एक्सप्लोरर

यूपी की जनसंख्या नीति: विपक्ष के आरोपों पर बीजेपी का जवाब, कहा- समस्या का समाधान जरूरी

यूपी की जनसंख्या नीति को लेकर विपक्षी दलों ने निशाना साधा है. वहीं, बीजेपी ने विपक्ष के आरोपों पर सफाई दी है.

लखनऊ. यूपी सरकार की जनसंख्या नीति पर राजनीति तेज हो गई है. सपा, बसपा, कांग्रेस सभी इस मुद्दे पर बीजेपी सरकार को आड़े हाथों ले रहे हैं. वहीं, विपक्ष के आरोपों पर बीजेपी ने सफाई दी है. बीजेपी ने इस मुद्दे पर राजनीति ना करने की अपील की है.

मायावती ने उठाए सरकार की नीयत पर सवाल
बसपा सुप्रीमो मायावती ने इसको लेकर सरकार की नीयत और मंशा पर सवाल उठाए हैं. मायावती ने मंगलवार को तीन ट्वीट कर सरकार पर निशाना साधा. मायावती ने कहा, "यूपी बीजेपी सरकार द्वारा जनसंख्या नियंत्रण हेतु लाया जा रहा नया बिल, इसके गुण-दोष से अधिक इस राष्ट्रीय चिन्ता के प्रति गंभीरता व इसकी टाइमिंग को लेकर सरकार की नीति व नीयत दोनों पर शक व सवाल खड़े कर रहा है, क्योंकि लोगों को इसमें गंभीरता कम व चुनावी स्वार्थ ज्यादा लग रहा है."

मायावती ने कहा कि अगर जनसंख्या नियंत्रण को लेकर यूपी बीजेपी सरकार थोड़ी भी गंभीर होती तो यह काम सरकार को तब ही शुरू कर देना चाहिये था जब इनकी सरकार बनी थी और फिर इस बारे में लोगों में जागरूकता पैदा करती तो अब यहां विधानसभा चुनाव के समय तक इसके नतीजे भी मिल सकते थे.

मायावती ने आगे कहा कि यूपी व देश की जनसंख्या को जागरूक, शिक्षित व रोजगार-युक्त बनाकर उसे देश की शक्ति व सम्मान में बदलने में विफलता के कारण बीजेपी अब कांग्रेस की पूर्ववर्ती सरकार की तरह ही जोर-जबरदस्ती व अधिकतर परिवारों को दण्डित करके जनसंख्या पर नियंत्रण करना चाहती है जो जनता की नजर में घोर अनुचित है.

कांग्रेस ने भी साधा निशाना
वहीं, कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी ने भी इसको लेकर सरकार पर निशाना साधा. कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी ने कहा कि ये जनसंख्या वाली स्पेशल ट्रेन वहीं जाती है जहां चुनाव होता है. उन्होंने इस पर आए बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बयान का ज़िक्र कर कहा कि जो संभावनाएं बन रही वो बीजेपी और जेडीयू के स्वास्थ्य के लिए ठीक नहीं है.

बीजेपी की सफाई
विपक्षियों के सवालों का जवाब देते हुए बीजेपी प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी ने कहा कि जनसंख्या की समस्या पूरे प्रदेश की है. ये किसी जाति, मजहब या समुदाय की नहीं. इस पर राजनीति नही होनी चाहिए. उन्होंने कहा कि प्राकृतिक संसाधन सीमित हैं इसलिए समय रहते जनसंख्या की समस्या का समाधान जरूरी है.

ये भी पढ़ें:

Terrorist Arrested: आतंकियों का कानपुर कनेक्शन आया सामने, पूछताछ में हुए कई अहम खुलासे

यूपी: पीसीएस अधिकारी की पत्नी का भतीजे ने किया कत्ल, खुद फांसी लगाकर दी जान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BJP के पूर्व सांसद सुब्रत पाठक के काफिले की गाड़ी पलटी, हादसे में सिपाही शहीद
BJP के पूर्व सांसद सुब्रत पाठक के काफिले की गाड़ी पलटी, हादसे में सिपाही शहीद
कानपुर: BJP नेता के घर में घूसे बदमाश, हाथ-पैर बांधकर लूटे 50 लाख
कानपुर: BJP नेता के घर में घूसे बदमाश, हाथ-पैर बांधकर लूटे 50 लाख
गुटखा-पान मसाला पर इस राज्य में एक साल के लिए बैन, आदेश जारी
गुटखा-पान मसाला पर इस राज्य में एक साल के लिए बैन, आदेश जारी
अभय सिंह, राकेश सिंह, विनोद के BJP में आने से क्या बदलेगा? एक्सपर्ट ने बताई अंदर की बात
अभय सिंह, राकेश सिंह, विनोद के BJP में आने से क्या बदलेगा? एक्सपर्ट ने बताई अंदर की बात

वीडियोज

Bollywood News: सैफ अली खान ने इंस्टाग्राम पर शेयर की पहली झलक, सिर्फ करीना को किया फॉलो! (13.10.26
Nana Patekar की मौत पर Tanushree Dutta ने उठाए सवाल, Sushant Singh Rajput केस से जोड़ा कनेक्शन!
Chalre Chalre Waal और Na Kajre Ki Dhar की धुन एक जैसी? जानिए दोनों गानों का पुराना कनेक्शन!
Bigg Boss 20: Salman Khan ने लगाई Scout OP की क्लास, Qazi Touqeer फूट-फूटकर रोए!
Salman Khan की Maatrubhumi को China के दबाव में करना पड़ा Re-shoot? Dhruv Rathee का बड़ा दावा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संजय राउत बोले- ज्ञानेश कुमार माफिया, तेजस्वी ने कहा- मिलेगी सजा, जानें किसने क्या कहा
संजय राउत बोले- ज्ञानेश कुमार माफिया, तेजस्वी ने कहा- मिलेगी सजा, जानें किसने क्या कहा
गुटखा-पान मसाला पर इस राज्य में एक साल के लिए बैन, आदेश जारी
गुटखा-पान मसाला पर इस राज्य में एक साल के लिए बैन, आदेश जारी
राहुल गांधी पर पीयूष गोयल का पलटवार, 'टीएन शेषन को चुनाव में उतारा, गिल को...'
राहुल गांधी पर पीयूष गोयल का पलटवार, 'टीएन शेषन को चुनाव में उतारा, गिल को पद्म विभूषण दिया'
इंग्लैंड के इस क्रिकेटर ने अफगानिस्तान लीग खेलने से किया मना, वजह जान आपको भी होगा गर्व!
इंग्लैंड के इस क्रिकेटर ने अफगानिस्तान लीग खेलने से किया मना, वजह जान आपको भी होगा गर्व!
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'शांत और सतर्क रहें..', सऊदी अरब में भारतीय नागरिकों के लिए एंबेसी ने जारी की एडवाइजरी
'शांत और सतर्क रहें..', सऊदी अरब में भारतीय नागरिकों के लिए एंबेसी ने जारी की एडवाइजरी
बर्थडे पर सारा तेंदुलकर ने ग्लैमर से ढाया कहर, देखें किस तरह मनाया 29वां जन्मदिन
बर्थडे पर सारा तेंदुलकर ने ग्लैमर से ढाया कहर, देखें किस तरह मनाया 29वां जन्मदिन
'UPI से यूटर्न?', मर्चेंट डिस्काउंट रेट को टालने पर जयराम रमेश ने सरकार पर कसा तंज
'UPI से यूटर्न?', मर्चेंट डिस्काउंट रेट को टालने पर जयराम रमेश का सरकार पर तंज
Embed widget