एक्सप्लोरर

UP Politics: बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने राहुल गांधी को बताया मानसिक दिवालिया, पहलवानों के मुद्दे पर दिया ये जवाब

Manoj Tiwari Attack on Wrestler Protest: उन्नाव में बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि दुनिया में भारत ऐसा देश है जहां सभी धर्मों के साथ मुसलमान समाज के लोग भी प्रगति के रास्ते पर चल रहे हैं.

UP News: मोदी सरकार के 9 साल पूरे होने पर सरकार की उपलब्धियों को उन्नाव की जनता तक पहुंचाने के लिए एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया. प्रेस कॉन्फ्रेंस दिल्ली बीजेपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व दिल्ली से सांसद मनोज तिवारी ने की. इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में यूपी सरकार में परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह और उन्नाव बीजेपी सांसद साक्षी महाराज मौजूद रहे.

इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में बीजेपी नेता और मशहूर भोजपुरी गायक मनोज तिवारी से सवाल किया गया कि बीते दिनों विदेश में राहुल गांधी ने कहा है कि मुस्लिम लीग एक सेक्युलर पार्टी है. इस सवाल पर मनोज तिवारी ने पलटवार करते हुए कहा कि मुझे लगता है कि वह (राहुल गांधी) मानसिक दिवालिया हो चुके हैं. दुनिया में भारत ऐसा देश है जहां सभी धर्मों के साथ मुसलमान समाज के लोग भी प्रगति के रास्ते पर चल रहे हैं. चीन में कल फिर एक ऐतिहासिक मस्जिद तोड़ दी गई. अभी तक चाइना में 8000 मस्जिदें तोड़ दी गई हैं. जरा पूछिए ओवैसी का कोई बयान आया? जरा पूछिए पाकिस्तान का कोई बयान आया? जरा पूछिए राहुल गांधी का कोई बयान आया. इस देश में सभी धर्म एक साथ सबका साथ सबका विकास के रास्ते पर चल रहे हैं. मैं उन्नाव से राहुल गांधी के लिए बोलना चाहूंगा कि अगर आप में सही मायने में बोलने का दम है तो जो आज मुस्लिम समाज पर चीन में अत्याचार हो रहा है, उस पर एक लाइन बोल दें.

वहीं दिल्ली में बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ पहलवानों द्वारा किए जा रहे प्रदर्शन पर सरकार का क्या स्टैंड है के सवाल पर सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि हमारे देश के पहलवान अपनी मांग को लेकर बैठे हुए हैं. उनकी मांगों को लेकर FIR हुई है, उनकी मांगे समय-समय पर बदली हैं. इसलिए उनकी जांच हो रही है और जांच होने का इंतजार करना चाहिए. मैं उन सभी पहलवानों से सहानुभूति भी रखता हूं और सारी भारतीय जनता पार्टी रखती है. एक दिन मैं पहलवानों से पीटी उषा के साथ मिलने जा रहा था, तब तक पता लगा कि वहां पर पीटी ऊषा पहुंच गई हैं. जबकि पीटी ऊषा को वहां पर मारा गया. अगर उनका दर्द सुनने जा रही हैं तो उनको क्या मारना चाहिए. क्या पहलवान इसका समर्थन करते हैं, एक बार बताएं हमको. मैं देश के पहलवानों से प्रार्थना करना चाहूंगा जो राजनीतिक लोग आपके (पहलवानों) कंधे पर बंदूक चला रहे हैं इनसे आपको बचना चाहिए. आप हमारे देश के गौरव हैं, देश के पहलवानों को विश्वास रखना चाहिए कि जांच में दूध का दूध पानी का पानी होगा.

UP Politics: 'अपराधी जानता है अल्लाह मियां भी नहीं बचाएंगे', ऐसा क्यों बोले डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य?

आशीष गौड़ पिछले 15 वर्षों से एबीपी न्यूज़ के लिए उत्तर प्रदेश के उन्नाव से रिपोर्टिंग कर रहे हैं. उन्नाव जिले की क्राइम और राजनीति के साथ-साथ जिले की अन्य खबरों पर पैनी नजर रखते हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

JhansiNews: झांसी में शादी के नाम पर ठगी करने वाले फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 9 युवतियों समेत 11 गिरफ्तार
झांसी में शादी के नाम पर ठगी करने वाले फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 9 युवतियों समेत 11 गिरफ्तार
Moga News: मोगा में खाना ठंडा मिला तो भड़का बेटा, गुस्से में पिता पर किया जानलेवा हमला, मौत
मोगा में खाना ठंडा मिला तो भड़का बेटा, गुस्से में पिता पर किया जानलेवा हमला, मौत
अखिलेश यादव पर भड़के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर, 'अयोध्या में फिर से बाबरी मस्जिद बनवाने की...'
अखिलेश यादव पर भड़के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर, 'अयोध्या में फिर से बाबरी मस्जिद बनवाने की...'
बारिश का कहर! गाजियाबाद में 1 बच्ची, बुलंदशहर में मस्जिद की दीवार गिरने से 2 की मौत, नोएडा बेहाल
बारिश का कहर! गाजियाबाद में 1 बच्ची, बुलंदशहर में मस्जिद की दीवार गिरने से 2 की मौत, नोएडा बेहाल

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
Embed widget