एक्सप्लोरर

UP Weather Today: यूपी में भीषण गर्मी से पारा हाई, कई जिलों में हीट वेव का अलर्ट, इस दिन होगी बारिश

UP Weather Today: उत्तर प्रदेश में इन दिनों प्रचंड गर्मी पड़ रही है. आज कई जिलों में उष्ण लहर चलने का अलर्ट जारी किया गया है. 11 जून से मौसम में फिर से बदलाव आएगा और बारिश होगी.

UP Weather Today: उत्तर प्रदेश में इन दिनों भीषण गर्मी का कहर जारी है. सुबह से ही सूरज की किरणें लोगों को झुलसा रहा है. आसमान से मानो आग बरस रही है. प्रचंड गर्मी में लोगों का जीना मुहाल हो गया है. मौसम शुष्क रहने की वजह से तापमान में भी बढ़ोतरी हुई हैं. रविवार को आगरा, झांसी, उरई और प्रयागराज सबसे अधिक गर्म जिले दर्ज किए गए. मौसम विभाग के मुताबिक अगले दो दिनों में तापमान में 46-47 डिग्री तक जा सकता है. हालांकि इसके बाद राहत की खबर है. 11 जून से एक बार फिर से मौसम में बदलाव आएगा और प्रदेश में बारिश का दौर शुरू होगा.

मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिमी उत्तर प्रदेश में आज मौसम के शुष्क रहने की संभावना है और कहीं-कहीं धूल भरी आंधी देखने को मिल सकती है जबकि पूर्वी यूपी में मौसम शुष्क रहेगा. इस दौरान दक्षिणी क्षेत्र के बुंदेलखंड, विंध्य व आसपास के इलाकों में दिन के समय कहीं-कहीं उष्ण लहर चलने का अलर्ट जारी किया गया है. मंगलवार को भी पूरे प्रदेश में ऐसा ही मौसम रहेगा. हालांकि. 11 जून से पूर्वी संभाग में एक बार फिर से मौसम करवट बदलेगा और गोंडा, गोरखपुर, कुशीनगर जैसी जगहों पर झमाझम बारिश होगी. जिससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलेगी. 

यूपी के 17 जिलों में हीट वेव का अलर्ट 
यूपी में आज इटावा, औरैया, जालौन, कानपुर, हमीरपुर, झांसी, ललितपुर, महोबा, बांदा, फतेहपुर, कौशांबी, चित्रकूट, प्रयागराज, मीरजापुर, वाराणसी, चंदौली और सोनभद्र व आसपास के इलाकों में आज हीट वेव का अलर्ट जारी किया गया है. कहीं पर भी बारिश की संभावना नहीं है. 10 जून को भी कानपुर और वाराणसी जैसी जनपदों में गर्म लू के हालात रहेंगे. ऐसे में लोगों को लू से बचने के उपाय करने की सलाह दी गई है. 

उष्ण लहर और प्रचंड गर्मी की वजह से तापमान में तेजी से बढ़ोतरी हुई है. अगले एक-दो दिन में 2-3 डिग्री और तापमान बढ़ सकता है इसके बाद पूर्वांचल में बारिश का असर भी दिखाई देगा, जिसके बाद फिर 2-3 डिग्री सेल्सियस तापमान में गिरावट आएगी. रविवार को आगरा प्रदेश का सबसे गर्म जिला रहा. यहां अधिकतम तापमान 44.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. वहीं झांसी दूसरे नंबर पर रहा, यहां अधिकतम तापमान 44.7 और प्रयागराज में 43.8 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा. 

रिंकू सिंह संग सगाई की तस्वीरें शेयर कर प्रिया सरोज बोलीं- तीन साल से इस पल का...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ में पानी की कमी को दूर करेगी घाघरा नदी! ये है सरकार का पूरा प्लान
लखनऊ में पानी की कमी को दूर करेगी घाघरा नदी! ये है सरकार का पूरा प्लान
उत्तराखंड में कहर बरपाएगी बारिश! 2 दिन इन 4 जिलों में ऑरेंज अलर्ट
उत्तराखंड में कहर बरपाएगी बारिश! 2 दिन इन 4 जिलों में ऑरेंज अलर्ट
Exclusive: यूपी में किसकी बनेगी सरकार? बृजभूषण शरण सिंह का चौंकाने वाला जवाब
Exclusive: यूपी में किसकी बनेगी सरकार? बृजभूषण शरण सिंह का चौंकाने वाला जवाब
यूपी: आजीविका मिशन से ली थी ट्रेनिंग, अब श्वेता ने 300 से ज्यादा बकरियों का किया इलाज
यूपी: आजीविका मिशन से ली थी ट्रेनिंग, अब श्वेता ने 300 से ज्यादा बकरियों का किया इलाज

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
Embed widget