एक्सप्लोरर

बीजेपी सांसद रवि किशन का दावा- यूपी में 350 से ज्यादा सीटें जीतेगी बीजेपी, सभी दिग्गज जमीन पर उतरेंगे

मैराथन बैठक में भाग लेने के बाद गोरखपुर के सांसद रवि किशन ने बताया कि 2022 का विधानसभा चुनाव कैसे लड़ा जाएगा. उन्होंने दावा किया कि 2022 में 350 पार होगा.

गोरखपुर: वैश्विक महामारी कोरोना की दूसरी लहर के प्रकोप के कम होते ही बीजेपी यूपी में एक बार फिर मिशन-2022 के लक्ष्‍य को भेदने में जुट गई है. इस बार भी बीजेपी का पूरा जोर पूर्वांचल की सभी सीटों पर जीत हासिल करने का है. जिससे पूर्ण बहुमत से सत्ता बीजेपी के हाथों में आ सके. कुछ दिन पूर्व गोरखपुर में सुनील बंसल के बैठक लेने के बाद का सिलसिला थमा नहीं है. बीजेपी के यूपी के प्रदेश प्रभारी राधा मोहन सिंह ने भी आज मैराथन बैठक में जीत के गुरुमंत्र दिए.

गोरखपुर के सर्किट हाउस में ये बैठक सुबह 9 बजे से ही शुरू हुई. गोरखपुर मंडल के सभी जिलों गोरखपुर, दे‍वरिया, कुशीनगर और महराजगंज के बीजेपी जिलाध्‍यक्ष, प्रभारी के साथ सांसद, विधायक, एमएलसी और राज्‍यसभा सदस्‍य के साथ अन्‍य जनप्रतिनिधियों को भी बैठक में बुलाया गया. शाम 4 बजे तक चली बैठक को पूर्व में गोपनीय रखा गया. हालांकि बाद में मीडिया को कुछ देर का समय दिया गया. सुबह से लगातार कई चरणों में चली मैराथन बैठक शाम 4 बजे समाप्‍त हुई. इस मैराथन बैठक में विभिन्‍न विषयों पर चर्चा हुई. लेकिन, बैठक का मुख्‍य उद्देश्‍य मिशन-2022 का लक्ष्‍य भेदना ही रहा है.

हालांकि बैठक के बाद बीजेपी प्रदेश प्रभारी राधा मोहन सिंह ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि गोरखपुर कमिश्‍नरी में पांच संगठनात्‍मक जिले हैं. सभी जिलों के सांसद, विधायक, एमएलसी और राज्‍यसभा के सदस्‍यों के साथ जिलाध्‍यक्ष और प्रभारी भी उपस्थित रहे हैं. पार्टी के आगामी कार्यक्रमों पर विस्‍तार से चर्चा हुई. उन्‍होंने बताया कि 23 जून को डा. श्‍यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान दिवस और 6 जुलाई को जन्‍म जयंती है. इस बीच में प्‍लास्टिक मुक्‍त और पर्यावरण युक्‍त बूथ के अभियान मे हमारे कार्यकर्ता लगे हैं. जनप्रतिनिधि भी लगेंगे. टीकाकरण अभियान में हमने नारा दिया है ‘हमारा बूथ कोरोना मुक्‍त.’ अभियान में हमारे जनप्रति‍धि और कार्यकर्ता लगेंगे. इसमें सभी को वैक्‍सीन लगे इस पर जन‍प्रतिनिधियों की क्‍या भूमिका होगी, इसमें वे लगेंगे.

2022 में 350 पार होगा- रवि किशन

मैराथन बैठक में भाग लेने के बाद गोरखपुर के सांसद रवि किशन ने बताया कि 2022 का विधानसभा चुनाव कैसे लड़ा जाएगा. सरकारी उप‍लब्धियों को जनता के बीच जन-जन और घर-घर को बताना है. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री, गृह मंत्री और केन्‍द्र के सभी मंत्रियों का दौरा लगेगा. हम लोगों के लिए भी ये बहुत अच्‍छी बात है कि केन्‍द्र और राज्‍य के नेता मिलकर 2022 को लेकर जमीन पर उतरेंगे.

रवि किशन ने कहा कि 2022 में 350 पार होगा. पिछले जीते हुए आंकड़े को किस तरह से बढ़ाएंगे. जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता किस तरह से उतरेंगे, इस पर मंथन हुआ है. इसे हम एक सकारात्‍मक युद्ध की तरह से लेंगे. उन्‍होंने कहा कि पंचायत चुनाव के नामांकन में ही रिजल्‍ट सबके सा‍मने हैं. ये अद्भुत है. बीजेपी के साथ सपा वाले भी आ गए. सभी जान गए हैं कि बीजेपी ही देश की पार्टी है. इसी में भविष्‍य है. प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी और मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ के ऊपर सभी को विश्‍वास है. 3 जुलाई को भी रिजल्‍ट बीजेपी के पक्ष में होगा. उन्‍होंने कहा कि पूर्वांचल की सभी सीटों पर जीत हासिल करेंगे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी की राज्यपाल आनंदीबेन का लव मैरिज पर बड़ा बयान, 'कभी-कभी लड़के और लड़कियां...'
यूपी की राज्यपाल आनंदीबेन का लव मैरिज पर बड़ा बयान, 'कभी-कभी लड़के और लड़कियां...'
चंपत राय ने अनिल मिश्रा और बैंक मैनेजर पर उठाए सवाल, SIT को दिए बयान में और क्या-क्या कहा?
चंपत राय ने अनिल मिश्रा और बैंक मैनेजर पर उठाए सवाल, SIT को दिए बयान में और क्या-क्या कहा?
धामी सरकार का बड़ा फैसला, 9.80 लाख लाभार्थियों को DBT से पेंशन, योजनाओं पर 25 साल का विजन
धामी सरकार का बड़ा फैसला, 9.80 लाख लाभार्थियों को DBT से पेंशन, योजनाओं पर 25 साल का विजन
बद्रीनाथ मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में बड़ी कार्रवाई, कमेटी अध्यक्ष का निजी सचिव निलंबित
बद्रीनाथ मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में बड़ी कार्रवाई, कमेटी अध्यक्ष का निजी सचिव निलंबित

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT
Rain Fury : मानसून की मार,सैलाब ही सैलाब!| Mumbai Weather Red Alert | Flood News | Delhi | China
Ram Mandir Donation | Bharat Ki Baat : चंपत के अहंकार में आस्था की लूट! | Champat Rai

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हॉर्मुज के पास हुए ड्रोन हमले पर आया बड़ा अपडेट! गुजरात जा रहे LNG जहाज में सवार थे चार भारतीय
हॉर्मुज के पास हुए ड्रोन हमले पर आया बड़ा अपडेट! गुजरात जा रहे LNG जहाज में सवार थे चार भारतीय
भरत भूषण तिवारी मौत मामले में BHRC का बड़ा फैसला, माता-पिता को अंतरिम मुआवजा देने के निर्देश
भरत भूषण तिवारी मौत मामले में BHRC का बड़ा फैसला, माता-पिता को अंतरिम मुआवजा देने के निर्देश
बर्थडे पर टीम इंडिया को सपोर्ट करने स्टेडियम पहुंचे एमएस धोनी, नॉटिंघम से आई दिल खुश करने वाली तस्वीर
बर्थडे पर टीम इंडिया को सपोर्ट करने स्टेडियम पहुंचे एमएस धोनी, नॉटिंघम से आई दिल खुश करने वाली तस्वीर
'ये किसने कहा...' सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस के दावे पर हेमा मालिनी बोलीं- हमें बहुत कम पैसे मिलते थे
'ये किसने कहा...' सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस के दावे पर हेमा मालिनी बोलीं- हमें बहुत कम पैसे मिलते थे
PoK में इंकलाब, चूर हुआ आसिम मुनीर का ख्वाब…, 29 दिनों के आंदोलन के बाद अब आजादी का काउंटडाउन शुरू!
PoK में इंकलाब, चूर हुआ आसिम मुनीर का ख्वाब…, 29 दिनों के आंदोलन के बाद अब आजादी का काउंटडाउन शुरू!
Explained: जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! जबकि पूरे देश में सिर्फ 27 हजार चार्जिंग स्टेशन, क्या बढ़ेगा 'चार्जिंग संकट'?
जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! देश में सिर्फ 27,737 स्टेशन, क्या बढ़ेगा चार्जिंग संकट?
खत्म नहीं हो रहे विजय थलापति की राह में बिछे कांटे, अब हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका! क्या जाएगी CM की कुर्सी?
विजय थलापति की जाएगी CM पद की कुर्सी? मद्रास हाई कोर्ट ने दिया बड़ा झटका!
बच्चों जैसी जिद्दी है ये भैंस! बिना TV देखे नहीं देती एक बूंद दूध, नखरे देख पकड़ लेंगे सिर- वीडियो वायरल
बच्चों जैसी जिद्दी है ये भैंस! बिना TV देखे नहीं देती एक बूंद दूध, नखरे देख पकड़ लेंगे सिर
Embed widget