों को जल्द से जल्द भरने का निर्णय लिया गया. पार्टी के एक नेता ने कहा, बंसल ने हमें बूथ स्तर पर पार्टी और राज्य सरकार के लिए सकारात्मक माहौल बनाने को कहा है.

यह भी पढ़ें:

यूपी: एबीपी गंगा के पत्रकार की संदिग्ध हालत में मौत, दो दिन पहले जताई थी हत्या की आशंका

अयोध्या: राम मंदिर की जमीन खरीद में बड़े घोटाले का आरोप, चंद मिनटों में ही 2 से 18 करोड़ हुई कीमत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सुहागरात पर कर दी थी आधे-आधे खर्च की बात', बहन दिव्या की हत्या पर बोलीं प्रज्ञा मिश्रा
'सुहागरात पर कर दी थी आधे-आधे खर्च की बात', बहन दिव्या की हत्या पर बोलीं प्रज्ञा मिश्रा
यूपी में 9 IPS अफसरों के तबादले, SP केके बिश्नोई को बिजनौर की कमान
यूपी में 9 IPS अफसरों के तबादले, SP केके बिश्नोई को बिजनौर की कमान
नोएडा सेक्टर-126 में बनेगी आकर्षक मॉडल रोड, जानें कितना आएगा खर्च
नोएडा सेक्टर-126 में बनेगी आकर्षक मॉडल रोड, जानें कितना आएगा खर्च
यूपी में मानसून का तांडव, आज इन जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट
यूपी में मानसून का तांडव, आज इन जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
असम-मेघालय बॉर्डर पर तनाव, NH-27 पर चक्काजाम, सीमा पर गाड़ियां रोकी
असम-मेघालय बॉर्डर पर तनाव, NH-27 पर चक्काजाम, सीमा पर गाड़ियां रोकी
यूपी में 9 IPS अफसरों के तबादले, SP केके बिश्नोई को बिजनौर की कमान
यूपी में 9 IPS अफसरों के तबादले, SP केके बिश्नोई को बिजनौर की कमान
अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म
अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
22 भारतीय नाविकों वाले 2 जहाज हाईजैक, समुद्री लुटेरों का फिर बढ़ा खतरा
22 भारतीय नाविकों वाले 2 जहाज हाईजैक, समुद्री लुटेरों का फिर बढ़ा खतरा
Elon Musk Starlink India : एलन मस्क की Starlink ने फिर मांगी भारत में एंट्री, सैटेलाइट नेटवर्क की तैयारी
एलन मस्क की Starlink ने फिर मांगी भारत में एंट्री, सैटेलाइट नेटवर्क की तैयारी
How To Prevent Mosquitoes At Night: मच्छरों ने उड़ा रखी है नींद? बिना कॉइल 2 मिनट में ऐसे भगाएं बाहर
मच्छरों ने उड़ा रखी है नींद? बिना कॉइल 2 मिनट में ऐसे भगाएं बाहर
'राम मंदिर प्रसाद' बेचने पर Amazon पर जुर्माना, श्रद्धा के नाम पर किया गुमराह
'राम मंदिर प्रसाद' बेचने पर Amazon पर जुर्माना, श्रद्धा के नाम पर किया गुमराह
Embed widget