एक्सप्लोरर

यूपी: पीसीएस अधिकारी की पत्नी का भतीजे ने किया कत्ल, खुद फांसी लगाकर दी जान

लखनऊ के तालकटोरा इलाके में पीसीएस अधिकारी की पत्नी की हत्या उनके ही भतीजे ने कर दी. हत्याकांड के बाद भतीजे ने फांसी लगाकर अपनी जान भी दे दी.

लखनऊ. तालकटोरा के राजाजीपुरम में सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां पीसीएस अधिकारी घनश्याम वर्मा की पत्नी अनीता वर्मा को उनके ही भतीजे अजीत वर्मा ने कत्ल कर दिया. चाची की हत्या के बाद भतीजे ने भी फांसी लगाकर अपनी जान दे दी. परिवार के लोगों को जब इस घटना का पता लगा तो चीख-पुकार मच गई. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

घनश्याम वर्मा प्रयागराज में निबंधन विभाग में तैनात हैं. राजाजीपुरम के ई ब्लॉक में उनकी 45 वर्षीय पत्नी अनीता वर्मा दो बेटों और 34 साल के भतीजे अजीत वर्मा के साथ रहती थी. अनीता वर्मा रोज डांस क्लास करने जाती थी. सोमवार को भी वह बच्चों से डांस क्लास के लिए जाने की बात कहकर अजीत के साथ घर से निकली. देर रात तक जब वह और अजीत घर लौटकर नहीं आए तो बेटों को चिंता होने लगी. उनका फोन नंबर मिलाया गया लेकिन संपर्क नहीं हो सका. देर रात परिवार के सदस्य मकान की तीसरी मंजिल पर पहुंचे तो वहां का नजारा देखकर उनके होश उड़ गए. अनीता का शव बाथरूम में पड़ा हुआ था जबकि उससे सटे कमरे में अजीत फंदे से लटका हुआ था. दोनों के शव देखते ही परिवार के सदस्यों में चीख-पुकार मच गई. सूचना पाकर पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और छानबीन शुरू की.

एडीसीपी पश्चिमी राजेश श्रीवास्तव ने बताया कि अजीत वर्मा कई साल से यहां अपने चाचा घनश्याम वर्मा के परिवार के साथ ही रह रहा था. वह प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करता था, लेकिन बीते 2 साल से कोरोना महामारी के चलते प्रॉपर्टी का काम ठप हो गया था जिससे वह डिप्रेशन में रहने लगा था. अनीता की हत्या और अजीत के खुदकुशी करने की कोई स्पष्ट वजह अब तक सामने नहीं आ सकी है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि दोनों के बीच में किसी बात को लेकर अनबन हुई होगी जिसकी वजह से डिप्रेशन के शिकार अजीत ने अपनी चाची को जान से मार दिया होगा. इसके बाद आत्मग्लानि की वजह से खुद भी अपनी जान दे दी होगी.

रबर के पाइल से ली जान
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अनीता का शव मकान की तीसरी मंजिल पर स्थित कमरे के बाथरूम में पड़ा हुआ था. पास ही रबर का पाइप पड़ा था. अनीता के गले में पाइप से कसे जाने के निशान थे. साफ है कि अजीत ने रबर के पाइप से अपनी चाची की गर्दन कसके उन्हें मौत के घाट उतारा था. एडीसीपी पश्चिमी ने बताया कि अजीत के पिता की कई साल पहले मौत हो चुकी है. उसे उसके चाचा घनश्याम वर्मा ने ही उसे पाला-पोसा था.

ये भी पढ़ें:

Kanwar Yatra 2021 Cancelled: उत्तराखंड में इस साल नहीं होगी कांवड़ यात्रा, धामी सरकार ने लिया बड़ा फैसला

UP Board Result 2021 Date: जुलाई के आखिरी हफ्ते में आएगा यूपी बोर्ड का रिजल्ट, सभी 56 लाख स्टूडेंट्स होंगे प्रमोट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी: गाजीपुर में स्वच्छता के लिए नया कदम, अब ग्रामीणों से लिया जाएगा यूजर टैक्स; DM का निर्देश
यूपी: गाजीपुर में स्वच्छता के लिए नया कदम, अब ग्रामीणों से लिया जाएगा यूजर टैक्स; DM का निर्देश
यूपी में कोराना का नया मामला आया सामने, वाराणसी के बाद बलिया में 35 साल की महिला पाई गई पॉजिटिव
यूपी में कोराना का नया मामला आया सामने, वाराणसी के बाद बलिया में 35 साल की महिला पाई गई पॉजिटिव
गाजियाबाद आ रहे CM योगी चुनाव से पहले दुरुस्त करेंगे बीजेपी के कील-कांटे, इस 12% वोट पर नजर
गाजियाबाद आ रहे CM योगी चुनाव से पहले दुरुस्त करेंगे बीजेपी के कील-कांटे, इस 12% वोट पर नजर
यूपी के मौलाना के बयान पर भड़के महंत रवींद्र पुरी, बोले- 5 हजार साल पहले थे भगवान श्रीकृष्ण
यूपी के मौलाना के बयान पर भड़के महंत रवींद्र पुरी, बोले- 5 हजार साल पहले थे भगवान श्रीकृष्ण

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दुनिया में चीन का दबदबा, प्रभावशाली नेताओं में जिनपिंग पर बढ़ा भरोसा, आखिर क्यों पिछड़े डोनाल्ड ट्रंप?
दुनिया में चीन का दबदबा, प्रभावशाली नेताओं में जिनपिंग पर बढ़ा भरोसा, आखिर क्यों पिछड़े ट्रंप?
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सांसद-विधायकों की फौज संग सोनम वांगचुक से मिलने पहुंचीं डिंपल यादव, जंतर-मंतर पर लगे ये नारे
सांसद-विधायकों की फौज संग सोनम वांगचुक से मिलने पहुंचीं डिंपल यादव, जंतर-मंतर पर लगे ये नारे
22 छक्के, 18 चौके, कौन हैं Andries Gous, जिन्होंने 51 गेंद में बनाए 132; 18.4 ओवर में 267 रन चेज
22 छक्के, 18 चौके, कौन हैं Andries Gous, जिन्होंने 51 गेंद में बनाए 132; 18.4 ओवर में 267 रन चेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
मानसून सत्र: ‘फिर वही करने जा रही सरकार’, परिसीमन बिल लाने की खबर से भड़के खरगे, PM मोदी को लेटर
‘फिर वही करने जा रही सरकार’, संसद में परिसीमन बिल लाने की खबर से भड़के खरगे, PM मोदी को लिखा लेटर
'हर जान की कीमत, अगर जरूरत पड़े तो...' सोनम वांगचुक को लेकर याचिका पर हाईकोर्ट का केंद्र सरकार को निर्देश
'हर जान की कीमत, अगर जरूरत पड़े...' सोनम वांगचुक को लेकर याचिका पर हाईकोर्ट का केंद्र को निर्देश
Old SBI Passbook: घरवालों को मिली SBI की 20 साल पुरानी पासबुक मिली, खाते में रकम देखकर चौंक जाएंगे आप
घरवालों को मिली SBI की 20 साल पुरानी पासबुक मिली, खाते में रकम देखकर चौंक जाएंगे आप
Embed widget