एक्सप्लोरर

UP Weather: यूपी में आज बारिश तो कहीं उमस भरी गर्मी करेगी परेशान, जानें- जन्माष्टमी पर कैसा रहेगा मौसम?

UP Weather Update: आज जन्माष्टमी के त्योहार पर यूपी में मौसम मिला जुला रहेगा. प्रदेश के पश्चिमी हिस्से में आज कुछ जिलों में भारी बारिश का अनुमान है. हालांकि पूर्वी हिस्से में मौसम शुष्क रहेगा.

उत्तर प्रदेश में बीते तीन दिन तक हुई झमाझम बारिश के बाद अब मानसून की गति कमजोर होने लगी है. मौसम विभाग ने आज कुछ जगहों पर हल्की बारिश होने का अनुमान जताया है लेकिन प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में आज मौसम शुष्क रहेगा. कहीं धूप तो कहीं हल्के बादलों की आवाजाही देखी जा सकती है. 

मौसम विभाग के मुताबिक यूपी में आज शनिवार को पश्चिमी यूपी के कुछ हिस्सों में गरज-चमक के साथ बारिश की बौछारें पड़ने का अनुमान हैं. इस दौरान कुछ जिलों में भारी बारिश की भी चेतावनी दी गई है. जबकि पूर्वी यूपी में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ बहुत हल्की बौछारें हो सकती हैं. ज़्यादातर हिस्सों में मौसम शुष्क ही रहेगा. 

आज इन जिलों में बारिश का अलर्ट

सहारनपुर, बिजनौर, मुरादाबाद और रामपुर में आज अनेक जगहों बारिश होगी. मौसम विभाग ने यहां गरज-चमक के साथ भारी बारिश की चेतावनी दी है. जबकि शामली मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, अमरोहा, बरेली और पीलीभीत में भी आज अनेक स्थानों पर बारिश की बौछारें पड़ने का अनुमान हैं. 

गाजियाबाद, हापुड़, संभल, लखीमपुर खीरी और ललितपुर में कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ बारिश होने का अनुमान हैं. वहीं नोएडा, मथुरा, अलीगढ़, हाथरस, कासगंज, बदायूं, शाहजहांपुर, बहराइच, झांसी, महोबा, बांदा और चित्रकूट में एक या दो स्थानों पर बारिश की बौछारें देखने को मिलेंगी. 

उमस भरी गर्मी कर सकती परेशान

इन जिलों में मौसम विभाग की ओर से कोई चेतावनी नहीं दी गई है. प्रदेश के बाकी हिस्सों की बात करें तो आज ज़्यादातर हिस्से में मौसम शुष्क रहने का ही अनुमान है. ऐसे में उमस भरी गर्मी से लोगों को परेशान कर सकती है. अगले को दो-तीन दिन ऐसा ही मौसम रहने का अनुमान है.

आने वाले दिनों में मौसम का हाल 

यूपी में अब बारिश का दौर कम होता दिखा रहा है, 18 अगस्त तक प्रदेश के ज़्यादातर हिस्सों में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है. इस दौरान तापमान में कोई ख़ास बदलाव नहीं आएगा. 19 अगस्त से एक बार फिर से प्रदेश में मानसून सक्रिय होता दिखाई दे रहा है. 21 अगस्त तक सूबे में झमाझम बारिश का दौर देखने को मिल सकता है. 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

योगी सरकार का गोवंश संरक्षण अभियान तेज, 39721 हेक्टेयर गोचर भूमि अतिक्रमण मुक्त, हरदोई नंबर-1
योगी सरकार का गोवंश संरक्षण अभियान तेज, 39721 हेक्टेयर गोचर भूमि अतिक्रमण मुक्त, हरदोई नंबर-1
गोंडा में पूर्व BSP नेता के घर पर चला बुलडोजर, तालाब की जमीन से हटाया अवैध कब्जा
गोंडा में पूर्व BSP नेता के घर पर चला बुलडोजर, तालाब की जमीन से हटाया अवैध कब्जा
अलीगढ़ में आजाद समाज पार्टी कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन पर एक्शन, अभद्र नारेबाजी के आरोप में FIR
अलीगढ़ में आजाद समाज पार्टी कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन पर एक्शन, अभद्र नारेबाजी के आरोप में FIR
उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा आदेश, राज्य आंदोलनकारी कोटे में 751 पदों पर नियुक्ति पर लगी रोक
उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा आदेश, राज्य आंदोलनकारी कोटे में 751 पदों पर नियुक्ति पर लगी रोक

वीडियोज

बीवी के आशिक की Death Night !
Bollywood News: Gen Z की ताकत को सलाम, सोनाक्षी सिन्हा ने कान पकड़कर मांगी माफी (26.07.26)
Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
अमरनाथ यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, अब तक 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
अमरनाथ यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, अब तक 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
Box office Collection: 2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
Abhijeet Dipke Typhoid : अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Embed widget