एक्सप्लोरर

राम मंदिर को लेकर BJP सांसद साक्षी महाराज का बड़ा दावा, कहा- अगर कल्याण सिंह नहीं होते तो...

Sakshi Maharaj News: बीजेपी सांसद साक्षी महाराज ने राम मंदिर को लेकर दावा किया कि अगर कल्याण सिंह नहीं होते तो दुनिया की कोई ताकत अयोध्या में राम मंदिर नहीं बना सकती थी.

Sakshi Maharaj on Ram Mandir: बीजेपी सांसद साक्षी महाराज ने राम मंदिर को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि अगर कल्याण सिंह नहीं होते तो राम मंदिर कभी नहीं बन सकता है. अगर बाबरी मस्जिद के विध्वंस के समय जब उन्होंने (कल्याण सिंह) गोली चलाने की अनुमति दे दी होती तो आज राम मंदिर का सपना अधूरा रह जाता. आज जो राम मंदिर बना है वो उन्हीं की वजह से बन पाया है. साक्षी महाराज ने ये बात एटा में आयोजित पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की प्रतिमा का अनावरण करने के बाद कही. 

उन्नाव से बीजेपी सांसद साक्षी महाराज ने कहा कि बाबरी मस्जिद के ढांचे को गिराए जाने पर कहा कि मुझे याद है मैं अयोध्या में ढांचा तोड़ रहा था. कल्याण सिंह मुख्यमंत्री थे. शेषाद्रि जी ने कहा साक्षी जी गज़ब हो गया, कल्याण सिंह ने इस्तीफा लिख दिया है और अगर इस्तीफा राज्यपाल के पास चला गया तो ढांचा टूट नहीं पायेगा, गोली चल जाएगी, राम भक्त मारे जाएंगे. उन्होंने कहा कि मेरे सामने तुम कल्याण सिंह को फोन करो और कहो कि इस्तीफा देने राज्यपाल के पास न जाएं. 

कल्याण सिंह न होते तो राम मंदिर नहीं बन पाता
साक्षी महाराज ने वो दौर याद करते हुए कहा कि मैंने शेषाद्रि जी के सामने फोन किया और कहा कि जो होना था वो हो गया. अब जब तक आपके पास फ़ोन न आए तब तक इस्तीफा देने राजभवन ना जाएं. उन्होंने सुबह नौ बजे इस्तीफा लिखा था और 4 बजे जहां बाबरी मस्जिद थी वहां मैदान साफ हो गया. इसके बाद उन्हें फ़ोन किया गया कि अब तक इस्तीफा दे दो और उन्होंने राज्यपाल को इस्तीफा दे दिया. कल्याण सिंह ने कहा ऐसी हजार सरकार रामजी के नाम पर न्योछावर कर सकता हूं.
 
बीजेपी सांसद ने कहा कि वो 24 घंटे के लिए जेल गए उन्होंने कहा कि वो सारी जिंदगी राम के लिए जेल में रह सकते हैं. ज़ब ढाँचा टूट गया, अधिकारियों की मीटिंग हुई तो कल्याण सिंह ने अधिकारियों से कहा, चिंता मत करो, जो कुछ हुआ है उसकी जिम्मेदारी मैं लेता हूं, तुम्हारा किसी का दोष नहीं है. उन्होंने अधिकारियों से कहा फाइल लाओ मैं फाइल पर नोट लिख देता हूं ताकि प्रमाण रहे कि जो कुछ अयोध्या में हुआ उसकी जिम्मेदारी कल्याण सिंह की है किसी और अधिकारी की नहीं.
 
कल्याण सिंह की तारीफ़ करते हुए साक्षी महाराज ने कहा "बाबू जी जैसा न भूतो न भविष्यति. अगर कल्याण सिंह न होते तो दुनिया की कोई ताकत अयोध्या में प्रभु श्री राम का मंदिर नहीं बना सकती थी. बता दें कि रविवार को साक्षी महराज ने एटा जनपद के जलेसर में अखिल भारतीय लोधी राजपूत कल्याण महासभा द्वारा आयोजित कल्याण सिंह की मूर्ति का अनावरण किया और जनसभा को संबोधित करते हुए ये सारी बातें कहीं.  

UP Weather Today: यूपी में भीषण गर्मी से पारा हाई, कई जिलों में हीट वेव का अलर्ट, इस दिन होगी बारिश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भगत सिंह को लेकर IAS रिंकू राही का विवादित बयान, FIR की उठी मांग
भगत सिंह को लेकर IAS रिंकू राही का विवादित बयान, FIR की उठी मांग
चंपत राय, अनिल मिश्रा को क्लीन चिट? एसआईटी रिपोर्ट से मिले संकेत
चंपत राय, अनिल मिश्रा को क्लीन चिट? एसआईटी रिपोर्ट से मिले संकेत
कोई शिक्षामंत्री है क्या? छात्राओं के प्रदर्शन पर अखिलेश यादव ने कसा तंज
कोई शिक्षामंत्री है क्या? छात्राओं के प्रदर्शन पर अखिलेश यादव ने कसा तंज
वंदे मातरम विवाद पर VHP का प्रदर्शन, खरगे-सोनिया-राहुल के पुतले फूंके
वंदे मातरम विवाद पर VHP का प्रदर्शन, खरगे-सोनिया-राहुल के पुतले फूंके

वीडियोज

Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
Viral Engineer Story: Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
Embed widget