एक्सप्लोरर

UP: मेरठ के 'इस्लामाबाद' इलाके को लेकर छिड़ी नई बहस! BJP विधायक ने नाम पर रख दी बड़ी मांग

Meerut News: यूपी के मेरठ में स्थित इस्लामाबाद मोहल्ले को लेकर नई बहस छिड़ गई है. बीजेपी एमएलसी ने इस जगह का नाम बदलकर 1857 के विद्रोह के नायक मातादीन वाल्मीकि के नाम पर रखने की मांग की.

उत्तर प्रदेश के मेरठ के उपनगर इस्लामाबाद के नाम को लेकर नया विवाद छिड़ता नज़र आ रहा है. भारतीय जनता पार्टी के एमएलसी धर्मेंद्र भारद्वाज ने इस जगह का नाम बदलने की मांग की है. विजन डॉक्यूमेंट 2047 पर चर्चा के दौरान उन्होंने विधान परिषद में इस्लामाबाद का नाम बदलकर मातादिन वाल्मीकि के नाम पर रखने की माँग की. 

बीजेपी एमएलसी की इस मांग के बाद अब उत्तर प्रदेश की सियासत में नई बहस छिड़ गई है. धर्मेंद्र भारद्वाज ने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार के समय पाकिस्तान से प्रेम के कारण मेरठ के इस उपनगर का नाम पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद के नाम पर रखा गया था. लेकिन, अब यह नाम बदलकर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी मातादिन वाल्मीकि के सम्मान में रखा जाना चाहिए. 

बीजेपी एमएलसी ने की नाम बदलने की मांग

धर्मेंद्र भारद्वाज ने कहा कि पहलगाम हमले के बाद से मेरठ के उपनगर इस्लामाबाद उन्हें पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद से कनेक्ट करता है और वह पाकिस्तान से बिल्कुल भी कनेक्ट नहीं होना चाहते हैं. जिसके चलते उन्होंने विधान परिषद में विजन 2047 पर हो रही चर्चा के दौरान मेरठ के उपनगर इस्लामाबाद का नाम 1857 की क्रांति के प्रमुख नायक मातादीन वाल्मीकि के नाम पर रखने की मांग उठाई है. 

उन्होंने कहा कि भले ही उन्होंने अभी ये मुद्दा विधानपरिषद में रखा है. लेकिन, वो इसे लेकर चुप बैठने वाले नहीं है. अगर उनकी बात नहीं मानी गई तो इसके लिए सड़क से सदन तक की लड़ाई जारी रखेंगे.

बीजेपी नेता ने सवाल उठाया कि मेरठ शहर का नाम का भारत के पहले स्वतंत्रता संग्राम का उद्गम स्थल माना जा है. ऐसे में मेरठ जैसे शहर के मोहल्ले का नाम इस्लामाबाद क्यों रखा गया? उन्होंने कहा कि मातादीन वाल्मीकि को 1857 के विद्रोह के नायकों में गिना जाता है. इस जगह का नाम उनके नाम पर ही होना चाहिए.  बता दें कि इस्लामाबाद मोहल्ला थाना लिसाड़ी गेट इलाके में आता है.  

UP Weather: यूपी में आज बारिश तो कहीं उमस भरी गर्मी करेगी परेशान, जानें- जन्माष्टमी पर कैसा रहेगा मौसम?

सुधीर चौहान वेस्ट यूपी में लगातार ग्राउंड रिपोर्टिंग करते रहे हैं. 23 साल का अनुभव है. मेरठ की क्राइम, राजनीति और सामाजिक खबरों पर नजर रखते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उत्तराखंड: चमोली में टनल पहुंचे गणेश गोदियाल, मुआवजे पर उठाए सवाल
उत्तराखंड: चमोली में टनल पहुंचे गणेश गोदियाल, मुआवजे पर उठाए सवाल
आगरा: पहले फोटो सेशन... फिर 11 महीने की बेटी को पिता ने यमुना में फेंका
आगरा: पहले फोटो सेशन... फिर 11 महीने की बेटी को पिता ने यमुना में फेंका
पहाड़ में इंडस्ट्रियल पार्क से युवा आयोग तक, CM धामी के 7 बड़े ऐलान
पहाड़ में इंडस्ट्रियल पार्क से युवा आयोग तक, CM धामी के 7 बड़े ऐलान
लखनऊ में 'मिनी इंडिया', राम-सीता झांकी से लेकर लोकनृत्यों तक बिखरी संस्कृति की छटा
लखनऊ में 'मिनी इंडिया', राम-सीता झांकी से लेकर लोकनृत्यों तक बिखरी संस्कृति की छटा

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
रांची में प्रदर्शनकारी छात्रों ने निकाली तिरंगा यात्रा, CM से सीधी बातचीत की मांग
रांची में प्रदर्शनकारी छात्रों ने निकाली तिरंगा यात्रा, CM से सीधी बातचीत की मांग
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
Video: 5 घंटे से पानी में पड़े शख्स को पुलिस ने समझा शव, निकालने गए तो उठकर बैठा
5 घंटे से पानी में पड़े शख्स को पुलिस ने समझा शव, निकालने गए तो उठकर बैठा
Pickle Storage Tips: अचार में पड़ने लगी है फफूंदी, इसे ऐसे बचाएं
अचार में पड़ने लगी है फफूंदी, इसे ऐसे बचाएं
Embed widget