एक्सप्लोरर

UP Politics: हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी पर बीजेपी सांसद का बड़ा बयान, बताया अगला नंबर किसका होगा?

Hemant Soren Arrest: बीजेपी राज्यसभा सांसद हरनाथ सिंह यादव ने कहा कि मोदी ने जो भ्रष्टाचार के ख़िलाफ़ जो मुहिम चलाई है, उस जाल में सब फंस रहे हैं.

Hemant Soren Arrest: मनी लॉन्ड्रिंग मामले में झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता हेमंत सोरेन गिरफ्तार हो गए हैं. बुधवार शाम को ईडी की पूछताछ के बाद हेमंत सोरेन ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफ़ा दे दिया, जिसके बाद प्रवर्तन निदेशालय ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया. इस पूरे घटनाक्रम को लेकर यूपी से बीजेपी के राज्यसभा सांसद हरनाथ सिंह यादव ने प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि हेमंत सोरे को जेल जाना है और अगला नंबर अब दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल का है. 

बीजेपी सांसद हरनाथ सिंह यादव ने हेमंत सोरेन की गिरफ़्तारी पर कहा, "भारत के अंदर जो भ्रष्टाचार की जड़ें इतनी गहरी हुई है. उसकी गहराई में जाकर विचार करें तो राजनीति है. राजनैतिक क्षेत्र के अंदर जो करप्ट नेता रहे हैं वो हैं.. और राजनैतिक क्षेत्र में काम करने वाले लोगों के भ्रष्टाचार में लिप्त होने की वजह से आज हर क्षेत्र में भ्रष्टाचार दिखाई देता हैं." 

हेमंत सोरेन की गिरफ़्तारी पर बोले बीजेपी सांसद
बीजेपी सांसद ने आगे कहा, "आदरणीय मोदी ने जो भ्रष्टाचार के ख़िलाफ़ जो मुहिम चलाई है. उसी कड़ी में तमाम लोग उस जाल में फंस रहे हैं. उसी कड़ी में हेमंत सोरेन शामिल हैं. राजनैतिक क्षेत्र में जब ये स्वच्छता अभियान सफल हो जाएगा तो हमारा निश्चित मत है पूरा देश स्वच्छ हो जाएगा. ईडी की जो कार्रवाई है वो एकदम सही हैं. हेमंत सोरेन को जेल जाना है और आगे मुझे लगता है कि केजरीवाल जी का नंबर है."

दरअसल जेएसएम नेता हेमंत सोरेन बुधवार को ईडी ने कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया. ये गिरफ़्तारी कथित राँची ज़मीन घोटाले में हुई है. सोरेन को आज गुरुवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा. ख़बरों के मुताबिक़ ईडी के पास उनके ख़िलाफ़ पुख़्ता सबूत हैं, जिन्हें कोर्ट में पेश किया जाएगा. हेमंत सोरेन के साथ ईडी की नज़र दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल पर भी है. कथित शराब घोटाले में उनकी भूमिका की जाँच के लिए ईडी कई बार उन्हें भी समन भेज चुकी है लेकिन केजरीवाल अब तक ईडी के सामने पेश नहीं हुए हैं.  

UP Politics: 'अगला नंबर अरविंद केजरीवाल का..', हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी पर बीजेपी सांसद हरनाथ सिंह यादव का बयान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अयोध्या दीपोत्सव में दिखेगी देशभर की लोक संस्कृति, कलाकार देंगे प्रस्तुति
अयोध्या दीपोत्सव में दिखेगी देशभर की लोक संस्कृति, कलाकार देंगे प्रस्तुति
यूपी के परिषदीय स्कूलों में BRICS सप्ताह, बच्चों को सिखाएंगे 7 आदतें
यूपी के परिषदीय स्कूलों में BRICS सप्ताह, बच्चों को सिखाएंगे 7 आदतें
‘बेहयाई बतिया रहे हैं अखिलेश यादव’, ओपी राजभर का सपा प्रमुख पर तीखा हमला
‘बेहयाई बतिया रहे हैं अखिलेश यादव’, ओपी राजभर का सपा प्रमुख पर तीखा हमला
मायावती करेंगी BSP के 75 जिला अध्यक्षों के साथ बैठक, मिशन-27 पर होगी बात
मायावती करेंगी BSP के 75 जिला अध्यक्षों के साथ बैठक, मिशन-27 पर होगी बात

वीडियोज

Yeh Fitoor Tera:😱Saumya के चरित्र पर उठे संगीन सवाल! Jeet की सौतेली मां ने देखते ही उगला ज़हर #sbs
Bollywood News: फिल्म रिलीज से ठीक पहले मुंबई में 'रामायण' की ग्रैंड स्क्रीनिंग ने बटोरीं खूब सुर्खियां (04.11.26)
Mount Everest Helicopter Crash: एवरेस्ट की गोद में मौत का मंजर | Nepal | Breaking News | ABP
Janhit with Chitra Tripathi: चारधाम में हेलीकॉप्टर सेवा क्यों जानलेवा ? | Uttarakhand Chopper Crash
Dhirendra Shastri Controversy News: राम-श्याम पर अब सियासत में भी बंटवारा! | Yogi | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जब सांसद थे तब भगवंत मान शराब पीकर...', राहुल गांधी पर पंजाब CM पर बड़ा आरोप
'जब सांसद थे तब भगवंत मान शराब पीकर...', राहुल गांधी पर पंजाब CM पर बड़ा आरोप
मायावती करेंगी BSP के 75 जिला अध्यक्षों के साथ बैठक, मिशन-27 पर होगी बात
मायावती करेंगी BSP के 75 जिला अध्यक्षों के साथ बैठक, मिशन-27 पर होगी बात
'गलतफहमी में न रहें, नहीं बदलेगी यूएस की नीति', ट्रंप की हार पर मोजतबा खामेनेई का बड़ा बयान
'गलतफहमी में न रहें, नहीं बदलेगी यूएस की नीति', ट्रंप की हार पर मोजतबा खामेनेई का बड़ा बयान
दिल्ली में प्रदूषण, भारत-श्रीलंका का मैच शिफ्ट करने की उठी मांग; DDCA ने की डिमांड
दिल्ली में प्रदूषण, भारत-श्रीलंका का मैच शिफ्ट करने की उठी मांग; DDCA ने की डिमांड
तुषार कपूर के बाद अब आयुष्मान खुराना को भी मिली धमकी, आरोपी ने मांगे करोड़ों, जांच में जुटी पुलिस
तुषार कपूर के बाद अब आयुष्मान खुराना को मिली धमकी, करोड़ों की भी की गई मांग
'मैं बीवी पगलू हूं...', जुमला फेमस होने पर ओवैसी ने किया मजेदार कमेंट
'मैं बीवी पगलू हूं...', जुमला फेमस होने पर ओवैसी ने किया मजेदार कमेंट
'हमारे देश में...', US मिडटर्म इलेक्शन में ट्रंप की हार पर क्या कह रहे भारत के विपक्षी नेता?
'हमारे देश में...', US मिडटर्म इलेक्शन में ट्रंप की हार पर क्या कह रहे भारत के विपक्षी नेता?
अनंत सिंह ने बेटी की शादी में पूरे बिहार को दिया न्योता, इस एक शख्स से बनाई दूरी
अनंत सिंह ने बेटी की शादी में पूरे बिहार को दिया न्योता, इस एक शख्स से बनाई दूरी
Embed widget